anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›चीन ने अपने नागरिकों के ताइवान जाने पर लगाई रोक, जानें दोनों देशों के बीच क्यों बिगड़े संबंध

चीन ने अपने नागरिकों के ताइवान जाने पर लगाई रोक, जानें दोनों देशों के बीच क्यों बिगड़े संबंध

By anupamsavera.com
August 1, 2019
74
0
Share:

बीजिंग । चीन ने ताइवान पर दबाव बढ़ाते हुए अपने नागरिकों के इस स्वशासित द्वीपीय क्षेत्र की यात्रा करने पर रोक लगा दी है। चीन ने कहा है कि वह गुरुवार से ताइवान दौरे के लिए व्यक्तिगत यात्रा परमिट जारी नहीं करेगा। चीन के इस कदम से ताइवान की अर्थव्यवस्था को नुकसान हो सकता है।

चीन के पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि ताइवान के साथ संबंधों में आए मौजूदा तनाव के चलते गुरुवार से व्यक्तिगत यात्रा परमिट जारी नहीं किए जाएंगे। चीनी नागरिकों को ताइवान जाने के लिए सरकार से अनुमति लेने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए एक कार्यक्रम के तहत चीनी नागरिक ताइवान के 47 शहरों में यात्रा परमिट पाने के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।

इस कारण बिगड़े संबंध
चीन के ताइवान के साथ संबंध साल 2016 में तब बिगड़ गए जब राष्ट्रपति साई इंग-वेन सत्ता में आई। उनकी पार्टी ने ताइवान को चीन के हिस्से के तौर पर मान्यता देने से इन्कार कर दिया था।

बड़ी संख्या में ताइवान जाते हैं चीनी
हर साल बड़ी संख्या में चीनी नागरिक ताइवान की यात्रा करते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल की पहले छमाही में 17 लाख से ज्यादा चीनी नागरिकों ने ताइवान की यात्रा की थी। पिछले साल 27 लाख चीनी पर्यटक ताइवान पहुंचे थे।

ताइवान को लेकर शी चिनफिंग ने कही थी ये बात
चीन और ताइवान के बीच काफी समय से तनाव है। पिछले दिनों चीन के राष्‍ट्रपति शी चिनफिंग ने ताइवान को लेकर दो बड़ी बातें कहीं थी। चिनफिंग ने कहा था कि ताइवान के सभी लोगों को साफतौर पर इस बात का अहसास होना चाहिए कि ताइवान की आजादी ताइवान के लिए सिर्फ गंभीर त्रासदी लाएगी। हम शांतिपूर्ण एकीकरण के लिए व्यापक स्थान बनाने को तैयार है, लेकिन हम अलगाववादी गतिविधियों के लिए कोई जगह नहीं छोड़ेंगे।

इसके साथ ही उन्‍होंने यह भी साफ कर दिया कि एकीकरण के लिए वह सेना का इस्तेमाल न करने का वादा नहीं कर सकते और सभी जरूरी विकल्प को सुरक्षित रखते हैं। यह बात उन्‍होंने बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ पीपल्‍स में ताइवान नीति से जुड़े कार्यक्रम के दौरान कही थी।

गौरतलब है कि चीन में दूसरे विश्व युद्ध के बाद 1946 से 1949 तक राष्ट्रवादियों और कम्युनिस्ट पीपुल्स आर्मी के बीच गृह युद्ध हुआ था। 1949 में खत्म हुए इस युद्ध में राष्ट्रवादी हार गए और चीन की मुख्यभूमि से भागकर ताइवान नाम के द्वीप पर चले गए। उन्होंने ताइवान को एक स्वतंत्र देश घोषित किया और उसका आधिकारिक नाम रिपब्लिक ऑफ चाइना रख दिया गया।

Previous Article

Ayodhya Case: आज सुप्रीम कोर्ट में सीलबंद ...

Next Article

टीम इंडिया के चीफ सलेक्टर ने की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    पाकिस्तानी मीडिया अमेरिका में एयरपोर्ट पर हुई पाकिस्तानी पीएम की गहन जांच

    March 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • खेलविदेश

    एशिया कप से जुड़ी 6 ऐसी बातें जो आप नहीं जानते होंगे

    June 16, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    तानाशाह नहीं रहा अब किम, यूएस से वादा निभाने के लिए मिल गया 2020 तक का समय

    June 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    मुंबई लाए गए सोमालिया के 35 समुद्री लुटेरे:नेवी ने पुलिस के हवाले किया; 6 दिन पहले नौसेना ने सरेंडर करवाया ...

    March 23, 2024
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    श्रीलंका सरकार ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है क्योंकि पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए पैसे नहीं हैं।

    May 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    WHO :- कोविड-19 के खिलाफ सिर्फ वैक्सीन से उम्मीद बाकी

    August 19, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    दुनिया अभी भी एक खतरनाक अवस्था में है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम

  • खेल

    आर अश्विन ने बताया उस गेंदबाज का नाम जिसके लिए फ्रेंचाइजी के बीच जमकर लगेगी बोली

  • मना॓रंजन

    रणवीर सिंह ने ठुकराया संजय लीला भंसाली की फिल्म का ऑफर, आलिया भट्ट थीं फिल्म की हीरोइन

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010