anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›अमेरिकी संसद में हिंसा के जिम्मेदार ट्रम्प:1000 चश्मदीदों के बयान के बाद जांच कमेटी बोली- राजद्रोह का केस चले…ट्रम्प बोले- सब फर्जी

अमेरिकी संसद में हिंसा के जिम्मेदार ट्रम्प:1000 चश्मदीदों के बयान के बाद जांच कमेटी बोली- राजद्रोह का केस चले…ट्रम्प बोले- सब फर्जी

By anupamsavera.com
December 20, 2022
65
0
Share:

यूएस कैपिटल हिल (अमेरिकी संसद) हिंसा मामले में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जांच कर रही कांग्रेस कमेटी ने ट्रम्प को दोषी ठहराया है। यह हिंसा 6 जनवरी 2021 को अमेरिका में राष्ट्रपति की शपथ के पहले हुई थी। ट्रम्प के हजारों समर्थक संसद भवन में घुस गए थे। तोड़फोड़ और आगजनी की थी।

इस कमेटी ने सोमवार को अपनी 154 पेज की रिपोर्ट में ट्रम्प के खिलाफ क्रिमिनल केस चलाने की सिफारिश की। इसके लिए 1000 चश्मदीदों के बयान दर्ज किए गए थे।

ट्रम्प ने सभी आरोप खारिज किए
ट्रम्प ने खुद पर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया। उन्होंने ट्रुथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में कहा- मुझपर लगे सभी आरोप झूठे हैं। जांच कमेटी जिस मामले की जांच कर रही है, इस पर पहले भी इम्पीचमेंट के रूप में मुकदमा चलाया जा चुका है। एक बार फिर वही आरोप लगाना मुझे और रिपब्लिकन पार्टी को साइडलाइन करने की साजिश है।

पहले जानते हैं, कमेटी ने क्या आरोप लगाए

2021 में हजारों ट्रम्प समर्थक अमेरिकी संसद में घुस गए थे। इन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को रद्द करने की मांग की। बाद में सुरक्षाबलों ने इन्हें खदेड़ दिया था।
न्यूज एजेंसी AFP की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस कमेटी ने ट्रम्प पर विद्रोह भड़काने, आधिकारिक कार्रवाई में बाधा डालने, साजिश रचने, झूठे बयान देने और सरकार को धोखा देने के आरोप लगाए हैं। इसके साथ राष्ट्रपति चुनाव में हार के फैसले को पलटने, टैक्स से जुड़े मामले छिपाने और व्हाइट हाउस से गुप्त दस्तावेज ले जाने के मामलों की जांच भी की जा रही है।

आगे क्या होगा
जांच कमेटी की रिपोर्ट में की गई सिफारिश को मानना कंपलसरी नहीं है। यह एक रिकमेंडेशन है। इसका मतलब कि ट्रम्प पर राजद्रोह का मुकदमा चलाया जाएगा या नहीं, इसका फैसला जस्टिस डिपार्टमेंट करेगा।

जांच कमेटी 18 महीने पहले बनी थी
कमेटी का गठन 18 महीने पहले हुआ था। ये ट्रम्प के अलावा उनके 5 साथियों पर लगे आरोपों की भी जांच कर रही है। इन पर भी कैपिटल हिंसा भड़काने की साजिश के आरोप हैं। कमेटी में डेमोक्रेटिक पार्टी के 7 सांसद और रिपब्लिकन पार्टी के 2 सांसद शामिल हैं। इसके चेयरपर्सन बेनी थॉम्पसन हैं। जांच में एक हजार चश्मदीदों के इंटरव्यू लिए गए। साथ ही एक हजार से ज्यादा दस्तावेजों की जांच की गई। इसके बाद 154 पेज की रिपोर्ट में ट्रम्प के खिलाफ सबूत जुटाए गए।

