anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›पहले सुलेमानी अब अल-रिमी, जानिए- इन आतंकियों के मारे जाने का US चुनावी लिंक, ट्रंप को होगा फायदा

पहले सुलेमानी अब अल-रिमी, जानिए- इन आतंकियों के मारे जाने का US चुनावी लिंक, ट्रंप को होगा फायदा

By anupamsavera.com
February 7, 2020
61
0
Share:

अमेरिकी सेना ने दो जनवरी को ईरान के एक जनरल कासिम सुलेमानी की हत्‍या की। ठीक 36 दिन बाद अमेरिकी सेना आतंकवादी कासिम अल-रिमी को मौत के घाट उतार दिया। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि क्‍या सच में सैन्य कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी और आतंकी कासिम अल-रिमी अमेरिका के लिए इतने खतरनाक थे। अगर सच में ये दोनों अमेरिका के लिए खतरनाक थे, तो बड़ा सवाल यह है कि अमेरिकी सेना ने यह कार्रवाई पहले क्‍यों नहीं की। सुलेमानी और आतंकवादी कासिम की मौत 2020 में ही क्‍यों ? कहीं इस अभियान के पीछे ट्रंप प्रशासन की कुछ और मंशा तो नहीं। सुलेमानी की हत्‍या पर तो विपक्ष ने भी ट्रंप प्रशासन की प्रत्‍यक्ष या अप्रत्‍यक्ष निंदा की थी। विपक्ष ने ट्रंप प्रशासन की इस आधार पर निंदा की थी इससे ईरान भड़केगा और मध्‍य एशिया में अस्थिरता पैदा होगी। हालांकि, ट्रंप प्रशासन ने साफ कर दिया था कि यह अमेरिकी सैन्‍य ठिकानों के लिए और अमेरिकी हितों के खिलाफ काम कर रहा था।

विदेश नीति की सक्रियता से ट्रंप की पार्टी को मिलेगा लाभ

प्रोफेसर हर्ष वी पंत (किंग्‍स कॉलेज लंदन) इस बात से इत्‍तेेफाक रखते हैं कि निश्चित रूप से ट्रंप प्रशासन के इस फैसले का लाभ अमेरिकी राष्‍ट्रपति चुनाव में उनकी पर्टी को मिलेगा। प्रो. पंत का मानना है कि यह ट्रंप का कोई अनूठा प्रयोग नहीं है। इसके पूर्व भी कई अमेरिकी राष्‍ट्रपतियों ने विदेश नीति को अपने पार्टी की बढ़त के लिए हथियार बनाया। उनका मानना है कि राष्‍ट्रपति चुनाव के समय अक्‍सर अमेरिकी विदेश नीति की सक्रियता बढ़ जाती है। इसके पीछे चुनावी प्रयोजन ही होता है। इसके पूर्व भी अन्‍य अमेरिकी राष्‍ट्रपतियों द्वारा यह प्रयोग किया है। पंत इसे अमेरिकी विदेश नीति की सक्रियता कहते हैं। उनका मानना है कि इसके पीछे एक बड़ा प्रयोजन राष्‍ट्रपति चुनाव में बढ़त हासिल करना होता है।

ट्रंप प्रशासन के आदेश के बाद अमेरिकी सेना ने की कार्रवाई

इन दोनों हत्‍याओं में एक खास समानता है। अमेरिकी सेना ने दोनों की हत्‍या राष्‍ट्रपति ट्रंप के आदेश मिलने के बाद किया। एक और खास बात यह कि सुलेमानी और अल-रिमी की हत्‍या अमेरिकी सैन्‍य मुठभेड़ के दौरान नहीं हुई। इस हत्‍या के लिए बाकायदा ट्रंप प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया। दोनों हत्‍याओं के बाद खुद राष्‍ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर अमेरिकी सैन्‍य अभियान को दुनिया को सूचित किया। ट्रंप प्रशासन ने साझा किया कि दोनों अमेरिकी सेना और अमेरिकियों के खिलाफ थे। इससे यह संदेश जाता है कि यह किसी सैन्‍य कार्रवाई का हिस्‍सा नहीं बल्कि यह अमेरिकी विदेश नीति का हिस्‍सा है, जिसे सेना ने अंजाम दिया।

अल-जवाहिरी का करीबी था कासिम

बता देंं कि अमेरिका ने यमन में एक आतंक विरोधी ऑपरेशन में अल कायदा के आतंकी कासिम अल-रिमी को मार गिराने का दावा किया है। व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निर्देशन में अमेरिका ने यमन में एक आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया, जिसमें अल कायदा के आतंकी कासिम अल-रिमी को मार गिराया गया है। वह अल-कायदा के अरब प्रायद्वीप ईकाई का संस्थापक था। वह अल-कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी का करीबी था। कासिम अरब प्रायद्वीप में आतंकी संगठन अल कायदा को चला रहा था। अमेरिकी अधिकारियों का दावा है कि रिमी ने यमन में नागरिकों के खिलाफ कई अपराध किए थे और अमेरिका सेना पर भी कई हमले किए थे।

राष्‍ट्रपति ट्रंप के आदेश के बाद सुलेमानी की हत्‍या

दो जनवरी को ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की कुलीन वर्ग की सेना के प्रमुख जनरल कासिम सुलेमानी को इराक में बगदाद हवाई अड्डे पर अमेरिकी हवाई हमले के दौरान मार दिया गया था। अमेरिका के रक्षा विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी सेना ने कासिम सुलेमानी की हत्या करके विदेश में अमेरिकी सैन्य कर्मियों की रक्षा के लिए निर्णायक रक्षात्मक कार्रवाई की है। बता दें कि ईरान के सभी विदेशी गुप्त विशेष अभियानों और प्रॉक्सी युद्धों के लिए सुलेमानी की क़ुद्स फ़ोर्स जिम्मेदार है, कई लोग उसे ईरान में दूसरा सबसे शक्तिशाली व्यक्ति मानते थे।

Previous Article

राहुल गांधी बोले- हमारे सांसदों से हाथापाई ...

Next Article

Bigg Boss 13: सीजन के अंतिम वीकेंड ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    भारत-अमेरिका संबंध में इस महिला की अहम भूमिका

    April 21, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेशव्यवसाय

    मस्क ने जितने में टि्वटर खरीदा, अब बची उसकी एक तिहाई या 33 फीसदी कीमत

    May 31, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    अरुणाचल प्रदेश में अवैध गाँव के आरोप, —- चीन जवाब देता है

    January 22, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    “”” बांग्लादेश के कंटेनर डिपो विस्फोट में 49 की मौत,”””

    June 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्‍तान में 2700 पहुंचा कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा, पंजाब प्रांत में सबसे ज्‍यादा मामले

    April 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    मलेशिया के पूर्व पीएम महाथिर लड़ेंगे संसदीय चुनाव

    April 16, 2018
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना : अबतक 6000 से ज्यादा आपत्तियां प्राप्त, परीक्षण शुरू, 31 मई को जारी होगी अंतिम सूची, 10 जून को खाते में आएंगे 1000

  • देश

    पीएम मोदी ने दिया ये बड़ा बयान

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश के सतना जिले में हुए भीषण हादसे के बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ितों के हित में की बड़ी घोषणा है

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010