anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›नीदरलैंड की सत्ता की कमान संभाल सकते हैं गीर्ट विल्डर्स! नूपुर शर्मा का जमकर किया था समर्थन

नीदरलैंड की सत्ता की कमान संभाल सकते हैं गीर्ट विल्डर्स! नूपुर शर्मा का जमकर किया था समर्थन

By anupamsavera.com
December 30, 2023
44
0
Share:

नीदरलैंड में हाल ही में चुनाव हुए हैं जिसके नतीजे को लेकर रुझान लगातार सामने आ रहे हैं। इन रुझानों में विल्डर्स जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा की चर्चा भी शुरू हो गई है।

बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने जब पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी उस समय भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बवाल मच गया था। इस सारे विवाद के बीच उन्हें नीदरलैंड से समर्थन मिला था। यह सपोर्ट उन्हें यहां के सांसद गीर्ट विल्डर्स ने किया था। वह यह कहते दिखाई दिए थे कि “मैं भारत से अपील करूंगा कि वो कट्टरपंथी मुसलमान देशों के दबाव में बिल्कुल ना आए।” अब एक बार फिर नुपुर शर्मा का नाम चर्चा में है क्योंकि गीर्ट को सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है और वह नीदरलैंड के प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

नीदरलैंड में हाल ही में संसदीय चुनाव हुए हैं और एग्जिट पोल के अनुमानों में गीर्ट को लगातार भारी जीत की ओर बढ़ते हुए देखा जा रहा है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार नीदरलैंड में इतना बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जिसका असर पूरे यूरोप पर नजर आ सकता है।

कौन है गीर्ट विल्डर्स

गीर्ट नीदरलैंड के चर्चित राजनेताओं में से एक है जिन्होंने स्पीच राइटर के तौर पर अपनी राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद वह खुद ही राजनीति में उतर गए और साल 2006 में अपना एक दल बनाया जिसका नाम पार्टी फॉर फ्रीडम है। इस पार्टी के देश की सत्ता में आने का दावा तेजी से किया जा रहा है। एग्जिट पोल के रुझान में यह बताया जा रहा है कि सभी पार्टियों को मात देते हुए यह दल 35 सीट जीत रहा है जबकि पिछली बार इनके खाते में सिर्फ 17 सीट गई थी। अगर एग्जिट पोल के रुझान नतीजे में बदलते हैं तो पीवीवी सबसे बड़ी पार्टी होगी जो विल्डर्स की अगुवाई में चलेगी। हालांकि, सरकार बनाने के लिए अन्य दलों के साथ हाथ मिलना जरूरी है क्योंकि बहुमत का आंकड़ा 76 सीटों का है।

यूरोप को राजनीति पर असर

विल्डर्स को इस्लाम विरोधी माना जाता है और वो अक्सर इस्लाम को लेकर अपनी तीखी आलोचना और आप्रवासन नीतियों के चलते चर्चा में बने रहते हैं। नीदरलैंड चुनाव में उनकी जीत पूरे यूरोप की राजनीति को हिला कर रख सकती है। विल्डर्स अपने खुले विचारों के चलते हमेशा चर्चा का हिस्सा रहते हैं और इस्लाम के खिलाफ बोलने के चलते उन्हें हमेशा कड़ी सुरक्षा में रखा जाता है। नूपुर शर्मा के बयान का उन्होंने समर्थन किया था जिस कारण से इस्लामिक देश में उनकी आलोचना होती रहती है। उन्होंने तो नीदरलैंड में कुरान पर पाबंदी लगाने और मस्जिदों को बंद करने तक की मांग कर दी है। ऐसे में अगर सत्ता उनके हाथ में जाती है तो पूरे यूरोप में इसका असर दिखाई देगा।

नूपुर का किया था समर्थन

अब जब विल्डर्स प्रधानमंत्री बनने की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं तो हर किसी को नूपुर शर्मा के समर्थन में दिया गया उनका बयान भी याद आ रहा है। बता दें कि पैगंबर मोहम्मद के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद जब नूपुर शर्मा की हर जगह आलोचना की जा रही थी। तब विल्डर्स ने इस्मालिक देशों के गुस्से को हास्यास्पद बता दिया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर यह लिखा था कि “अलकायदा जैसे इस्लामी आतंकवादियों के सामने कभी नहीं झुकना चाहिए। वह बर्बरता का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूरे भारत को नूपुर शर्मा के पक्ष में एक साथ आना चाहिए और उन्हें सपोर्ट करना चाहिए। अलकायदा और तालिबान ने मुझे सालों पहले अपनी हिट लिस्ट में डाल दिया था। आतंकियों के सामने कभी नहीं झुके, कभी भी नहीं।”

Previous Article

राज्य शासन ने किये IPS अधिकारियों के ...

Next Article

‘Dhoom 4’ में होगा शाहरुख खान और ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    जर्मनी का बड़ा एलान, ग्रीन प्रोजेक्ट्स के लिए भारत को 2030 तक देगा 10 अरब यूरो की मदद

    May 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    देखिए नैन्सी पेलोसी ने सबके सामने फाड़ दी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भाषण की कापी

    February 6, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत से बचाने के लिए ज़ाकिर नाइक ने मलेशिया को धन्यवाद् किया

    July 12, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    नहीं दिया था पत्रकार खाशोग्‍गी के मर्डर का आदेश, सऊदी क्राउन प्रिंस का इंकार

    September 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान की बेशर्मी : Porn Star का फोटो रीट्वीट कर बताया कश्मीर में पैलेट गन का शिकार

    September 3, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    नासा के एलियंस को ट्रैक करने के लिए नया शोध। — क्या यह शोध कार्य करेगा,

    February 15, 2021
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    Film review: ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ कर देगी हंसने पर मजबूर

  • व्यवसाय

    इंटरनेशनल रूट पर फ्लाइट नहीं शुरू करेगी Indigo

  • खेल

    मुंबई इंडियंस धीमी शुरुआत करती है, लेकिन अभी जल्दबाजी होगी : जहीर खान



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010