anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरानी अर्थव्यवस्था धड़ाम, 16 पैसे के बराबर हुआ एक रियाल

अमेरिकी प्रतिबंधों के चलते ईरानी अर्थव्यवस्था धड़ाम, 16 पैसे के बराबर हुआ एक रियाल

By anupamsavera.com
July 30, 2018
74
0
Share:

अमेरिका की तरफ से 2015 में किया गया परमाणु समझौता इस साल मई में तोड़ने के बाद ईरान पर लगाए गए आर्थिक प्रतिबंधों का असर दिखने लगा है। ईरानी अर्थव्यवस्था पूरी तरह ढेर हो गई है।
नतीजतन वहां के एक रियाल की कीमत भारतीय मुद्रा में 16 पैसे के बराबर हो गई है, जबकि ईरानियों को एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए करीब 1.12 लाख रियाल चुकाने पड़ रहे हैं। शनिवार को एक डॉलर के बदले 98 हजार रियाल की कीमत के बाद ये डॉलर के मुकाबले ईरानी रियाल की गिरती कीमत का नया रिकॉर्ड है।

हालांकि सरकार की तरफ से एक जनवरी को तय एक डॉलर के बदले 35,186 रियाल की विनिमय दर के मुकाबले अब 44,070 रियाल की सरकारी दर तय की गई है। लेकिन आर्थिक प्रतिबंधों से खौफजदा ईरान निवासियों का अपनी संपत्ति को अधिक से अधिक डॉलर में बदलकर सुरक्षित रखने के कारण अमेरिकी मुद्रा की भारी मांग हो गई है, जिससे डॉलर के मुकाबले रियाल के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं।

अभी हालात के और बदतर होने की संभावना है, क्योंकि 7 अगस्त को अमेरिका की तरफ से इस शिया देश के ऊपर अपने आर्थिक प्रतिबंधों का पहला चरण शुरू करना है। लगातार नीचे जा रही ईरानी अर्थव्यवस्था में ताजा गिरावट अप्रैल महीने से शुरू हुई है।

पहली बार मार्च में 50,000 के स्तर से नीचे जाने के बाद सरकार ने अप्रैल में दर को 42,000 पर स्थिर करने की कोशिश की थी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। लेकिन कमजोर होती अर्थव्यवस्था और निर्यात के ठप होने से इसमें गिरावट लगातार जारी है। सरकार ने पिछले सप्ताह अपने सेंट्रल बैंक के अध्यक्ष हसन रूहानी को भी इस संकट से निपटने में विफल रहने के कारण बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

Previous Article

पीएम मोदी ने किया देश के पहले ...

Next Article

‘भारत’ में प्रियंका की जगह लेंगी कटरीना, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    2021 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार अब्दुल रजाक गुरना को जाता है

    October 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    प्रत्येक छात्र ने स्नातक से पहले 10 पौधे लगाए, —– फिलीपींस देश

    February 12, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    हम चीनी सैन्य ठिकानों की अनुमति नहीं देते, – पाकिस्तान

    December 11, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    2017 के बाद ब्रिटेन ने घटाए वीज़ा, सबसे ज्यादा भारतीय प्रोफेशनल प्रभावित

    May 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाक चुनाव आयोग ने दो सीटों से इमरान खान की जीत की अधिसूचना रोकी

    August 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    “” भविष्य में कोरोना की तुलना में बड़ा महामारी, — सामना करने के लिए तैयार होना चाहिए, — विश्व स्वास्थ्य ...

    December 29, 2020
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    आतंकी हाफिज के खुलेआम घूमने पर भारत और अमरीका की चिंता एक जैसी

  • खेल

    टीम इंडिया कहां चूकी? पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ने बताई हार की वजह

  • मध्यप्रदेश

    लाडली बहना योजना : मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का शुभारंभ, सीएम शिवराज ने बताई योजना क्यों है जरूरी?

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010