anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, टी-20 में किया ये बड़ा कीर्तिमान

कोहली का ‘विराट’ रिकॉर्ड, टी-20 में किया ये बड़ा कीर्तिमान

By anupamsavera.com
April 6, 2019
102
0
Share:

भारतीय कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप टी-20 में 8000 रन पूरे करने वाले भारत के दूसरे और दुनिया के सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान कोहली ने शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल मैच में अपना 17वां रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की. उनसे पहले भारतीयों में सुरेश रैना (8110 रन) ने यह उपलब्धि हासिल की थी.

कोहली ने 2007 में टी-20 में डेब्यू किया था और उन्होंने 257वें मैच की 243वीं पारी में यह 8000 रन पूरे किए. वह क्रिस गेल के बाद सबसे कम पारियों में इस मुकाम पर पहुंचे.

यही नहीं कोहली टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तानों की सूची में भी दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. उन्होंने गौतम गंभीर (4242) को पीछे छोड़ा. महेंद्र सिंह धोनी (5375) ने टी-20 में कप्तान के रूप में सबसे अधिक रन बनाए हैं.

कोहली से पहले टी-20 में 8000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों में गेल (12457), ब्रेंडन मैक्कुलम (9922), कीरोन पोलार्ड (9087), शोएब मलिक (8701), डेविड वॉर्नर (8375) और सुरेश रैना शामिल हैं.

कोहली ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 49 गेंदों पर नौ चौकों और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाए, जबकि डिविलियर्स ने 32 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 108 रन जोड़े.

टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

1. क्रिस गेल – 366 पारी, 12457 रन, 21 शतक, 77 अर्धशतक

2. ब्रेंडन मैक्कुलम – 364 पारी, 9922 रन, 7 शतक, 55 अर्धशतक

3. कीरोन पोलार्ड – 419 पारी, 9087 रन, 1 शतक, 45 अर्धशतक

4. शोएब मालिक – 324 पारी, 8701 रन, 51 अर्धशतक

5. डेविड वॉर्नर – 262 पारी, 8375 रन, 7 शतक, 65 अर्धशतक

6. सुरेश रैना – 290 पारी, 8110 रन, 4 शतक, 48 अर्धशतक

7. विराट कोहली – 243 पारी, 8067 रन, 4 शतक, 59 अर्धशतक

टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज 8000 रन बनाने वाले बल्लेबाज

213 पारी – क्रिस गेल

243 पारी – विराट कोहली

256 पारी – डेविड वॉर्नर

इसके अलावा विराट कोहली ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ अपनी 84 रन की पारी के दौरान आईपीएल में अपनी रनसंख्या 5110 पर पहुंचाई. रैना ने 5086 रन बनाए हैं और वह शनिवार को चेन्नई सुपरकिंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच में कोहली को पीछे छोड़ सकते हैं.

Previous Article

आज सुपरकिंग्स के गढ़ में उतरेगी किंग्स ...

Next Article

बीच पर कविता कौशिक का योगा

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    क्या आज चल पायेगा ‘हिटमैन’ रोहित का बल्ला ?

    March 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    शादी करना ज्यादा जरूरी था, मुश्किल नहीं क्रिकेट में वापसी: कोहली

    December 28, 2017
    By anupamsavera.com
  • खेल

    फाइनल में हार ने भारत के लिए नॉकआउट में हार की चिर-परिचित भावना को वापस ला दिया

    November 22, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पूर्व वेस्टइंडीज स्पीडस्टार ने संजू की बल्लेबाजी पर दी प्रतिक्रिया कहा-टीम इंडिया में वापसी के मौके गंवा रहे हैं

    April 27, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    धोनी के बाद सुधीर कुमार पहुंचे हरभजन सिंह के घर, दिया अनोखा तोहफा

    June 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली और इशांत शर्मा समेत 30 खिलाड़ियों का नाम दिल्ली टीम में शामिल

    November 26, 2019
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    कांग्रेस के विवाद पर बोले कैलाश विजयवर्गीय- उमंग सिंघार के साहस के सामने अकेले पड़े दिग्विजय

  • खेलब्रेकिंग न्यूज़

    ICC चेयरमैन शशांक मनोहर ने दिया इस्तीफा, इमरान ख्वाजा बने अंतरिम अध्यक्ष

  • विदेश

    ट्रंप ने दी कनाडा को दी वाहनों पर शुल्क लगाने धमकी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010