anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›चीन भारत मित्रता पर हिन्दी के योगदान को लेकर भारतीय विदेशमंत्री आशावान

चीन भारत मित्रता पर हिन्दी के योगदान को लेकर भारतीय विदेशमंत्री आशावान

By anupamsavera.com
April 23, 2018
104
0
Share:

भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज इन दिनों चार दिनों की चीन यात्रा पर हैं जिसकी शुरुआत दक्षिणी चीन के खुनमिंग शहर से हुई, आज 23 अप्रैल को सुषमा स्वराज ने राजधानी पेइचिंग में चीन भारत मैत्री में हिन्दी भाषा के योगदान विषय पर एक समारोह की अध्यक्षता की।

इस विशेष अवसर पर चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावले ने अपने भाषण से समारोह की शुरुआत की, जिसमें उन्होंने हिन्दी भाषा के महत्व और चीन भारत में इसके योगदान पर चर्चा की, राजदूत के बाद चीनी विश्वविद्यालय के प्राध्यापक च्यांग चिंगख्वेई ने हिन्दी विषय पर अपने भाषण में हिन्दी के महत्व पर बात की और कहा कि अगर हमें भारत को जानना है तो हमें हिन्दी को जानना बहुत ज़रूरी है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि हिन्दी भाषा उनके दिल की भाषा है और हिन्दी बोलते समय वो बहुत सहजता महसूस करते हैं।

साथ ही चीन के अलग अलग विश्वविद्यालय में हिन्दी सीखने वाले विद्यार्थियों ने हिन्दी में अपनी बात इस समारोह में कही। सभी चीनी विद्यार्थियों ने चीन में हिन्दी सीखने के अपने अनुभवों को समारोह में बैठे सभी उपस्थितों के साथ साझा किया। इन विद्यार्थियों में सभी का सपना कम से कम एक बार भारत की सैर करना है।

समारोह के अंत में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सारे चीनी विद्यार्थियों की इस बात के लिये प्रशंसा की कि न सिर्फ़ इन्होंने हिन्दी भाषा सीखी बल्कि हिन्दी साहित्य और कविताओं का गूढ़ अध्ययन भी किया है। जिन साहित्यकारों और कवियों की रचनाओं का उल्लेख इन विद्यार्थियों ने किया वो प्रशंसनीय है, और इससे पता चलता है कि हिन्दी को लेकर चीनी विद्यार्थी कितने गंभीर हैं।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने भाषण के अंत में 25 चीनी विद्यार्थिओं को भारत आने का निमंत्रण दिया साथ ही ये भी कहा कि इनका खर्च भारत सरकार उठाएगी और इन सभी बच्चों को भारत आने पर भारतीय उपहार भी दिये जाएंगे।

समारोह में उपस्थित सभी लोगों की तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विदेश मंत्री के भाषण का अंत हुआ।

दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने के लिये हिन्दी भाषा आने वाले दिनों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली है।

Previous Article

कर्नाटक चुनाव 2018: पीएम मोदी 29 अप्रैल ...

Next Article

24 अप्रैल को मध्यप्रदेश से मोदी देंगे ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    चीन ने नया सीमा कानून लागू किया

    October 25, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    US President Election 2020 : ट्रंप हारे तो 28 साल का टूटेगा रिकॉर्ड

    October 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन ने एक नई परमाणु सक्षम हाइपरसोनिक मिसाइल का परीक्षण किया

    October 21, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका के ईरान विरोधी उपायों को करेंगे विफल- अली लारी जानी

    June 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    रूस पर और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाते समय बरती जाए पूरी सावधानी

    April 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ड्रैगन ने निभाई दोस्‍ती: ‘ग्रे लिस्ट’ मामले में पाकिस्‍तान को मिला चीन का संग

    June 30, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    सोना-चांदी नहीं, इस मेटल ने 2019 में दिया 144 फीसद का रिटर्न

  • मध्यप्रदेश

    MP Politics: शिवराज सरकार विकास प्राधिकरणों में कर रही है नियुक्तियां, सिंधिया समर्थकों में छाई मायूसी

  • विदेश

    श्रीलंका की तमिल पार्टी ने विक्रमसिंघे का किया समर्थन

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010