anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›बुरे फंसे! 2020 के बाद मालदीव के बजट का 15 फीसद सिर्फ चीन का कर्ज चुकाने में होगा खर्च

बुरे फंसे! 2020 के बाद मालदीव के बजट का 15 फीसद सिर्फ चीन का कर्ज चुकाने में होगा खर्च

By anupamsavera.com
July 10, 2019
74
0
Share:

धीरे-धीरे दुनिया को चीन की कर्ज नीति समझ में आने लगी है। हाल ही में चीनी कर्ज को लेकर मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति और मौजूदा समय में संसद के स्पीकर मुहम्मद नशीद का चीन के राजदूत से टकराव हो गया। इसको लेकर दोनों देशों के बीच टेंशन बढ़ गई है। मालदीव पर चीन का 3.4 अरब डॉलर का कर्ज। वहीं चीन समर्थक मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुला यामीन के सत्ता से हटने के बाद हिंद महासागर के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस देश में भारत की पकड़ मजबूत हुई है।

कर्ज का जाल
पिछले हफ्ते एक थिंक टैंक की बैठक में बोलते हुए नशीद ने कहा कि चीनी परियोजनाओं की लागत बहुत अधिक है और 2020 के बाद से देश के बजट का 15 फीसद विभिन्न चीन की कंपनियों का बकाया कर्ज चुकाने पर खर्च होगा। उन्होंने काम किया और हमें बिल भेज दिया। यह कर्ज की ब्याज दरों के रूप में नहीं है, बल्कि लागत ही है। उन्होंने हमें अधिक बिल दिया और हमसे वह वसूला जा रहा है। और अब हमें ब्याज दर और मूल राशि चुकानी होगी।

भारत की बजाय चीन को दिया ठेका
भारत के जीएमआर ग्रुप ने सिनामले सेतु परियोजना (चीन-मालदीव मैत्री पुल) को 7.7 करोड़ डॉलर देने का प्रस्ताव दिया था। जबकि चीन कम्युनिकेशन एंड कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी (सीसीसी) ने ऊंची कीमत पेश की। यामीन सरकार ने ठेका चीन की कंपनी को दे दिया। जिसके कारण मालदीव पर सीसीसीसी का 30 करोड़ डॉलर का कर्ज है।

चीन का जवाब
चीन के राजदूत झांग लिजहोंग का कहना है कि सेतु परियोजना की लागत 20 करोड़ डॉलर थी, जिसका 57.5 फीसद धन चीनी अनुदान सहायता द्वार मुहैया कराया गया था। मालदीव सरकार को केवल 10 करोड़ का भुगतान करना था, जो कि परियोजना लागत का आधा था।

भारत के लिए अहम
पहले कार्यकाल में मालदीव गए पीएम मोदी ने कहा था कि भारत मालदीव की वित्तीय समस्याओं को दूर करने को तैयार है। दोबार सत्ता में आने बाद मोदी जून में अपने पहले विदेशी दौरे पर मालदीव ही गए, जहां उन्होंने दोनों देशों के बीच सहयोग का संकेत दिया है। मालदीव एक ऐसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से सटा हुआ है, जिससे होकर भारत खाड़ी देशों से कच्चे तेल का आयात करता है। लिहाजा, भारत के लिए जरूरी है कि इस मार्ग पर उसका दबदबा रहे। भारत ने 2019- 20 के बजट में मालदीव को 576 करोड़ रुपये सहायता राशि आवंटित की है, जो पिछले बजट में आवंटित 440 करोड़ रुपये से अधिक है।

चीन के कर्ज तले दबे दुनिया के ये देश
द सेंटर फॉर ग्लोबल डेवलपमेंट के मुताबिक वन बेल्ट वन रोड में भागीदार बनने वाले आठ देश चीनी कर्ज के बोझ से दबे हुए हैं।

ये देश है – जिबुती, किर्गिस्तान, लाओस, मालदीव, मंगोलिया, मोंटेनेग्रो, पाकिस्तान और तजाकिस्तान। इन देशों ने यह अनुमान तक नहीं लगाया कि कर्ज से उनकी प्रगति किस हद तक प्रभावित होगी। कर्ज नहीं चुकाने की स्थिति में ही कर्ज लेने वाले देशों को पूरा प्रोजेक्ट उस देश के हवाले करना पड़ता है। श्रीलंका पर भी चीन का बेशुमार कर्ज है। पिछले साल तो इस देश को एक अरब डॉलर से ज्यादा कर्ज के कारण चीन को हंबनटोटा पोर्ट ही सौंपना पड़ गया था।

Previous Article

कर्नाटक का सियासी गतिरोध पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, ...

Next Article

SBI ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    अमेरिका: आत्मसमर्पण करने में नाकाम रहा भारतीय मूल का व्यक्ति, फिर कोर्ट ने सुनाई ऐसी सजा

    October 19, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    टेरर फंडिंग मामले में मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफ‍िज सईद पर आरोप तय

    December 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    सोमालिया के प्रधानमंत्री ने सरकार बनाने के लिए और समय माँगा

    July 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन को गोली मारने वाले शख्स को मिली आजादी,

    June 16, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    रूस के पूर्व राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव का बयान

    March 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान की हताशा, UN में एक महीने में चौथी बार अलापा कश्मीर राग

    August 29, 2019
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    यामी गौतम ने शेयर की ज्योति देशवाल की बीटीएस झलक

  • विदेश

    फ़लस्तीनियों की रक्षा के लिए फ़ोर्स तैयार करने की माँग

  • व्यवसाय

    SBI Q3 Rrsult: तीसरी तिमाही में भारतीय स्‍टेट बैंक के शुद्ध लाभ में आया 41% का उछाल

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010