ट्रम्प पर क्या आरोप लगे

हिंसा शुरू होने के 187 मिनट बाद तक ट्रम्प डायनिंग रूम में बैठकर टीवी पर हिंसा देख रहे थे।
ट्रम्प किसी की बात सुनने तैयार नहीं थे। उन्हें कई बार हिंसा रोकने और लोगों को वापस भेजने के लिए कदम उठाने कहा गया था।
ट्रम्प ने कानून प्रवर्तन या राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग के प्रमुखों से हिंसा को रोकने के लिए मदद नहीं मांगी।
कमेटी का कहना है कि कैपिटल हिल में ट्रम्प ने दंगों को अंजाम दिया।
कमेटी का कहना है कि कैपिटल हिल में ट्रम्प ने दंगों को अंजाम दिया।
ट्रम्प ये मानने को तैयार नहीं थे कि चुनाव खत्म हो गया है और वे हार गए हैं। हिंसा के एक दिन बाद सामने आए वीडियो में उन्होंने इस बात का जिक्र किया था।
ट्रम्प ने यह कहने से भी इनकार कर दिया था कि भीड़ ने कानून तोड़ा है। उन्होंने भीड़ को देशभक्त बताया। उन्होंने लोगों से कहा कि वे इस दिन को हमेशा याद रखें। ट्रम्प को इस बात का कोई पछतावा नहीं है।
6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में हिंसा कोई दुर्घटना नहीं थी। यह ट्रम्प का अंतिम स्टैंड था। ट्रम्प ने दंगों को अंजाम दिया और तख्तापलट की कोशिश की।
व्हाइट हाउस के पूर्व वकील पैट सिपोलोन की गवाही के आधार पर समिति ने माना कि व्हाइट हाउस में किसी ने भी हिंसा की निंदा नहीं की।
6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल में क्या हुआ था?

हिंसा में 5 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।
इस दिन ट्रम्प के समर्थक अमेरिकी संसद में घुस गए थे। उन्होंने हिंसा भड़काई थी, जिसमें 5 लोगों की मौत हुई थी और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। इन समर्थकों को ट्रम्प ने एक ट्वीट में क्रांतिकारी भी बताया था। यह सब 2020 राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट को बदलने के लिए हुआ था, जिसमें जो बाइडेन की जीत हुई थी।

1. अमेरिका में ट्रम्प का दबदबा घट रहा: रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खत्म, फ्लोरिडा के गवर्नर पहली पसंद

अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके डोनाल्ड ट्रम्प अब अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी में हाशिये पर जा रहे हैं। रिपब्लिकन पार्टी में ट्रम्प युग खात्मे की ओर है। हाल में हुए मिडटर्म चुनावों में रिपब्लिकन पार्टी के निराशाजनक प्रदर्शन, जुमलेबाजी और कोर्ट केस में फंसे होने के कारण ट्रम्प की लोकप्रियता का ग्राफ अपनी ही पार्टी में रसातल में जा पहुंचा है।

2. सुपरहीरो और एस्ट्रोनॉट की कॉस्टयूम में दिखे ट्रम्प: पैसे कमाने के लिए पूर्व US राष्ट्रपति ने खुद के डिजिटल कार्ड्स रिलीज किए

3. 21 महीने बाद ट्विटर पर ट्रंप: मस्क ने जनता की राय पर अकाउंट बहाल किया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ट्विटर पर वापसी हो गई है। ट्विटर के नए बॉस एलन मस्क ने ट्रंप के अकाउंट को बहाल करने पर एक ट्विटर पोल पोस्ट किया था। उन्होंने पूछा था, क्या प्रेसिडेंट ट्रंप का अकाउंट बहाल किया जाना चाहिए। हां या ना।

Previous Article

KGF स्टार यश ने 700 फैंस के ...

Next Article

भाजपा संसदीय दल की बैठक में PM ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिडेन के बीच फोन पर बातचीत .. चर्चा के मुख्य बिंदु

    February 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    फ्रॉड केस में ट्रंप के पूर्व प्रचार प्रमुख की सुनवाई स्थगित

    May 26, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    जहरीले पत्र के साथ ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कैस सईद की हत्या की साजिश

    January 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    तालिबान की पाकिस्तान को दो टूक, अफगानिस्तान से संबंधित नहीं है कश्मीर मुद्दा

    August 10, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारतीय ने गलत तरीके से की अमेरिकी नागरिकता हासिल करने की कोशिश

    April 11, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    विदेश में रहने वाले 30 लाख ब्रिटिश नागरिक डालेंगे वोट

    January 17, 2024
    By anupamsavera.com

  • देश

    ‘कोरोना काल’ में मनाए जा रहे 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर घोषणा की।

  • देश

    श्रीनगर: अस्पताल में हमला कर फरार हुए 6 आतंकी, दो पुलिसकर्मी घायल

  • देश

    प्रदेश में आज पीएम मोदी और शाह समेत कई दिग्गजों का रहेगा जमावड़ा



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010