anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›अमेरिका में 50 साल पुराना गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

अमेरिका में 50 साल पुराना गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

By anupamsavera.com
June 25, 2022
54
0
Share:

अमेरिका में सुप्रीम कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए देश में बीते 50 साल से जारी गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म कर दिया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की दुनियाभर में चर्चा हो रही है, वहीं सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर अब अमेरिकी में भी सियासत तेज हो गई है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले की निंदा की। उन्होंने इसे लाखों अमेरिकियों द्वारा अनुभव की गई “आवश्यक स्वतंत्रता” पर हमला कहा। बराक ओबामा ने ट्वीट कर कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने न केवल लगभग 50 साल की मिसाल को उलट दिया, बल्कि राजनेताओं और विचारकों की सनक के लिए सबसे गहन व्यक्तिगत निर्णय को खारिज कर दिया। लाखों अमेरिकियों की आवश्यक स्वतंत्रता पर हमला किया।

गर्भपात का अधिकार नहीं देता है संविधान

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अमेरिका का संविधान गर्भपात का अधिकार नहीं देता है। इसलिए हमारी तरफ से “रो वी वेड” केस को खारिज कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अमेरिका के सभी राज्य गर्भपात को लेकर अपने नियम-कानून बना सकते हैं।

जानें क्या है “रो वी वेड”

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने जिस ऐतिहासिक फैसले को पलटा है, वो अमेरिका की ही सुप्रीम कोर्ट ने साल 1973 में दिया था। इस केस का नाम “था रो बनाम वेड” था। तब 1973 में मैककॉर्वी नाम की महिला के दो बच्चे थे और तीसरा आने वाला था, लेकिन मैककॉर्वी वो तीसरा बच्चा नहीं चाहती थीं, ऐसे में उन्होंने अमेरिका के फेडरल कोर्ट का रुख किया था., लेकिन तब फेडरल कोर्ट ने उन्हें गर्भपात की इजाजत नहीं दी थी, इस फैसले के दो साल बाद मैककॉर्वी ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। तब सुप्रीम कोर्ट ने मैककॉर्वी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए गर्भपात की इजाजत दे दी थी।

साल 1973 में सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि गर्भ को रखना है या नहीं रखना है, इसका फैसला महिला का होना चाहिए। इस एक फैसले के बाद ही अमेरिका में महिलाओं को सुरक्षित गर्भपात का अधिकार मिल गया था, लेकिन अब इतने सालों बाद सुप्रीम कोर्ट ने उसी फैसले को पलट दिया है, जिसकी वजह से देश में माहौल काफी गर्म है। कई संगठन इस फैसले के विरोध में आ गए हैं।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने किया देश के नाम संबोधन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने देश के नाम संबोधन भी किया है। इस फैसले का विरोध कर रहे लोगों से उन्होंने शांति बनाए रखने की अपील की है। बाइडेन ने भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट हमें काफी खतरनाक रास्ते पर लेकर जा रहा है, लेकिन फिर से शांति बनाए रखें। वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का स्वागत नहीं किया है। बराक ओबामा ने एक ट्वीट कर इसे निजता हनन बताया है। ओबामा ने कहा कि कोर्ट ने सिर्फ 50 साल पुराना आदेश वापस नहीं लिया है, बल्कि उन्होंने सीधे-सीधे अमेरिकियों की निजी स्वतंत्रता पर हमला कर दिया है।

अमेरिका में कई राज्य गैरकानूनी गर्भपात पर बना चुके हैं कानून

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले के बाद यहां करीब आधे राज्यों में गर्भपात पर प्रतिबंध लग सकता है। यहां पहले ही 13 राज्य ऐसे कानून पारित कर चुके हैं, जो गर्भपात को गैरकानूनी करार देते हैं। सुप्रीम कोर्ट का फैसला गर्भपात विरोधियों के दशकों के प्रयासों को सफल बनाने वाला है।

Previous Article

अमित शाह बोले- ‘मैंने मोदी जी को ...

Next Article

21 साल की लक्षिका बन गई सरपंच

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    चीन में फिर हाहाकार! कोरोना के बाद अब इस नई बीमारी ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

    November 28, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    नीदरलैंड की सत्ता की कमान संभाल सकते हैं गीर्ट विल्डर्स! नूपुर शर्मा का जमकर किया था समर्थन

    December 30, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ‘द शेप ऑफ वॉटर’ को मिला सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार

    March 6, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का बांग्लादेश में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    December 16, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    जो बिडेन ने “कोविद टीका” को सार्वजनिक रूप से लिया।

    December 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने शैली बदली

    September 11, 2021
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में लड़कियों को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण : शिवराज सिंह चौहान

  • देश

    उद्योगपति से हाथ बांध की लूटपाट, 19 साल की युवती ने रची साजिश…2 गिरफ्तार, एक फरार

  • मध्यप्रदेश

    MP Election 2023: विधानसभा चुनाव में सत्ता पाने की लड़ाई , बढ़ती जा रही नेताओं की तकरार, कांग्रेस क्यों बोली- ‘हां, हमने भ्रष्टाचार किया’?



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010