anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›कोहली U19 WC जीतने के बाद भारतीय टीम में आ गए

कोहली U19 WC जीतने के बाद भारतीय टीम में आ गए

By anupamsavera.com
February 8, 2022
55
0
Share:

नई दिल्ली। भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम ने यश ढुल की कप्तानी में साल 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। ये पांचवां मौका था जब भारत ने अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीता। यश ढुल से पहले, मो. कैफ, विराट कोहली, उन्मुक्त चंद और पृथ्वी शा ने ये कमाल किया था। मो. कैफ ने सबसे पहले अपनी कप्तानी में अंडर 19 टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था जबकि विराट कोहली ने साल 2008 में ये कमाल किया था। इसके बाद अन्मुक्त चंद ने साल 2012 और फिर पृथ्वी शा ने साल 2018 में ये कमाल किया था।

अब तक अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब जीतने वाले कप्तानों की बात करें तो विराट कोहली सबसे सफल नजर आते हैं। मो. कैफ ने भी भारत का लिए काफी इंटरनेशनल मैच खेले तो वहीं पृथ्वी शा भी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं, और फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनके जैसा टैलेंटेड खिलाड़ी ज्यादा दिनों तक टीम से दूर नहीं रह सकता। यश ढुल ने अभी-अभी खिताब जीता है और उनका करियर अभी आगे जाना है, लेकिन उन्मुक्त चंद जिन्होंने भारत को साल 2012 में अंडर 19 वर्ल्ड चैंपियन बनाया था वो भारतीय टीम में चुने तक नहीं गए। बाद में उन्होंने भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज निखिल चोपड़ा ने विराट कोहली और उन्मुक्त चंद की तुलना की और बताया कि आखिर वो क्या वजह रही जिससे कोहली इतने सफल रहे जबकि चंद कहीं के नहीं रहे। कोहली और चंद दोनों ही दिल्ली के हैं, लेकिन एक बेहद सफल रहा दूसरा बेहद असफल जबकि दोनों ने ही भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब दिलाया। निखिल चोपड़ा ने इसका कारण बताते हुए खेल नीति के यूट्यूब चैनल पर कहा कि कोहली अपने फार्म को सीनियर स्तर तक ले जाने में सक्षम रहे, जबकि चंद इसे पूरा करने में असफल रहे।

निखिल चोपड़ा ने कहा कि अंडर 19 क्रिकेट से रणजी ट्राफी में ट्रांजिशन एक अहम चरण है। एक लड़के से आप एक पुरुषों की लीग में शामिल होते हैं। वहां आपका अंडर 19 का फेज खत्म हो जाता है और फिर आपको अपने उस फार्म को वहां पर भी बरकरार रखने की जरूरत होती है। कोहली ऐसा करने में सफल रहे, लेकिन उन्मुक्त चंद ऐसा नहीं कर पाए और नतीजा भी सामने रहा।

अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतकर विराट कोहली दिल्ली के लिए खेले। उन्होंने वहां भी काफी रन बनाए। प्रारंभिक चयन के बाद उन्हें भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था लेकिन घरेलू क्रिकेट में स्कोर करने के बाद उन्हें फिर से चुना गया। इसके विपरीत, उन्मुक्त चंद अंडर 19 क्रिकेट की अपनी सफलता को घरेलू क्रिकेट में जारी नहीं रख सके। वह एक असाधारण प्रतिभा थे, लेकिन उसे बड़े लेवल पर साबित नहीं कर पाए।

Previous Article

रवीना टंडन ने पूरी की ‘केजीएफ चैप्टर ...

Next Article

सोने की कीमत में उछाल, चांदी के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    विराट कोहली और टीम इंडिया नहीं ले पाएंगे कड़कनाथ का लुत्फ, ये है वजह

    January 5, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ब्रावो फिर बने सीएसके का हिस्सा तो होल्डर ने लखनऊ में मारी एंट्री

    February 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    श्रेयस अय्यर ने खुद को किया साबित, डेब्यू टेस्ट में ही कठिन परिस्थिति में टीम के लिए ठोका अर्धशतक

    November 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    रणजी ट्रॉफी: उप्र के शुरुआती झटकों से संभला झारखंड

    December 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    कोहली की कप्तानी छीनना और रोहित का कप्तान बनना दोनों के लिए कैसे होगा फायदेमंद

    December 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विराट कोहली पर होगी नजर, कैसा होगा बैंगलोर और गुजरात का प्लेइंग इलेवन

    April 30, 2022
    By anupamsavera.com

  • खेल

    भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम का ऐलान, इनको मिली जगह

  • देश

    भारत ने कनाडा के प्रधानमंत्री को दी चेतावनी”

  • देश

    जकिया खानम को आंध्र प्रदेश विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया है



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010