anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›7 साल बाद निकला उत्तर कोरिया से बाहर,चीन के सीक्रेट दौरे पर तानाशाह किम जोंग

7 साल बाद निकला उत्तर कोरिया से बाहर,चीन के सीक्रेट दौरे पर तानाशाह किम जोंग

By anupamsavera.com
March 27, 2018
79
0
Share:

बीजिंग: चीन की मीडिया में आज इस बात की अटकलें जोरों पर हैं कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन राजधानी बीजिंग में मौजूद हैं। चीन और उत्तर कोरिया की सीमा पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती के बाद यह अटकलें लगाई जा रही हैं। बहरहाल, किम की यात्रा के बारे में किसी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है तो अपने पिता की मृत्यु के बाद वर्ष 2011 में सत्ता में आने के बाद से यह किम की पहली विदेश यात्रा होगी। चीन के विदेश मामलों के मंत्रालय ने कहा कि उसे इस मामले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हांगकांग के अखबार साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की आज एक खबर के मुताबिक, चीन-उत्तर कोरिया सीमा और बीजिंग में विदेशी मेहमानों के बीच लोकप्रिय होटल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के मौजूद रहने के बाद किम की यात्रा के बारे में मीडिया में खबरें आ रही हैं।

अखबार ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे हैं कि कोई हाई प्रोफाइल नेता चीन की यात्रा पर है। उसने कहा कि हालांकि इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि यह नेता किम हैं लेकिन सुरक्षा इंतजामों को देखकर ऐसा लग रहा है कि जरूर कोई बड़ा नेता है। बीजिंग के जिस गेस्टहाउस में आमतौर पर विदेशी नेता ठहरते हैं वहां पुलिस की गतिविधि बढ़ गई है। इलाके में बड़ी संख्या में अधिकारी और करीब 50 वाहन देखे गए। आसपास की सड़कों की घेराबंदी कर दी गई है।

इतिहास पर गौर करें तो उत्तर कोरियाई नेता की चीन और अपने पड़ोसी देशों की यात्रा हमेशा गोपनीय रही है। किम के दिवंगत पिता किम जोंग-इल गुपचुप तरीके से चीन की यात्रा करते थे। हाल ही में उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ गया है। चीन लंबे समय से उत्तर कोरिया का सहयोगी रहा है लेकिन चीन द्वारा संयुक्त राष्ट्र के प्रतिबंधों को लागू करने के बाद से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव पैदा हो गया है। अमेरिका के दबाव के बाद चीन ने उत्तर कोरिया को तेल और कोयला जैसी जरूरी चीजों की आपूर्ति रोक दी थी।

Previous Article

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा की ...

Next Article

राजनयिकों का किया निष्कासन,रूस के खिलाफ एक ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    पाकिस्तान पर ईरान की आधी रात का सर्जिकल स्ट्राइक जीत

    February 5, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कोरोना वायरस के परिणामस्वरूप, दुनिया के देशों को 2021 में इन सभी पर ध्यान देने की आवश्यकता है —- डब्ल्यूएचओ ...

    December 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    बलूचिस्तान विद्रोहियों ने पाकिस्तान में मुहम्मद अली जिन्ना की मूर्ति उड़ाई

    September 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    जाेंग के बचाव में उतरे ट्रंप, बोले- उ. कोरिया परमाणु खत्म करने के बारे में बेहद गंभीर

    July 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन का अमेरिका से ट्रेड वार के बावजूद आयात जून में 10.6 फीसद बढ़ा

    July 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका ने पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बधाई दी

    April 15, 2022
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    ट्रंप योग्यता आधारित आव्रजन सुधारों के पक्ष में हैं : व्हाइट हाउस

  • मध्यप्रदेश

    मप्रः पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से मिले CM डॉ. यादव, बोले- शिवराज भाजपा के लिए शुभंकर

  • विदेश

    ईरान के साथ परमाणु डील पर इजरायली पीएम नेतन्‍याहू ने डायल किया पीएम मोदी का नंबर

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010