anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›पाकिस्‍तान की चरमराई अर्थव्‍यवस्‍था की कमर तोड़ सकता है FATF का फैसला

पाकिस्‍तान की चरमराई अर्थव्‍यवस्‍था की कमर तोड़ सकता है FATF का फैसला

By anupamsavera.com
June 30, 2018
207
0
Share:

नई दिल्‍ली । एक तो करेला दूसरे नीम चढ़ा। पहले से ही आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मोर्चे पर खस्ताहाल पाकिस्तान की अपने कर्मों के चलते दुश्वारियां बढ़ गई हैं। मनी लांडरिंग और आतंकी संगठनों के वित्त पोषण जैसी गतिविधियों पर लगाम लगाने में असमर्थ रहने के चलते इसे फाइनेंसियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ग्रे सूची में डाल दिया गया है। इससे पाकिस्तान में गंभीर वित्तीय संकट खड़ा हो सकता है। अर्थव्यवस्था चरमरा सकती है। दूसरों से कर्ज लेकर घी पीने वाले इस पड़ोसी को ऋण मिलना कठिन हो सकता है। देश में कारोबार करना महंगा हो सकता है। मुश्किलों की फेहरिस्त लंबी है। चंद महीने बाद होने जा रहे आम चुनावों से ठीक पहले उठने वाला यह कठोर वैश्विक कदम पाकिस्तान के लिए ठीक संकेत नहीं है।

पाक मीडिया ने कोसा
पाकिस्तान को खुद अपने ही देश की मीडिया की आलोचना झेलनी पड़ रही है। पाकिस्तानी अखबारों में छपे संपादकीयों में कहा गया है कि संदिग्धों की सूची में जाने के लिए कोई और नहीं बल्कि खुद पाकिस्तान ही जिम्मेदार है। इन लेखों में कहा गया है कि अगर देश में आतंकी खुलेआम घूमे, संगठित हों, फंड जुटाएं और चुनावी प्रक्रिया में शामिल हो जाएं तो ग्रे लिस्ट में शामिल होने की ही आशा रहती है। पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन के संपदाकीय में इसके पीछे भारत को एक बड़ी वजह बनाया गया है। इसके अलावा द एक्सप्रेस ट्रिब्यून के संपादकीय में कहा गया है, ‘यह भारत या अमेरिका का कोई छिपा प्लान नहीं है बल्कि बड़ी संख्या में दुनियाभर के देश यही मानते हैं…FATF के सदस्यों देशों के पास सूचना का अपना स्रोत है और वे पाकिस्तान को अपने लिए भरोसेमंद नहीं मानते हैं। इसके अलावा द नेशन का कहना है कि यह पूरी तरह से पाकिस्‍तान की ही गलती है। इसके अलावा अखबार ने पाक सरकार को जिम्‍मेदार ठहराया है।

सूचियों की बानगी
एफएटीएफ दुनिया के उन देशों की दो सूची बनाती है जो मनी लांर्डंरग और आतंकी संगठनों को मिलने वाले धन को रोकने या उसके खिलाफ कदम उठाने में पीछे रहते हैं। इस आशय की पहली सूची ग्रे और दूसरी ब्लैक होती है।

क्या है एफएटीएफ
जी-7 देशों की पहल पर 1989 में गठित एक अंतर सरकारी संगठन है। गठन के समय इसके सदस्य देशों की संख्या 16 थी। 2016 में ये संख्या बढ़कर 37 हो गई। भारत भी इस संस्था का सदस्य देश है। शुरुआत में इसका मकसद मनी लांर्डंरग पर रोक लगाना था, लेकिन 2001 में अमेरिका पर हुए आतंकी हमलों के बाद आतंकी संगठनों का वित्त पोषण भी इसकी निगरानी के दायरे में आ गया।

गंभीर प्रतिकूल असर
– अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व बैंक, एशियाई विकास बैंक सहित वैश्विक वित्तीय संस्थाएं इस देश की साख को गिरा सकती हैं। इससे इसे कर्ज मिलना मुश्किल हो जाएगा।
– मूडी, एस एंड पी और फिच जैसी क्रेडिट रेटिंग एजेंसियां देश की रेटिंग गिरा सकती हैं। इससे इसकी अर्थव्यवस्था डावांडोल हो सकती है। निवेशक बिदक सकते हैं।
– देश का शेयर बाजार लुढ़क सकता है। वित्तीय अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो सकती है। चीन इस आर्थिक स्थिति का फायदा ज्यादा से ज्यादा निवेश करके उठा सकता है।
– वहां का वित्तीय क्षेत्र ढह सकता है। 126 शाखाओं वाला सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय बैंक स्टैंडर्ड चार्टर्ड सहित सिटी बैंक, ड्यूश बैंक अपना कारोबार समेट सकते हैं।
– विदेशी लेनदेन और विदेशी मुद्रा प्रवाह में कमी के चलते पहले से ही सिर से ऊपर चढ़ा पाकिस्तान का चालू खाता घाटा और बढ़ सकता है।
– विदेशी निवेशकों और कंपनियों को यहां कारोबार करने से पहले हजार बार सोचना पड़ सकता है। लिहाजा विदेशी निवेश के नाम पर धेला न मिलने के लिए भी इस देश को तैयार रहना होगा।
– अंतरराष्ट्रीय बाजार से फंड के इंतजाम करने में इस्लामाबाद को नाको चने चबाने पड़ सकते हैं।
– पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कुछ साल से पांच फीसद की दर से बढ़ रही है। इस साल सरकार का लक्ष्य इसे छह फीसद ले जाने का था। ग्रे सूची में डालने से उसके मंसूबे पर कुठाराघात होगा।
– यूरोपीय देशों को निर्यात किए जाने वाले चावल, कॉटन, मार्बल, कपड़े और प्याज सहित कई उत्पादों पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। लिहाजा घरेलू उत्पादकों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Previous Article

बोले येदियुरप्पा- कांग्रेस, जेडीएस के बागियों के ...

Next Article

चित्रांगदा ने …गैंगस्टर में दिखाई पाकीज़ा की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    तालिबान ने दी सरेआम मौत की सजा:एसॉल्ट राइफल से चलाई गोलियां, स्टेडियम में देखने के लिए जुटे मंत्री और मिलिट्री ...

    December 8, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत में अमेरिकी दूतावास ने एक साल में 1,40,000 से अधिक छात्र वीजा किए जारी, बनाया नया रिकॉर्ड

    November 29, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दुनिया अभी भी एक खतरनाक अवस्था में है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम

    July 5, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    तेलुगु महिला नील बेंदापुडी पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की अध्यक्ष चुनी गईं

    December 11, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कनाडा में भारी तूफान से 8 की मौत

    May 24, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कश्मीर के इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता अदालत ले गया पाकिस्तान, भारत के जवाब से आया चक्कर

    July 7, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    Maharashtra politics: 4 दिन बाद दिल्ली पुलिस का बयान, नहीं हटाई है शरद पवार के आवास की सुरक्षा

  • मना॓रंजन

    एकता कपूर बनी मां, घर आया नन्हा मेहमान, जीतेंद्र बने नाना

  • मना॓रंजन

    सुई धागा’ में बिजी अनुष्का शर्मा, हीरो वरुण धवन कुछ इस अंदाज़ में आये नज़र, देखें तस्वीरें

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010