anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›साल 2024 में इन खेलों में भारत को होगी दमदार खेल की आस

साल 2024 में इन खेलों में भारत को होगी दमदार खेल की आस

By anupamsavera.com
January 3, 2024
36
0
Share:

रेसलर्स के बेहतर भविष्य की होगी आस, इन खेलों में विश्व स्तर पर छा जाना चाहेगा भारत

साल 2023 बस खत्म होने को है। खेल की दुनिया में इस साल भारत ने कई यादगार, तो कई दिल दुखाने वाले पल देखे। एशियन गेम्स में इंडियन एथलीट्स का जलवा रहा, पर भारतीय कुश्ती महासंघ में मची उठा-पटक ने पहलवानों के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए हैं। अगले साल पेरिस ओलंपिक का आयोजन होना है, जहां भारतीय खिलाड़ी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। आइए आपको बताते हैं साल 2024 में किन खेलों में भारत विश्व स्तर पर अपना परचम लहराना चाहेगी।

बेहतर हो रेसलर्स का भविष्य

साल 2023 में भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह पर देश की महिला पहलवानों ने यौन शोषण समेत कई गंभीर आरोप लगाए। बृजभूषण को उनके पद से तो हटा दिया गया, पर रेसलर्स और सरकार के बीच जंग साल खत्म होते-होते भी जारी है।

साल 2024 में फैन्स और पहलवान यह उम्मीद करेंगे कि इस मामले का जल्द से जल्द निपटारा हो। इस विवाद ने भारतीय रेसलर्स को मानसिक तौर पर पूरी तरह से तोड़ा और हम यही उम्मीद करेंगे कि अगले साल हमारे पहलवान मैट पर उसी तरह से विपक्षी रेसलर्स को पटखनी दें।

भाला फेंक में नीरज जैसे और स्टार खिलाड़ी चाहेंगे भारत

नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो के खेल में विश्व स्तर पर देश का खूब नाम रोशन किया है। हालांकि, साल 2024 में भारत इस खेल में नीरज जैसे और दमदार खिलाड़ियों को देखना चाहेंगे। जेना किशोर के रूप में एक ऐसा ही स्टार प्लेयर निकलकर सामने भी आया है, जिसने एशियन गेम्स में अपने प्रदर्शन से जमकर छाप छोड़ी थी।

बॉक्सिंग में और बेहतर की होगी आस

भारत को साल 2024 में बॉक्सिंग के खेल से खासी उम्मीद होगी। पिछले कुछ सालों में कई युवा बॉक्सर ने अपने खेल से खासा प्रभावित किया है। यही वजह है कि देश इस खेल में विश्व स्तर पर अपना दमखम दिखाना चाहेगा। निकहत जरीन, लवलीना बोरगोहेन से आने वाले साल में खासी उम्मीद होगी। वहीं, मेंस में अमित पंघाल, शिवा थापा, परवीन जैसे बॉक्सर से देश को शानदार प्रदर्शन की आस होगी।

शूटिंग में जगी है बड़ी उम्मीद

एशियन गेम्स 2023 में भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन बेहद उम्दा रहा था। शूटर्स ने टूर्नामेंट में जमकर मेडल पर निशाने लगाए, जिसके चलते भारत एशियाई खेलों में अपने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करने में सफल रहा। मेहुली घोष, रमिता, आशी चौकसे से देश को इस साल भी दमदार खेल की उम्मीद होगी। ऐश्वर्य प्रताम सिंह तोमर, दिव्यांश सिह पंवार, रुद्रांक्ष पाटिल की तिकड़ी से भी भारत और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद करेगा।

Previous Article

सिनेमाघरों में 40 से ज्यादा हॉलीवुड फिल्में ...

Next Article

मेगास्टार रजनीकांत को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने बताया हार का कारण, बताया कहां से पलटा मैच

    November 18, 2021
    By anupamsavera.com
  • खेल

    एशिया कप के लिए आज होगा टीम का ऐलान, रिंकू ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

    October 21, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    ICC Rankings: अश्विन ने जेम्स एंडरसन को छोड़ा पीछे , बने टेस्ट में दुनिया के नंबर एक गेंदबाज, जडेजा भी ...

    March 1, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    वर्ल्ड स्केटबोर्डिंग टूर 2024 में सबसे कम उम्र की प्रतियोगी बनीं भारत की 8 वर्षीय ज़राह ग्लेडिस

    March 2, 2024
    By anupamsavera.com
  • खेल

    35 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने किया संन्यास का एलान

    March 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    गहन वर्कआउट के बाद विराट कोहली लेते हैं ‘वीगेन डाइट’, जानिए क्या खाते हैं क्या नहीं

    May 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने दिया इस्तीफा

  • देश

    प्रधानमंत्री मोदी बोले, नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता के मामले में भारत दुनिया का चौथा सबसे बड़ा देश

  • मध्यप्रदेश

    सतना , मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने से पहले कांग्रेस नेता गिरफ्तार



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010