anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›ग्लोबल साउथ के 125 देश करते हैं भारत पर भरोसा, विदेश मंत्री जयशंकर ने विश्व मंच पर दुनिया को दिखाया इंडिया का दम

ग्लोबल साउथ के 125 देश करते हैं भारत पर भरोसा, विदेश मंत्री जयशंकर ने विश्व मंच पर दुनिया को दिखाया इंडिया का दम

By anupamsavera.com
March 9, 2024
43
0
Share:

ग्लोबल साउथ के नेतृत्व के सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 125 देश भारत पर विश्वास करते हैं। जबकि चीन ने 2023 में उन दो बैठकों में शामिल होना उचित नहीं समझा जिन्हें भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों के हित में आयोजित किया था। ग्लोबल साउथ दक्षिणी भाग में स्थित विकासशील और गरीब देशों का समूह है।

ग्लोबल साउथ के नेतृत्व के सवाल पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के 125 देश भारत पर विश्वास करते हैं। जबकि चीन ने 2023 में उन दो बैठकों में शामिल होना उचित नहीं समझा जिन्हें भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों के हित में आयोजित किया था।

ग्लोबल साउथ का अर्थ विश्व के दक्षिणी भाग में स्थित विकासशील और गरीब देशों के समूह से है। भारत-जापान संबंधों पर आयोजित निक्केई फोरम में जयशंकर ने कहा, ग्लोबल साउथ के देशों की बहुत सारी समस्याएं समान प्रकृति की हैं। इसका एहसास कोविड महामारी के दौरान हुआ जब उनके लिए बचाव करने वाली वैक्सीन की किल्लत थी।

भारत ने ग्लोबल साउथ के देशों की अपेक्षाओं पर बैठकें कीं

उन्होंने कहा, उन देशों को जी 20 के एजेंडा का पता तब चला जब भारत अग्रणी देशों के इस समूह का अध्यक्ष बना। इसलिए हमने पिछले वर्ष ग्लोबल साउथ के देशों की समस्याओं और अपेक्षाओं पर दो बैठकें कीं जिससे कि अभावग्रस्त 125 देश भी बाकी के विश्व से जुड़ सकें।

समूह में ज्यादातर देश एशिया और अफ्रीका महाद्वीपों के

इस समूह में ज्यादातर देश एशिया और अफ्रीका महाद्वीपों के हैं। भारत की अध्यक्षता में अफ्रीकन यूनियन में शामिल देशों को जी 20 की सदस्यता मिली। वैश्विक मंच पर उन्हें पहचान मिलने का यह नया मौका था। लेकिन इस मौके से चीनी नेतृत्व नदारद था। वैश्विक नेताओं की मौजूदगी वाले कार्यक्रम में राष्ट्रपति शी चिन¨फग नहीं आए, उन्होंने प्रधानमंत्री ली क्यांग को भेजकर जी 20 के महत्व को कम आकने की कोशिश की।

जब भारत पर हमले हो रहे थे तब बाकी देश कहां थे

यूक्रेन युद्ध के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में जयशंकर ने कहा, विश्व राजनीति में कई बार मुद्दे और सवाल सुविधाजनक तरीके गढ़े जाते हैं। आज जो सवाल यूक्रेन की संप्रभुता को लेकर उठाए जा रहे हैं, वह सवाल भारत की स्वतंत्रता के बाद के दशकों में नदारद थे। तब भारत पर हमले हुए और हमारी जमीन पर कब्जे हुए लेकिन किसी ने हमारा साथ नहीं दिया।

भारत का हिस्सा अन्य देश के कब्जे में

उन्होंने कहा कि आज भी भारत का हिस्सा अन्य देश के कब्जे में है लेकिन कोई देश उस पर कुछ नहीं बोल रहा है। फिर एक सुविधाजनक मुद्दा तय करके उस पर वैश्विक समर्थन हासिल करने की कोशिश क्यों की जा रही है। भारत की भूमिका पर सवाल उठाने वाले यह क्यों भूल रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ही अकेले नेता हैं जिन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से सीधे कहा कि भारत यूक्रेन युद्ध की समाप्ति चाहता है।

बड़ी जिम्मेदारियों के बावजूद दूसरों की मदद करता है भारत

जापानी मीडिया के साथ बातचीत में जयशंकर ने भारत की मदद की मजबूत भावना की भी चर्चा की। कहा कि भारत ने मुश्किल में फंसे श्रीलंका को साढ़े चार अरब डॉलर की बड़ी सहायता दी जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने उसे टुकड़ों में तीन अरब डॉलर से भी कम धनराशि दी। इसके अतिरिक्त गरीब और विकासशील देशों को जहां जरूरत होती है भारत मदद करता है। भारत यह मदद अपनी बड़ी जिम्मेदारियों को वहन करते हुए करता है, क्योंकि भारत में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय तीन हजार डॉलर से भी कम है।

शिंजो आबे की पत्नी से मुलाकात, मोदी का पत्र दिया

विदेश मंत्री जयशंकर ने शुक्रवार को दिवंगत जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की पत्नी रहीं अकी एबी से मुलाकात की और उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पत्र दिया। इस पत्र में पूर्व प्रधानमंत्री की मां योको आबे के हाल ही में हुए निधन पर भी शोक जताया गया है।

शिंजो आबे की जापान में जुलाई 2022 में गोली मारकर तब हत्या कर दी गई थी जब वह चुनाव प्रचार कर रहे थे। आबे जापान के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे नेता थे और भारत के साथ रणनीतिक सहयोग बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

Previous Article

Meera Chopra: प्रियंका और परिणीति की तरह ...

Next Article

Lok Sabha Election 2024 से पहले कांग्रेस ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    अगर हम जानते हैं कि देश खतरे में है, तो हम निश्चित रूप से परमाणु हथियारों का उपयोग करेंगे – ...

    March 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान के हाल और बेहाल, महंगाई 9 साल के सबसे उच्च स्तर पर, आम जनता परेशान

    December 5, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन ने भारतीय सीमाओं पर रोबोट बलों को तैनात किया

    January 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका दुनिया में परमाणु खतरे का सबसे बड़ा स्रोत है, चीनी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता वांग वेनबिन

    November 6, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कुरैशी बोले- ‘मनमोहन मेरे लिए खुद लेकर आए थे चाय’, तो Ex PM की पत्नी ने पूछा ऐसा कब

    November 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कोविद -19 वायरस रहस्य की उत्पत्ति पर चीन में जांच – डब्ल्यू एच ओ,

    December 21, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    WHO से की ये मांग:32 देशों के 239 वैज्ञानिकों का दावा- हवा से भी फैलता है कोरोना

  • ब्रेकिंग न्यूज़

    Farmers March: मुंबई की ओर बढ़ रहे हजारों किसान और आदिवासी , ठाणे में हुए दाखिल; कल शिंदे-फडणवीस से हो सकती है मुलाकात

  • देश

    कर्नाटक में कांग्रेस 114 सीटों पर आगे



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010