anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›चीन में सरकारी सख्ती के बावजूद तेज हुआ प्रदर्शन:ग्वांगझू शहर में पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी, जिनपिंग विरोधी नारे लगाए

चीन में सरकारी सख्ती के बावजूद तेज हुआ प्रदर्शन:ग्वांगझू शहर में पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी, जिनपिंग विरोधी नारे लगाए

By anupamsavera.com
November 30, 2022
67
0
Share:

चीन में पुलिस की सख्ती के बावजूद जीरो कोविड पॉलिसी के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। ग्वांगझू शहर से एक वीडियो सामने आया है जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प देखी जा सकती है। ग्वांगझू शहर में लोग पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकते नजर आए। साथ ही लोगों ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी भी की।

पुलिस प्रोटेस्ट को दबाने के लिए प्रदर्शनकारियों को खदेड़ रही है। लोगों को जबरदस्ती गिरफ्तार किया जा रहा है। दरअसल, लोग कोरोना पाबंदियों के नाम पर सरकारी सख्ती से नाराज हैं। चीन के शिंजियांग में 25 नवंबर को बिल्डिंग में आग से 10 लोगों की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा था। आरोप है कि लॉकडाउन की वजह से समय पर रेस्क्यू टीम नहीं पहुंच सकी थी।

ग्वांगझू शहर में प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विरोध जताते हुए पुलिस पर कांच की बोतलें फेंकी।
लोग पथराव कर रहे, पुलिस खुद को बचा रही
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को विलियम यांग नाम के पत्रकार ने शेयर किया है। इसमें देखा जा सकता है कि प्रदर्शन रुकने की बजाय उग्र हो रहे हैं। लोग पुलिस पर पथराव भी कर रहे हैं। इसमें सफेद PPE किट पहनी पुलिस खुद को बचाती हुई नजर आ रही है।

चीन की पुलिस लोगों से बचने के लिए ट्रांस्पेरेंट शील्ड से खुद को कवर करती नजर आई।
लोगों को हथकड़ियां पहनाकर अरेस्ट किया जा रहा
रॉयटर्स के मुताबिक, एक अन्य वीडियो में पुलिस कुछ लोगों को ले जाती हुई दिख रही है। इन लोगों के हाथ में हथकड़ियां लगी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस अपनी गाड़ियों में जबरदस्ती डाल कर ले जा रही है।

पुलिस ने लोगों पर दबाव बनाने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि ये साफ नहीं है कि उन्हें पुलिस स्टेशन ही ले जाया गया है।
लोगों को घरों में कैद किया, फोन की तलाशी ली जा रही
सरकार इतनी सख्त हो गई है कि प्रदर्शनकारियों को घर से बाहर तक नहीं निकलने दे रही है। कई शहरों में भारी पुलिस बल मौजूद है जिसके चलते लोग इकट्ठा नहीं हो पा रहे हैं। पुलिस तुरंत भीड़ को खदेड़ रही है। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक लोगों से सवाल किए जा रहे हैं और उनके फोन की तलाशी ली जा रही है।

पुलिस सभी बड़े शहरों में पैट्रोलिंग कर रही है ताकि कहीं भी भीड़ न जुटे।
अब इस पूरे मामले को सिलसिलेवार समझते हैं…

1. पहले वो वजह, जिससे लोगों का गुस्सा भड़का
चीन में 10 महीनों से जीरो कोविड पॉलिसी लागू है। कई तरह की पाबंदियां हैं, लेकिन गुस्सा तब भड़क गया, जब चीन के शिंजियांग में 25 नवंबर को एक बिल्डिंग की 15वीं मंजिल में आग लगी गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। लॉकडाउन की वजह से राहत समय पर नहीं पहुंच सकी। लोगों ने आरोप लगाया कि अफसरों ने लापरवाही की। इसके बाद बीजिंग में लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन शुरू हो गए।

