anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›इमरान खान का बीजेपी पर निशाना, मोदी सरकार को बताया ऐंटी मुस्लिम, ऐंटी पाकिस्तान

इमरान खान का बीजेपी पर निशाना, मोदी सरकार को बताया ऐंटी मुस्लिम, ऐंटी पाकिस्तान

By anupamsavera.com
December 8, 2018
82
0
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक हालिया इंटरव्यू में एक बार फिर भारत विरोधी राग अलापा है। इमरान खान ने भारत की वर्तमान मोदी सरकार को ऐंटी मुस्लिम और ऐंटी पाकिस्तान कहा है। इमरान ने आरोप लगाया है कि भारत में चुनाव नजदीक हैं इसलिए भारत पाकिस्तान विरोधी दिखा रहा है।

वॉशिंगटन पोस्ट को दिए एक इंटरव्यू में इमरान खान ने ये बातें कही हैं। इस इंटरव्यू में सिख श्रद्धालुओं के लिए खोली गई करतारपुर सीमा और 26/11 मुंबई हमले का भी जिक्र किया है। इस इंटरव्यू में इमरान से सवाल पूछा गया था कि भारत ने उनकी तरह से दिखाए गए सभी तरह के भावों (जेस्चर्स) को खारिज कर दिया है। इसपर इमरान ने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि भारत में चुनाव आने वाले हैं।

हालांकि इस इंटरव्यू में इमरान ने पीएम मोदी और बीजेपी का नाम नहीं लिया लेकिन इशारों में भारत विरोधी रुख जरूर दिखाया है। इमरान ने कहा, ‘भारत की रूलिंग पार्टी ऐंटी मुस्लिम, ऐंटी पाकिस्तान रुख रखती है।’ इमरान से दूसरा सवाल पूछा गया कि भारत 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के साजिशकर्ताओं को सजा दिलाना चाहता है।

इमरान से पूछा गया कि इस हमले के मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी जाकी-उर-रहमान लखवी को पाकिस्तान में बेल मिली हुई है। छह अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी 9 साल से ट्रायल चल रहा है। अबतक कोई रिजल्ट नहीं आया। इस सवाल के जवाब में पाकिस्तान के पीएम ने कहा कि वह कुछ चाहते हैं कि मुंबई पर हमला करने वालों पर ऐक्शन हो।

इमरान ने दावा किया कि उन्होंने अपनी सरकार से मामले की स्थिति जानने के लिए कहा है। इमरान ने कहा कि इस केस का हल निकलना पाकिस्तान के हित में भी है क्योंकि यह एक आतंकी कार्रवाई था। इमरान ने करतारपुर कॉरिडोर खोलने का भी जिक्र करते हुए यह दिखाने की कोशिश की उन्होंने पहल की है। इमरान ने इसी क्रम में एक बार फिर भारत की वर्तमान सरकार पर एक तरह से तंज कसने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि भारत में चुनावों के बाद एकबार फिर हमारी बातचीत शुरू होगी।

Previous Article

पीएम क्यों नहीं करते प्रेस कांफ्रेंस, अमित ...

Next Article

शादी के बाद काम पर जुटीं प्रियंका ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    यूरोपीय संसद के अध्यक्ष डेविड सासोली का निधन

    January 12, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप ने छेड़ दिया ट्रेड वार, भारत को दी ‘जवाबी कर’ लगाने की धमकी

    March 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी साजिश, सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रेंड कराया ‘Islamophobia in India’

    April 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन भारत मित्रता पर हिन्दी के योगदान को लेकर भारतीय विदेशमंत्री आशावान

    April 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कमला हैरिस ने शपथ ली — तमिलनाडु में तुलसेंद्रीपुरम में उत्सव का माहौल है।

    January 21, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान को दी चेतावनी

    August 2, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    मैसूर में बोले अमित शाह- कांग्रेस और भ्रष्टाचार का रिश्ता मछली और पानी जैसा

  • खेल

    मेगा आक्शन में अनसोल्ड रहने से निराश है स्टार आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर

  • देश

    KEY OF JUDGEMENT”

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010