anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा, मानव निर्मित है रामसेतु

अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा, मानव निर्मित है रामसेतु

By anupamsavera.com
December 13, 2017
133
0
Share:

हिन्दुओं के पौराणिक ग्रंथों में भारत-श्रीलंका को जोड़ने वाले पुल यानी राम सेतु से क्या रहस्य का पर्दा उठ पाएगा? भू-वैज्ञानिकों के हवाले से दावा करने वाले एक टीवी शो- ऐन्सिएंट लैंड ब्रिज, का प्रोमो तो यही इशारे कर रहा है। इसका प्रसारण अमेरिका में एक साइंस चैनल पर किया जाएगा। अमेरिकी भू-वैज्ञानिकों के अनुसंधान के मुताबिक रामेश्वरम के पम्बन द्वीप से श्रीलंका के मन्नार द्वीप के बीच 50 किलोमीटर लंबी श्रृंखला मानव निर्मित है। राम सेतु को एडम्स ब्रिज भी कहा जाता है। इंस चैनल पर चल रहे इस प्रोमो को 24 घंटे के अंदर 11 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति इरानी ने इस विडियो को ट्वीट करते हुए ‘जय श्री राम’ भी लिखा है।

किसने की रिसर्च

साइंस चैनल के ट्रेलर के मुताबिक इंडियाना यूनिवर्सिटी नॉर्थवेस्ट, यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो बोल्डर और सदर्न ऑरेगान यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने रिसर्च में पाया है कि राम सेतु मानव निर्मित है। प्रोमो में एक वक्ता को यह कहते हुए सुना जा सकता है – सैंड बार प्राकृतिक हो सकते हैं लेकिन उनके ऊपर रखे पत्थरों को कहीं दूर से लाकर किसी ने रखा है। ये चट्टानें 7000 साल पुरानी हैं, जबकि सैंड बार केवल 4000 साल पुराने। इस समय को ही रामायण काल माना जाता है। ये अजीब है कि बालू के ऊपर रखी चट्टानें बालू से ज्यादा पुरानी हैं, जिसकी वजह से इस रिसर्च में ट्विस्ट आ गया है।

सोशल मीडिया पर हलचल

स्मृति इरानी के रीट्विट के बाद ट्विटर पर भी हलचल मची। लोगों ने आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया पर सवाल उठाने लगे। संदीप सिंह नाम के ट्विटर यूजर ने लिखा – जय श्री राम… लेकिन एएसआई क्या कर रहा है? यह बात तो दुनिया को हमारे जरिए पता चलनी चाहिए थी न कि कोई साइंस चैनल हमें बताता।

पिछड़े देसी संस्थान

इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टॉरिकल रिसर्च ने मार्च में घोषणा की थी कि वह समुद्र के भीतर अध्ययन के जरिये इस रहस्य को सुलझाएगा। नवंबर में इसे रिपोर्ट देनी थी लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह काम अभी शुरू ही नहीं हुआ है।

रामसेतु के बारे में

श्रीलंका के मन्नार द्वीप से भारत के रामेश्वरम तक चट्टानों की जिस चेन को रामसेतु कहा जाता है, इसे एडम्स ब्रिज (आदम का पुल) नाम से भी जाना जाता है।

यह श्रृंखला मन्नार की खाड़ी और पाक जलडमरूमध्य को अलग करती है। समुद्र में इन चट्टानों की गहराई सिर्फ 3 फुट से लेकर 30 फुट के बीच है। कहा जाता है कि 15वीं शताब्दी में इस ढांचे के जरिये रामेश्वरम से मन्नार तक जाया जा सकता था। लेकिन, तूफानों ने समुद्र को कुछ और गहरा किया और 1480 में यह चक्रवात के चलते टूट गया। नासा का कहना है कि इमेज हमारे हैं लेकिन यह विश्लेषण हमने नहीं दिया। रिमोट इमेज से नहीं कहा जा सकता कि यह मानवनिर्मित पुल है। वहीं नासा ने कहा कि वैज्ञानिकों की ली तस्वीरें यह साबित नहीं करतीं कि रामायण में वर्णित भगवान राम द्वारा निर्मित रामसेतु का अस्तित्व रहा है।

Previous Article

जब अनुष्‍का शर्मा के सामने विराट कोहली ...

Next Article

ननद के फंक्शन में इस अंदाज में ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    रूस, पाकिस्तान में चीन की कंपनियों का रुझान हो रहा कम

    August 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    म्यांमार: सेना के केरन प्रांत में सशस्त्र समूह पर हवाई हमले, तीन हजार लोग थाईलैंड भागे

    March 28, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चार देश चाहते हैं UNSC में व्यापक बदलाव , चीन पर साधा जमकर निशाना

    September 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    LAC पर भारत के साथ सीमा विवाद सुलझाने पर है जोर

    December 9, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, 20 जनवरी की सुबह व्हाइट हाउस, वाशिंगटन में विदाई’

    January 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पहले सुलेमानी अब अल-रिमी, जानिए- इन आतंकियों के मारे जाने का US चुनावी लिंक, ट्रंप को होगा फायदा

    February 7, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन ने शैली बदली

  • व्यवसाय

    Akshaya Tritiya 2019: घर बैठे सोना खरीदने के हैं तमाम ऑप्शंस, जानिए आपके लिए क्या रहेगा बेहतर

  • खेल

    साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में हार्दिक पांड्या का बेस्ट बैटिंग पोजिशन क्या होगा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010