anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›वार्नर का अर्धशतक, सनराइजर्स ने पंजाब को 151 रन का लक्ष्य दिया

वार्नर का अर्धशतक, सनराइजर्स ने पंजाब को 151 रन का लक्ष्य दिया

By anupamsavera.com
April 9, 2019
127
0
Share:

सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के जुझारू अर्धशतक की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग में सोमवार को यहां किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ धीमी शुरुआत से उबरते हुए चार विकेट पर 150 रन बनाए। वार्नर ने 62 गेंद में छह चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 70 रन की पारी खेलने के अलावा विजय शंकर (26) के साथ दूसरे विकेट के लिए 49 और मनीष पांडे (19) के साथ चौथे विकेट के लिए 55 रन की साझेदारी की।

सनराइजर्स की टीम 10 ओवर के बाद एक विकेट पर 50 रन बनाकर जूझ रही थी लेकिन वार्नर उसे सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने में सफल रहे। टीम ने अंतिम 10 ओवर में 100 रन जुटाए। किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने टास जीतकर सनराइजर्स को बल्लेबाजी का न्यौता दिया जिसके बाद मेजबान टीम को गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत दिलाई।

अफगानिस्तान के आफ स्पिनर मुजीब उर रहमान (34 रन पर एक विकेट) ने बेहतरीन फार्म में चल रहे जानी बेयरस्टा (01) को दूसरे ओवर में ही शार्ट मिडविकेट पर अश्विन के हाथों कैच करा दिया। विजय शंकर ने आते ही मुजीब पर चौके के साथ खाता खोला लेकिन किंग्स इलेवन पंजाब की सधी गेंदबाजी के सामने वह और वार्नर पावर प्ले में एक विकेट पर 27 रन ही बना सके।

पावर प्ले के बाद भी विजय शंकर और वार्नर रन बनाने के लिए जूझते रहे और 10 ओवर में टीम का स्कोर एक विकेट पर 50 रन तक ही पहुंचा। विजय शंकर ने 11वें ओवर में अश्विन (30 रन पर एक विकेट) पर चौका जड़ा लेकिन इसी ओवर में थर्ड मैन पर शाट खेलने की कोशिश में विकेटकीपर लोकेश राहुल को कैच दे बैठे। उन्होंने 27 गेंद में 26 रन बनाए।

मोहम्मद नबी (12) भी दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए जिससे 14वें ओवर में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 80 रन हो गया। वार्नर ने इसके बाद मोर्चा संभाला। उन्होंने अश्विन पर चौका जडऩे के बाद मुजीब पर पारी का पहला छक्का जड़ा। उन्होंने मुजीब की गेंद पर दो रन के साथ 49 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

पारी के अंतिम ओवर में शमी (30 रन पर एक विकेट) ने पांडे को डीप मिडविकेट पर करूण नायर के हाथों कैच कराया। उन्होंने 19 रन बनाए। दीपक हुड्डा (तीन गेंद में नाबाद 14) ने शमी की पारी की अंतिम तीन गेंद पर दो चौकों और एक छक्के के साथ टीम का स्कोर 150 रन तक पहुंचाया।

Previous Article

किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ वार्नर ने ...

Next Article

शादी के बाद पति रणवीर सिंह संग ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    भारतीय टीम को रास नहीं आती ये जर्सी, सालों बाद भी बेरंग नजर आई टीम

    November 28, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    एशियाई पैरा गेम्स: चैंपियन प्रमोद भगत को दो करोड़ रुपये का पुरस्‍कार देगी ओडिशा सरकार

    October 28, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले तेंदुलकर के परिवार ने किया राजस्थान के अभ्यारण का भ्रमण

    March 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IPL2018: आज पंजाब को घर में घेरने उतरेगी विराट सेना

    April 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    श्रेयस अय्यर को IPL 2022 के लिए अपने साथ जोड़ने को बेताब है यह फ्रेंचाइजी

    November 27, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    The Hundred: 100 बॉल क्रिकेट के लिए संन्यास लेंगे हरभजन सिंह?

    October 4, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    मायावती नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव – बसपा

  • मना॓रंजन

    सीढ़ियों से गिर पड़ी आलिया, दो फिल्मों की शूटिंग संकट में

  • विदेश

    सुप्रीम कोर्ट ने SC/ST एक्ट मामले में केंद्र सरकार से मांगा जवाब

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010