ये फोटो उसी बिल्डिंग की है, जहां आग से 10 लोगों की मौत हो गई।
2. नए लचीले नियम नहीं मान रहे अफसर
नए नियमों में लोगों को प्रतिबंधों से ढील दी गई है और इसे अर्थव्यवस्था को कम नुकसान पहुंचाने वाला बनाया गया है, लेकिन कोविड केस बढ़ने के कारण स्थानीय अधिकारी सख्त नियमों को छोड़ने को तैयार नहीं हैं। नियमों में छूट की बजाय अधिकारी पूर्व की तरह जीरो कोविड नीति की ओर ही लौट रहे हैं।

3. जिनपिंग गद्दी छोड़ो के नारे लगा रहे
लोग जिनपिंग गद्दी छोड़ो, कम्‍युनिस्‍ट पार्टी गद्दी छोड़ो, शिनजियांग को अनलॉक करो, चीन को अनलॉक करो, पीसीआर टेस्‍ट नहीं चाहिए, प्रेस की आजादी चाहिए जैसे नारे लगा रहे हैं। हमें डिक्टेटरशिप की बजाय डेमोक्रेसी चाहिए। लोग सड़कों पर बैनर लेकर खड़े हैं। बैनर पर लिखा है- नीड ह्यूमन राइट, नीड फ्रीडम।

4. लोग ब्लैंक व्हाइट पेपर दिखा रहे
प्रदर्शनकारी असंतोष जताते हुए खाली सफेद कागज (ब्लैंक व्हाइट पेपर) लेकर प्रोटेस्ट कर रहे हैं। बीजिंग में भी स्टूडेंट्स ब्लैंक व्हाइट पेपर लेकर साइलेंट प्रोटेस्ट करते दिखे। ये एक तरह से सेंसरशिप या गिरफ्तारी से बचने के तौर पर किया जाने वाला विरोध है।

ये तस्वीर नानजिंग शहर की एक यूनिवर्सिटी की है। यहां स्टूडेंट्स ने ब्लैंक व्हाइट पेपर लेकर प्रदर्शन किया।
विरोध पर चीनी मीडिया ने चुप्पी साधी
चीनी मीडिया इस विरोध प्रदर्शन को लेकर चुप है। वहां विरोध से जुड़ी कोई खबरें नहीं दिखाई जा रही हैं। हालांकि, चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में एक आर्टिकल पब्लिश हुआ है, जिसमें ये कहा गया है कि वेस्टर्न मीडिया जीरो कोविड पॉलिसी से जुड़े इस मामले को हवा दे रहा है। फुदान यूनिवर्सिटी के एक अधिकारी के हवाले से इसमें लिखा गया है- आपसी मतभेद के चलते वेस्टर्न कंट्रीज चीन की कम्युनिस्ट पार्टी की निंदा कर रही हैं।

Previous Article

‘वध’ का श्रद्धा केस से कोई रिलेशन ...

Next Article

आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट की रिपोर्ट आज:पूछताछ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    विदेशी मीडिया का दावा- राफेल डील के बाद अनिल अंबानी को मिली टैक्स में छूट

    April 13, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन अमेरिका पर बिना अप्रत्याशित के परमाणु हमला कर सकता है, अमेरिकी सेना प्रमुख ने दी चेतावनी

    November 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन आधुनिक रॉकेट लांचर को भारतीय सीमाओं तक ले जा रहा है

    May 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ट्रंप के सहयोगी कहते दिखे ‘महाभियोग चलाया जा सकता है’

    January 25, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इटली बनेगा ऊर्जा क्षेत्र में “आत्मनिर्भर”, उठाने जा रहा यह कदम

    July 1, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    पाकिस्तान और कितना गिरेगा : अब खूबसूरत लड़कियों का बनाया गिरोह, निशाने पर भारतीय अधिकारी; युवतियों की फोटो जारी

    June 30, 2023
    By Anupam Savera

  • मध्यप्रदेश

    जबलपुर में शाह का ‘चुनावी मंथन’, कहा- जो सर्वे में हिट, वही टिकट के लिए फिट

  • व्यवसाय

    टाटा की IT कंपनी TCS पर कोर्ट ने लगाया 2100 करोड़ का जुर्माना

  • खेल

    बस 3 विकेट की दरकार…, और कपिल देव का ये बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे जडेजा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010