anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›कल होगा मुंबई आैर चेन्नई के बीच IPL का पहला मैच, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

कल होगा मुंबई आैर चेन्नई के बीच IPL का पहला मैच, जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

By anupamsavera.com
April 6, 2018
162
0
Share:

आईपीएल सीजन 2018 का पहला मैच शनिवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस आैर चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रात 8 बजे से शुरू होगा। गत चैंपियन मुंबई की टीम फिर से पुराना प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेगी, वहीं दो साल बाद वापसी कर रही चेन्नई जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगी।

चेन्नई टीम ने आईपीएल नीलामी से पहले अपनी 2015 की टीम से धोनी, सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा को रिटेन किया था। चेन्नई को दो बार चैंपियन बनाने वाले धोनी अब अपनी टीम की नए सिरे से शुरूआत करेंगे जिसमें कई बदलाव दिखाई दे रहे हैं। धोनी के सामने भारत की सीमित ओवरों की टीम के उपकप्तान रोहित की चुनौती रहेगी जिन्होंने पिछले साल मुंबई को चैंपियन बनाया था। मुंबई ने इस सत्र के लिए रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या को रिटेन किया था। रोहित के नेतृत्व में भारत ने हाल ही में श्रीलंका में आयोजित टी 20 मैचों की निदहास ट्रॉफी जीती थी। धोनी और रोहित सीमित ओवरों की टीम में साथ साथ खेलते हैं और लंबे समय से खेलने के कारण एक दूसरे की रणनीति को भली भांति जानते हैं।

दोनों टीमों के पास हैं मैच विजेता खिलाड़ी
मुंबई की टीम में कई दिग्गज मैच विजेता खिलाड़ी हैं। खुद कप्तान रोहित इस टीम के सबसे बड़े मैच विनर हैं। उनके पास जसप्रीत बुमराह, जेपी डुमिनी, मिशेल मैक्लेनेगन, मुस्ताफिजुर रहमान, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, किरोन पोलार्ड, सूर्यकुमार यादव जैसे कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं।

दूसरी ओर चेन्नई की टीम को देखा जाए तो कप्तान धोनी के साथ साथ बाएं हाथ के धुरंधर बल्लेबाज रैना और करिश्माई ऑलराउंडर जडेजा की वापसी ने टीम को मजबूत किया है। वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो इस टीम के सबसे बड़े मारक अस्त्र हैं।

हरभजन हैं मुंबई को कड़ा जवाब देने को तैयार
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डू प्लेसिस और लेग स्पिनर इमरान ताहिर, केदार जाधव, अंबाटी रायुडू, मिशेल सेंटनर, आस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वाटसन और सलामी बल्लेबाज मुरली विजय चेन्नई टीम को मजबूती देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई की टीम के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह अपनी पुरानी टीम मुंबई के सामने कैसी चुनौती पेश करते हैं। हरभजन 10 साल तक मुंबई इंडियन्स टीम का हिस्सा रहे थे। उन्होंने इस टीम की कप्तानी भी संभाली थी लेकिन मुंबई ने इस बार न तो उन्हें रिटेन किया और न ही नीलामी में खरीदा। पंजाब के ऑफ स्पिनर हरभजन पहले ही मुकाबले में मुंबई को कड़ा जवाब देने को तैयार होंगे।

किस टीम का पलड़ा है भारी
अगर दोनों टीमों के एक-दूसरे के खिलाफ हुए प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों के बीच 24 मैच हुए हैं, जिसमें मुंबई ने 13 आैर चेन्नई ने 11 मैच जीते हैं। वहीं आईपीएल के इतिहास में चेन्नई ने आठ सत्रों में 132 मैचों में 79 जीते हैं और 51 हारे हैं जबकि मुंबई ने 10 सत्रों में 157 मैचों में 91 जीते हैं और 65 हारे हैं। टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज चेन्नई के रैना हैं जिन्होंने 161 मैचों में 4540 रन बनाए हैं जबकि रोहित के खाते में 159 मैचों में 4207 रन हैं। खुद धोनी ने 127 मैचों में 3561 रन बनाए हैं।

वानखेड़े में भी मुंबई का सिक्का
बात की जाए वानखेड़े स्टेडियम की तो यहां मुंबई टीम का ही सिक्का चलता है। यहां मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ 10 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 6 मैच जीते हैं, जबकि 4 में हार मिली है।

Previous Article

मांग घटने से सोने-चांदी की कीमतें लुढ़की, ...

Next Article

मिताली राज ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    हवा में लहराई गेंद और ऑफ स्टंप का डंडा बाहर, बूम-बूम Bumrah ने उड़ाए बेन डकेट के होश; भारतीय बॉलर ...

    January 27, 2024
    By anupamsavera.com
  • खेल

    जानिए कैसे पश्चिम बंगाल: स्‍कूली बच्‍चों को चौंका गए विराट कोहली

    March 16, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    अंडर-19 विश्व चैंपियन कप्तान यश ढुल ने रणजी डेब्यू में जड़ी शानदार हाफ सेंचुरी

    February 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेलविदेश

    विंडीज ने नेपाल को 101 रन से रौंदा

    June 22, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    ICC रैंकिंग में 'टीम इंडिया' का जलवा बरकरार, बनी विश्व की पहली ऐसी टीम

    July 13, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL 2021 के लिए हैदराबाद को इन खिलाड़ियों को करना चाहिए रिटेन, पूर्व भारतीय ओपनर ने बताया

    November 21, 2020
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    सांसदों की सेलरी बढ़ाने की राज्यसभा में उठी मांग

  • मना॓रंजन

    Bigg Boss 13: हद से पार हुई सिद्धार्थ शुक्ला और आसिम रियाज़ की लड़ाई, बिग बॉस को देना पड़ा ये आदेश

  • विदेश

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल के अंत में भारत दौरे पर

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010