anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›विराट कोहली ने इन दो खिलाड़ियों को आइपीएल का सबसे ट्रांसफारमेटिव प्लेयर बताया

विराट कोहली ने इन दो खिलाड़ियों को आइपीएल का सबसे ट्रांसफारमेटिव प्लेयर बताया

By anupamsavera.com
February 25, 2022
110
0
Share:

नई दिल्ली। आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने बल्लेबाज केएल राहुल और स्पिनर युजवेंद्रा चहल की आइपीएल टूर्नामेंट की यात्रा को सबसे परिवर्तनकारी करार दिया। केएल राहुल आरसीबी के साथ साल 2013 में जुड़े थे और इसके बाद फिर से इस टीम के लिए 2016 में भी खेले थे। वहीं चहल की यात्रा आरसीबी के साथ लंबी रही और वो इस टीम का 2014 से 2021 तक जुड़े रहे।

कोहली ने आरसीबी के पाडकास्ट पर बात करते हुए कहा कि मेरे दिमाग में सिर्फ दो लोगों के नाम आ रहे हैं जो केएल राहुल और चहल हैं। केएल साल 2013 में करुण नायर और मयंक अग्रवाल के साथ टीम से जुड़े थे। केएल राहुल कभी भी मुझे टी20 प्रारूप के स्पेशलिस्ट के रूप में नहीं दिखे। वो 2015 में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे और अविनाश वैद्य पहले हमारे मैनेजर थे। उन्होंने मुझसे संपर्क किया क्योंकि वह केएल राहुल के संपर्क में थे और उन्हें खेलने का मौका ज्यादा नहीं मिल रहा था। हालांकि मैंने केएल को भारत के लिए खेलते हुए देखा था।

कोहली ने आरसीबी के लिए खेलते हुए अपने और केएल राहुल के शुरुआत संबंध पर बात करते हुए कहा कि राहुल ने जब आरसीबी छोड़ दिया उसके बाद मैंने उन्हें ज्यादा खेलते हुए नहीं देखा था, लेकिन मैंने सुना था कि वो फर्स्ट क्लास क्रिकेट में काफी अच्छा कर रहे हैं। वो जब आरसीबी में थे तब काफी यंग थे और मैं भारत के लिए खेल रहा था और हम आरसीबी के लिए नियमित रूप से खेल रहे थे। इसकी वजह से हम वास्तव में उस वक्त ज्यादा नहीं जुड़े थे। हालांकि साल 2014 में जब उन्होंने आस्ट्रेलिया में टेस्ट डेब्यू किया था तब उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी और मैं हैरान था कि सच में इस खिलाड़ी ने खुद में काफी बदलाव किए हैं। मैं राहुल की बाडी लैंग्वेज, आत्मविश्वास और उनके व्यवहार से काफी प्रभावित था।

कोहली ने कहा कि आखिर आरसीबी ने साल 2016 में केएल राहुल को क्यों साइन किया था। उन्होंने कहा कि वो उस वक्त हैदराबाद के लिए खेल रहे थे, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिल रहे थे। जब उन्हें मौका मिल भी रहा था तब मैंने महसूस किया कि वो दवाब में खेल रहे थे। वो खुद को साबित करने की कोशिश कर रहे थे और मैंने सोचा कि अगर उन्हें मौका मिलता है तो वो काफी अच्छा कर सकते हैं। वहीं चहल के बारे में भी कोहली ने कहा कि आरसीबी में आने से पहले उन्हें आइपीएल में ज्यादा मौका नहीं मिल रहे थे। वो ऐसे गेंदबाज हैं जो हमेशा गेंद लेना चाहते हैं और चिन्नास्वामी में जो उन्होंने किया वो कमाल का था। उनका करियर वहीं से बदल गया और राहुल व चहल की कहानी ही ऐसी है जिसके बारे में मैं सोच सकता हूं। इन दोनों को मौके मिले और इन्होंने कमाल कर दिखाया।

Previous Article

‘आश्रम’ में निगेटिव किरदार निभाने को लेकर ...

Next Article

1 साल में 711 फीसद चढ़ा है ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    गौतम गंभीर के बाद अब इरफान पठान भी भड़क उठे, कुछ यूं जमकर लगाई क्लास

    April 8, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली की बैटिंग पर फिदा हुआ ये पाकिस्तानी क्रिकेटर, कहा दुनिया के बेस्ट बल्लेबाज हैं भारतीय कप्तान

    August 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    BCCI ने जन्मदिन पर शेयर किया राहुल द्रविड़ की तूफानी 153 रन की पारी का वीडियो

    January 11, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    टीम इंडिया को आशीष नेहरा से रिषभ पंत जैसे स्टार खिलाड़ी देने वाले कोच तारक सिन्हा का निधन

    November 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Football: मेसी की टीम को विश्व चैंपियन बनाने वाले गोलकीपर मार्टिनेज कोलकाता पहुंचे, जानें उनके भारत आने की वजह

    July 4, 2023
    By Anupam Savera
  • खेल

    राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच का दावा, बेन स्टोक्स की उपलब्धता अभी सुनिश्चित नहीं

    September 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    Maharashtra politics: 4 दिन बाद दिल्ली पुलिस का बयान, नहीं हटाई है शरद पवार के आवास की सुरक्षा

  • व्यवसाय

    करदाताओं को सरकार ने दी बड़ी राहत, ITR व TDS मामलों में नहीं होगी बड़ी कार्रवाई

  • देश

    भारत को ‘विश्वसनीय सहयोगी’ बता रूस ने पाक को दिखाया आईना



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010