anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
खेल
Home›खेल›युवराज सिंह ने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं समेत इन खिलाड़ियों पर साधा निशाना, कही ये बात

युवराज सिंह ने टीम इंडिया के चयनकर्ताओं समेत इन खिलाड़ियों पर साधा निशाना, कही ये बात

By anupamsavera.com
November 5, 2019
67
0
Share:

मुंबई । पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एमएसके प्रसाद की अगुआई वाली राष्ट्रीय चयन समिति पर निशाना साधते हुए कहा कि टीम को निश्चित तौर पर बेहतर चयन समिति की जरूरत है क्योंकि आधुनिक क्रिकेट को लेकर मौजूदा समिति की सोच का जो स्तर होना चाहिए वैसा नहीं है। बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज ने कहा, “हमें बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है।”

युवराज सिंह ने कहा है, “चयनकर्ताओं का काम आसान नहीं होता है। जब भी वे 15 खिलाड़ियों का चयन करेंगे तब ऐसी बातें होंगी कि उन 15 खिलाड़ियों का क्या होगा जो टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे। यह मुश्किल काम है, लेकिन मेरी समझ में आधुनिक क्रिकेट को लेकर उनकी सोच उस स्तर तक नहीं है जैसी होनी चाहिए थी।

उन्होंने आगे कहा, “मैं हमेशा से खिलाड़ियों के हितों की रक्षा का समर्थन करता हूं। आपके असली चरित्र के बारे में तभी पता चलता है जब खिलाड़ी का समय साथ नहीं देता है और आप उसे प्रेरित करते हैं। बुरे समय में, हर कोई बुरी बात करता है। हमें निश्चित रूप से बेहतर चयनकर्ताओं की जरूरत है।

गांगुली लाएंगे बदलाव

युवराज सिंह ने दावा किया कि देश के कई क्रिकेटर अपना स्थान गंवाने के डर से थके होने के बावजूद विश्राम नहीं लेते और उम्मीद जताई कि सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद इसमें बदलाव आएगा। निजी लीग में खेलने के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले युवराज ने खिलाड़ियों के संघ का भी समर्थन किया।

युवराज ने कहा, “हम इसके हकदार हैं क्योंकि कई बार हमें क्रिकेट खेलने के लिए कहा जाता है जबकि हम ऐसा नहीं चाहते। हमें इस दबाव में खेलना होता है कि अगर हम नहीं खेलते हैं तो हमें बाहर कर दिया जाएगा। खिलाड़ियों पर से यह दबाव खत्म होना चाहिए कि अगर वे थके हुए हैं या चोटिल हैं उन्हें तब भी खेलना होगा।”

युवराज ने ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का उदाहरण दिया जिन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित मसले के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विश्राम लिया और बोर्ड ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा, “हमारे खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि उन्हें अपनी जगह गंवाने का डर रहता है इसलिए खिलाड़ियों का संघ बेहद महत्वपूर्ण है। सौरव के अध्यक्ष बनने के बाद भारतीय क्रिकेट में कई नई चीजें होंगी। एक बेहद सफल कप्तान क्रिकेटरों के हितों को ध्यान में रखेगा जहां खिला़ि़डयों की बातें भी सुनी जा सकती है। ऐसा पहले नहीं हुआ। अब वह क्रिकेटरों की बात भी सुनेंगे कि वे क्या चाहते हैं।”

दुबे की गलतियां पहचानें राठौर

बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का पदार्पण करने वाले मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे की तुलना युवराज से की जाती है इस पर युवराज ने कहा, “पहले दुबे को अपने करियर को शुरू करने की जरूरत है और जब वह अपने करियर में एक स्तर तक पहुंच जाए तब उसके बाद उसकी तुलना किसी अन्य से करनी चाहिए। उसे अपना नाम खुद बनाना चाहिए। वह प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। उसे अपने खेल में कई में चीजों पर काम करने की जरूरत है। मुझे नहीं लगता कि वह जहां गलतियां कर रहा है, उसे पहचान पाएगा। विक्रम राठौर बल्लेबाजी कोच हैं तो उन्हें यह देखना चाहिए कि दुबे कहां गलती कर रहा है।”

Previous Article

पानीपत का ट्रेलर देख निराश यूजर बोले-अर्जुन ...

Next Article

खराब प्रदर्शन करने वाले निजी बैंकों के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • खेल

    IPL 2019 CSK vs MI Qualifier 1: मुंबई से मिली हार के बाद MS Dhoni ने बताया, कहां हुई चूक

    May 8, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    अगर ऐसा हो गया तो आज IPL से बाहर हो जाएगी रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस

    May 16, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    इशांत के दम से इंग्लैंड के बल्लेबाज हुए बेदम, कर दी खतरनाक गेंदबाजी

    August 4, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेल

    जीत के साथ मलिंगा ने ली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई, कहा – मुझे पता है कि मेरा टाइम…

    July 27, 2019
    By anupamsavera.com
  • खेल

    विश्वनाथन आनंद की विश्व ब्लिट्ज चैंपियनशिप में धीमी शुरुआत

    December 30, 2017
    By anupamsavera.com
  • खेल

    पृथ्वी शॉ ने ठोका तूफानी दोहरा शतक, पारी में लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

    December 11, 2019
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    पाकिस्तान की हताशा, UN में एक महीने में चौथी बार अलापा कश्मीर राग

  • देश

    भारत में बढ़ते कोरोना सक्रिय मामले

  • देश

    UP की Make In India में बड़ी छलांग, बनेगी ब्रिटेन की वेबली स्कॉट रिवॉल्वर हरदोई के संडीला में , 1.6 लाख रुपये होगी कीमत

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010