anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›भारतवंशी लियो वराडकर आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बने:PM मोदी ने बधाई दी, कहा- साथ मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे

भारतवंशी लियो वराडकर आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बने:PM मोदी ने बधाई दी, कहा- साथ मिलकर नई ऊंचाइयों को हासिल करेंगे

By anupamsavera.com
December 18, 2022
50
0
Share:

भारतवंशी लियो वराडकर यूरोपीय देश आयरलैंड के नए प्रधानमंत्री बन गए हैं। भारत के मुंबई में रहने वाले उनके पिता अशोक 1973 में आयरलैंड शिफ्ट हो गए थे। दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभालने के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है।

उन्होंने कहा- लियो वराडकर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को मैं बहुत महत्व देता हूं। दोनों देशों की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

लियो वराडकर अब तक चार बार भारत आ चुके हैं और वह मराठी बोलना भी जानते हैं। उन्हें मराठी बोलना उनके पिता ने सिखाया था।
सबसे कम उम्र के आयरीश PM
43 साल के लियो आयरलैंड के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री हैं। ये उनका दूसरा कार्यकाल है। 2017 में 38 साल की उम्र में वो पहली बार प्रधानमंत्री बने थे। उनका ये कार्यकाल 2020 तक चला था। इतना ही नहीं वो आयरलैंड के पहले गे PM भी हैं। उनका जन्म 18 जनवरी 1979 को आयरलैंड की राजधानी डबलिन में हुआ था। उनकी मां मरियम का संबंध आयरलैंड से ही था।

2015 में किया था गे होने का ऐलान
आयरलैंड में 1993 तक समलैंगिकता को अपराध माना जाता था। 2013 में आयरलैंड ने एक जनमतसंग्रह करवाया जिसके बाद वहां 2015 के मई महीने में सेम सेक्स (समलैंगिक) शादी को मान्यता दी। इसके कुछ महीने पहले जनवरी 2015 में वराडकर खुलकर सामने आए और उन्होंने अपने समलैंगिक होने की बात पब्लिक की। उस वक्त वो हेल्थ मिनिस्टर थे।

कम उम्र से ही पॉलिटिक्स में इंटरेस्ट था
उन्होंने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम बढ़ा दिए थे। साल 2007 में वो डबलिन वेस्ट से फाइन गेल के टिकट पर चुनाव जीते और काउंसलर बने। उस वक्त वो केवल 24 साल के थे।

मां नर्स, पिता डॉक्टर थे
लियो की मां मरियम नर्स का काम करती थीं। उनके पिता अशोक भारतीय प्रवासी थे। वो पेशे से डॉक्टर थे और 1960 के दशक में इंग्लैंड की नेशनल हेल्थ सर्विस में काम करते थे। यहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी। अशोक महाराष्ट्र में सिंधुदुर्ग जिले के वराड गांव से थे और मुंबई में रहते थे।

2019 में लियो वराडकर महाराष्ट्र में अपने गांव पहुंचे थे।
लियो की प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस नेशनल स्कूल में हुई। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने एक निजी सेकंडरी स्कूल किंग्स हॉस्पिटल में दाखिला लिया।
2003 में डबलिन के ट्रिनिटी कॉलेज से उन्होंने मेडिकल की डिग्री ली जिसके बाद उन्होंने प्रैक्टिस शुरू की।
समझौते के तहत वराडकर PM बने
आयरलैंड में 2020 में आम चुनाव हुए थे। इसके बाद माइकल मार्टिन की पार्टी ‘फिएना फेल’ और वराडकर की पार्टी ‘फिने गाइल’ के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ था। इसके बाद मार्टिन देश के प्रधानमंत्री बने थे। समझौते के तहत तय हुआ था- पांच साल के कार्यकाल के शुरुआती ढाई साल में मार्टिन देश के प्रधानमंत्री और वराडकर उप-प्रधानमंत्री रहेंगे। ढाई साल पूरे होने के बाद दोनों एक दूसरे की जगह ले लेंगे।

वराडकर की राजनीतिक उपलब्धियां

जिस वक्त वराडकर पहली बार प्रधानमंत्री बने थे उस वक्त ब्रिटेन ब्रेक्सिट लागू करने की तैयारी में था और आयरलैंड उसके साथ सीमापार व्यापार को लेकर चर्चा कर रहा था।
वराडकर के नेतृत्व में आयरलैंड ने ब्रिटेन से बात की ताकि दोनों के बीच सीमा पार लोगों के आनेजाने को लेकर सख्त पाबंदियां न लगाई जाएं।
इसके बाद जब 2020 में चुनाव हुआ वराडकर देश के नए डिप्टी प्रधानमंत्री चुने गए। देश इस समय कोविड महमारी से जूझ रहा था। वराडकर की चुनौतियां बढ़ गई थीं। उन्होंने पाबंदियां लगाते वक्त कहा था कि वर्क फ्रॉम होम जल्दी ही आम हो जाएगा।
2013 में डॉक्टर के तौर पर प्रैक्टिस छोड़ चुके वराडकर महामारी के दौरान मार्च 2020 में एक बार फिर प्रैक्टिस में लौटे। संकट से निपटने के लिए डॉक्टरों की जरूरत को देखते हुए उन्होंने हफ्ते में एक बार लोगों का इलाज करने का फैसला किया था। इस दौरान वो फोन पर लोगों को सलाह देते थे।

Previous Article

पठान कॉन्ट्रोवर्सी के बीच फैंस से मुखातिब ...

Next Article

अंकिता पर था VIP गेस्ट की स्पेशल ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    यूक्रेन के करीब 20 फीसदी हिस्से पर रूस का कब्जा, जेलेंस्की का बड़ा बयान

    July 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान में धूमधाम से मनेगी महाशिवरात्रि, भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे भारत से पहुंचे 62 हिंदू तीर्थयात्री

    March 7, 2024
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कनाडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद फ्लेक्सी

    March 13, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत के खिलाफ पाकिस्तान की बड़ी साजिश, सोशल मीडिया पर इसलिए ट्रेंड कराया ‘Islamophobia in India’

    April 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    नवाज के दामाद की गिरफ्तारी से सिंध में बवाल, शीर्ष अफसरों ने दी छुट्टी की दरख्वास्त

    October 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    श्रीलंका राष्ट्रपति ने बर्खास्त प्रधानमंत्री की पुनर्नियुक्ति से किया इनकार

    November 26, 2018
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    KGF Chapter 2 के प्रमोशंस का सीधे हिस्सा बन सकेंगे ‘रॉकी भाई’ के फैंस

  • खेल

    EXCLUSIVE: World Cup 2019 सचिन की तरह धौनी को विदाई दे भारतीय टीम : सुरेश रैना

  • मना॓रंजन

    अमिताभ बच्चन ने विक्की कौशल-कटरीना कैफ की शादी के लिए पिता शाम कौशल को दी बधाई, विक्की ने दिया जवाब



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010