anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, समर्थकों ने लगाया अड़ंगा, लंबे ऑपरेशन के बाद भी खाली हाथ

Imran Khan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस, समर्थकों ने लगाया अड़ंगा, लंबे ऑपरेशन के बाद भी खाली हाथ

By Anupam Savera
March 15, 2023
53
0
Share:

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान तोशाखाना मामले में गिरफ्तार हो सकते हैं। लाहौर में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष (पीटीआई) इमरान के आवास के बाहर बख्तरबंद पुलिस वाहन पहुंचे थे। इस बीच इस्लामाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के इरादे से वहां पहुंची है।

इमरान खान के आवास के बाहर पीटीआई पार्टी के कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प
इमरान खान के समर्थक मंगलवार को भ्रष्टाचार के आरोपों में उनकी गिरफ्तारी को विफल करने के लिए उनके आवास के बाहर पुलिस से भिड़ गए। झड़प में उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। साथ ही देश भर के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है।

जमन पार्क बना जंग का मैदान, पुलिस के हाथ खाली
इमरान खान के लाहौर स्थित जमन पार्क आवास के बाहर लंबे पुलिस ऑपरेशन के बावजूद पीटीआई कार्यकर्ताओं के कड़े प्रतिरोध के कारण पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हिंसक झड़पों में पीटीआई के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों को चोटें आईं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने पीटीआई के कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार भी किया है। बड़ी संख्या में पीटीआई कार्यकर्ता आंसू गैस के गोले का सामना कर रहे हैं। जमन पार्क जंग का मैदान बन गया है। लाहौर पुलिस प्रमुख बिलाल सादिक कामयान ने कहा कि लाहौर पुलिस खान की गिरफ्तारी में इस्लामाबाद पुलिस की मदद कर रही है।

पुलिस के साथ लंबी झड़प के बाद पीटीआई कार्यकर्ताओं ने जमन पार्क पर नियंत्रण किया
एआरवाई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पीटीआई के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने लाहौर के जमन पार्क पर नियंत्रण कर लिया है। पाकिस्तानी समाचार चैनल द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, पीटीआई कार्यकर्ताओं ने इमरान खान के आवास के साथ-साथ कैनाल रोड की ओर जाने वाले रास्ते को घेर लिया है। जमान पार्क पर कब्जा करते हुए पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इमरान खान के समर्थन में नारेबाजी की।

इससे पहले इस्लामाबाद की एक कोर्ट ने पिछले साल यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक महिला मजिस्ट्रेट को धमकी देने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ जारी गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट पर मंगलवार को 16 मार्च तक रोक लगा दी। अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और इस्लामाबाद पुलिस अधिकारियों के खिलाफ धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल करने के लिए सोमवार को गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था।

Previous Article

MI vs GG Highlights: गुजरात को 55 ...

Next Article

ASK Bholaa:यूजर के सवाल पर अजय देवगन ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    लैंगिक भेद मिटाने की दिशा में संयुक्त अरब अमीरात ने उठाया बड़ा कदम, महिलाओं को दिया निजी सेक्टर में पुरुषों ...

    September 25, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    US Presidential Election 2024: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन दूसरी बार राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ने पर बोले ‘मैं योजना बना ...

    April 11, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    सीनेट कैपिटल हिल्स की घटना में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को बरी करता है।

    February 15, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दक्षिण कोरिया की सलाह, अमेरिका और उत्तर कोरिया गिले शिकवे भूलकर वार्ता शुरू करें

    February 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आतंकवाद को लेकर ट्रंप की पाक को चेतावनी

    December 22, 2017
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमरीका: चीन के लिए जासूसी करने वाला खुफिया विभाग का पूर्व अफसर गिरफ्तार

    June 6, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    कपड़ा पर 12 की जगह 5 फीसद ही लगेगा GST, काउंसिल की बैठक में फैसला

  • व्यवसाय

    भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच में टूटा व्यूअरशिप का रिकॉर्ड:5.9 करोड़ लोगों ने OTT पर देखा वर्ल्ड-कप फाइनल, भारत की GDP 4-ट्रिलियन डॉलर पहुंचने का दावा

  • विदेश

    तालिबान ने सऊदी अरब में अमेरिका के साथ बैठक से किया इन्कार



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010