anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›कोरोना से जुड़ा एक नया खतरा आया सामने, जापान में ठीक हो चुकी मरीज के साथ हुआ ऐसा

कोरोना से जुड़ा एक नया खतरा आया सामने, जापान में ठीक हो चुकी मरीज के साथ हुआ ऐसा

By anupamsavera.com
February 27, 2020
68
0
Share:

टोक्यो: कोरोना वायरस (Corona Virus) से जुड़े एक और नए खतरे का खुलासा हुआ है. जापान में कोरोना वायरस की बीमारी से ठीक हो चुकी एक महिला में फिर से कोरोना वायरस के लक्षण पाए गए हैं. ये महिला पहले कोरोना वायरस की मरीज थी फिर अस्पताल में ट्रीटमेंट के बाद ठीक हो गई और अस्पताल ने महिला को घर जाने की छु्ट्टी दे दी. लेकिन कुछ दिन बाद महिला दोबारा अस्पताल में आई तो टेस्ट में उसे कोरोना वायरस से ग्रसित पाया गया. जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया है.

बता दें कि कोरोना से ग्रसित इस महिला की उम्र 40 साल है. इस महिला को कोरोना होने की जानकारी पहली बार 29 जनवरी को मिली थी. ये महिला चीन के वुहान में टूरिस्टों के लिए गाइड का काम करती थी. जनवरी में चीन में कोरोना वायरस के फैलने के बाद ये महिला के कोरोना वायरस से ग्रसित हो गई थी. फिर 6 फरवरी को इस महिला का इलाज शुरु किया गया और एक ही हफ्ते में महिला के ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.

लेकिन 21 फरवरी को महिला दोबारा अस्पताल आई और उसने बताया कि उसके सीने में तेज दर्द हो रहा है और गले में खराश भी है. बुधवार को पता चला कि इस महिला को फिर से कोरोना वायरस की बीमारी हो गई है. ओशाका के गवर्नर ने कहा, “हम यह सुनिश्चित करेंगे कि जिन लोगों का परीक्षण किया जाना चाहिए उनका परीक्षण जरूर किया जाए. इन लोगों को विकासशील और गंभीर परिस्थितियों से बचाकर सबसे खराब स्थिति से बचाएंगे”

बता दें कि जापान में अब तक कुल 186 लोग कोरोना वायरस से ग्रसित हैं और 705 लोगों का टेस्ट किया जा रहा है. कोरोना से 3 लोगों की मौत भी हो चुकी है.

Previous Article

2022 तक राज्यसभा में भाजपा की घटेंगी ...

Next Article

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    G7 देश यूक्रेन की बहुत मदद करने जा रहे हैं

    May 21, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    स्‍वीडन में मिली मस्जिद के सामने कुरान जलाने की इजाजत, दुनियाभर में मच सकता है हड़कंप, जानें पूरा मामला

    June 29, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    भारत कोवैक्सिन (Covaxin) वैक्सीन, दुनिया का ध्यान! उम्मीद है कि वैक्सीन के परिणाम आ रहे हैं ..!

    December 26, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालेंगे बोरिस जॉनसन, टेरीजा मे देंगी इस्तीफा

    July 24, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    हैती में पिछले शनिवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है

    August 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    Turkiye Earthquake: 5 हजार से ज्यादा लोग जख्मी, 1 हजार से ज्यादा मौतें, 7.8 तीव्रता के भूकंप से फिर कांपा ...

    February 6, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    Maharashtra : कोश्यारी ने निर्वाचन आयोग के पाले में डाली गेंद, कहा- जल्द कराएं MLC चुनाव

  • व्यवसाय

    Gold के दाम कल की बड़ी गिरावट के बाद आज फिर बढ़े

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुतिन को जन्मदिन की बधाई दी

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010