anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›श्मशान में भीड़ लेकिन चीन अनलॉक पर उतारू:लोगों से कह रहा- संक्रमित हो तो भी काम पर लौटो, अर्थव्यवस्था को बचाना ज्यादा जरूरी

श्मशान में भीड़ लेकिन चीन अनलॉक पर उतारू:लोगों से कह रहा- संक्रमित हो तो भी काम पर लौटो, अर्थव्यवस्था को बचाना ज्यादा जरूरी

By anupamsavera.com
December 22, 2022
56
0
Share:

चीन में कोरोना संक्रमण लगातार तांडव मचा रहा है, अस्पतालों में बेड की कमी हो चुकी है, श्मशान घाटों में मरे हुए लोगों के अंतिम संस्कार के लिए जगह नहीं है। ऐसे में भी शी जिनपिंग चीन में लॉकडाउन लगाने को तैयार नहीं हैं। देश को अनलॉक करने के लिए चीन 3 साल पुरानी जीरो कोविड नीति को भी छोड़ चुका है। अलग-अलग माध्यमों से लोगों को यह समझा रहा है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट खतरनाक नहीं है।

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक चीन में लोगों को बताया जा रहा है कि यह मौसमी फ्लू जैसा ही है। देश के सबसे प्रभावशाली महामारी विज्ञानी झोंग नानशान ने तो हाल ही में यह तक कह दिया कि ओमिक्रॉन वायरस जुकाम से ज्यादा कुछ नहीं है।

चीन में कोरोना से हालात इतने खराब हैं कि लोगों को अस्पताल में बेड तक नहीं मिल पा रहे हैं। लोगों को फर्श पर अपना इलाज कराना पड़ रहा है।
कुछ भी हो अर्थव्यवस्था सही रहनी चाहिए
चीन में सरकार के अधिकारियों का मानना है कि वायरस भले ही फैले लेकिन अर्थव्यवस्था की गति बनी रहनी चाहिए। मैन्यूफैक्चरिंग और फैक्ट्रियों में उत्पादन नहीं थमना चाहिए। इसी नीति के तहत शहरों में कामगारों से कहा जा रहा है कि भले ही वे संक्रमित हों, उन्हें काम पर लौटना होगा।

अधिकारियों ने पश्चिमी महानगर चोंगकिंग में सरकारी कर्मचारियों से कहा है कि अगर वे कम लक्षणों वाले कोरोना से संक्रमित हैं, तो उन्हें काम पर आना होगा। उधर पूर्वी तट पर मैन्यूफैक्चरिंग हब जेझियांग में अधिकारी ने कहा कि संक्रमित होने के बावजूद लोगों को काम करना चाहिए।

बीजिंग के सबसे बड़े श्मशान बबाओशान के बाहर गाड़ियों की लाइन लगी है।
बरगलाने की कोशिश: आंकड़े छिपा रही सरकार, दिन-रात चल रहे अंतिम संस्कार
चीन कोरोना के आंकड़ों को छिपाने से बाज नहीं आ रहा है। उसने दुनिया से मौतें छिपाने के लिए नियमों में ही बदलाव कर दिया है। अब नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक सिर्फ सांस से जुड़ीं बीमारियों से हुईं मौतों को ही कोरोना में गिना जाएगा। बीजिंग के सबसे बड़े श्मशान में 24 घंटे अंतिम संस्कार हो रहे हैं। सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू हो गए हैं और इनकी तस्वीरें भी आ रही हैं। हालांकि, कोरोना से मौत के सरकारी आंकड़े रोजाना 5-10 ही बताए जा रहे हैं। एक्सपर्ट का दावा है कि असल आंकड़ा काफी ज्यादा है।

चीन के भ्रामक आंकड़ों से चिंता: WHO
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन की ओर से कोरोना के सही आंकड़े न दिए जाने पर चिंता जताई है। संगठन ने बुधवार को कहा कि चीन के आंकड़े भरासेमंद नहीं हैं। अस्पतालों की जो तस्वीर और वीडियो आ रहे हैं, वो डराने वाली हैं। इससे दुनिया में खतरा बढ़ सकता है।

Previous Article

3000 से ज्यादा स्क्रीन्स पर आने वाली ...

Next Article

कोरोना में इस्तेमाल होने वाली पैरासीटामॉल, एमोक्सीसिलिन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    शेर बहादुर देव बा को प्रधान मंत्री नियुक्त किया जाना चाहिए, — नेपाल सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाया

    July 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दोबारा चुने गए ‘समोसा कॉकस’ के चारों भारतीय अमेरिकी सांसद

    November 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन से है ख़तरा, – सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे

    January 15, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    सुषमा से बोले ट्रंप, ‘मुझे भारत से प्यार, मेरे दोस्त PM मोदी को मेरा सलाम कहिएगा

    September 25, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्‍तानी सेना को बड़ा झटका, विद्रोहियों के हमले में 4 सैनिकों की मौत

    February 12, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एडनॉम ने विश्व देशों को चेतावनी दी

    January 26, 2022
    By anupamsavera.com

  • देश

    इनरव्हील ने कार रैली कर दिया महिला सशक्तिकरण व लैंगिक समानता का सन्देश

  • खेल

    19 जनवरी से शुरू होगा ILT-20 सीजन-2

  • विदेश

    चीनी बिल्ली के वायरस के भारत में फैलने की भी आशंका है



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010