anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›WTC Final 2021: ICC इवेंट्स में डराता है भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड, हैरान करने वाले रहे हैं आंकड़े

WTC Final 2021: ICC इवेंट्स में डराता है भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ रिकॉर्ड, हैरान करने वाले रहे हैं आंकड़े

By anupamsavera.com
May 29, 2021
54
0
Share:

भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैम्पटन में 18 से 22 जून तक फाइनल मैच खेला जाना है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कई पूर्व क्रिकेटरों की माने तो फाइनल में कीवी टीम का पलड़ा भारी रहने वाला है। इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज का फायदा भी न्यूजीलैंड को मिलेगा। वहीं, भारतीय टीम का रिकॉर्ड इंग्लैंड की परिस्थितियों में कुछ खास नहीं रहा है और टीम को कंडिशंस से तालमेल बैठाने के लिए काफी कम समय भी मिलेगा। वहीं, दूसरी तरफ आईसीसी इवेंट्स में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड भी काफी खराब रहा है।

भारत और न्यूजीलैंड की टीम आईसीसी इवेंट्स में कुल 10 बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं, जिसमें से 7 मुकाबलों में जीत कीवी टीम के हाथ लगी है और महज 3 में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की है। वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार को भी विराट कोहली की सेना अबतक भूल नहीं पाई होगी। भारत और न्यूजीलैंड की पहली भिड़ंत 1975 के विश्व कप में हुई थी, जहां कीवी टीम ने 4 विकेट से मैच को अपने नाम किया था। इसके बाद 1979 वर्ल्ड कप में भी भारत को हार का सामना करना पड़ा था। साल 1987 में आईसीसी इवेंट में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपनी पहली जीत दर्ज की थी।

1987 के वर्ल्ड कप में मिली न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद टीम इंडिया को कीवी टीम के हाथों 1992 वर्ल्ड कप, 1996 विश्व कप और 2000 में खेली गई आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी में लगातार तीन बार हार झेलनी पड़ी। 2003 विश्व कप में सौरव गांगुली की कप्तानी में भारत ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से रौंदा। 2003 में कीवी टीम के खिलाफ मिली जीत भारत की आखिरी जीत थी और इसके बाद से आईसीसी इवेंट्स में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल नहीं हो सकी है। टेस्ट क्रिकेट में पिछले कुछ समय में विराट कोहली की अगुवाई में भले ही भारतीय टीम ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हो, लेकिन डब्ल्यूटीसी के फाइनल में केन विलियमसन की टीम से पार पाना आसान नहीं होगा।

Previous Article

सिंगर शाहिद माल्या की आवाज में नवोदित ...

Next Article

पर्वतारोहियों का माउंट एवरेस्ट फतह करने का ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    विशाखापट्टनम के मैदान पर होगी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टक्कर

    November 23, 2023
    By anupamsavera.com
  • खेल

    अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वार्न के वो तीन मैच जिसने उन्हें स्पिन का जादूगर बनाया

    March 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • खेल

    श्रीसंत ने सचिन को ट्विटर पर दिया जवाब, बेटे अर्जुन के करियर को लेकर की भविष्यवाणी

    April 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेल

    IND vs AUS: 12 खिलाड़ियों का ऐलान, भुवी-कुलदीप-जडेजा नहीं

    December 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    Ind vs WI: रोहित शर्मा आखिरी वनडे में तोड़ सकते हैं जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड

    December 21, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    युवराज सिंह के पिता ने दिया बड़ा बयान- कहा धोनी जैसी गंदगी क्रिकेट में हमेशा नहीं रहेगी !

    July 10, 2019
    By anupamsavera.com

  • खेल

    क्रिकेट हमारे लिए ज्यादा अहम, वेतन में कटौती छोटी बात- टिम पेन

  • देश

    12 साल बाद फिर सामने आया बोफोर्स का जिन्न, CBI पहुंची SC

  • देश

    BJP नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को बताया ‘रावण’, बोले- ‘उन्होंने राष्ट्र को बेचा है’



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010