anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›इमरान घर से पीएम हाउस हेलिकॉप्टर से जाते हैं, विवाद हुआ तो उनके मंत्री ने कहा- कार से तो सस्ता पड़ता है

इमरान घर से पीएम हाउस हेलिकॉप्टर से जाते हैं, विवाद हुआ तो उनके मंत्री ने कहा- कार से तो सस्ता पड़ता है

By anupamsavera.com
September 1, 2018
77
0
Share:

इस्लामाबाद. इमरान खान इस्लामाबाद के बानी गाला स्थित अपने घर से प्रधानमंत्री आवास तक आना-जाना हेलिकॉप्टर से ही कर रहे हैं। इस पर विवाद हुआ तो उनके मंत्री फवाद चौधरी ने सफाई में कहा कि हेलिकॉप्टर से सिर्फ 55 रुपए प्रति किलोमीटर खर्च आता है जो सड़क के रास्ते आने-जाने से सस्ता है। उनके इस बयान के बाद लोग सोशल मीडिया पर इमरान का मखौल उड़ा रहे हैं।

सूचना मंत्री चौधरी ने यह भी कहा कि इमरान को प्रधानमंत्री को मिलने वाली सभी सुविधाओं का इस्तेमाल करने का हक है। इमरान ने 19 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद राष्ट्र के नाम दिए संदेश में फिजूलखर्ची बंद करने और सादगी अपनाने की बात कही थी। इस वक्त पाकिस्तान के आर्थिक हालात ठीक नहीं हैं। चीन के कर्ज और अमेरिकी मदद से उसकी इकोनॉमी किसी तरह चल रही है।

उबर नहीं, हेलिकॉप्टर बुलाओ : हेलिकॉप्टर का खर्च कार से सस्ता बताने पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह के गणित पेश कर रहे हैं। शाहबाज गिल नामक एक यूजर ने तो ट्विटर पर हेलिकॉप्टर के सस्ते होने का कैलकुलेशन तक दिखा दिया। उन्होंने लिखा कि अब वे कहीं भी जाने के लिए हेलिकॉप्टर ही मंगाएंगे, क्योंकि उबर तो महंगी पड़ती है।

अगुस्ता वेस्टलैंड इस्तेमाल कर रहे इमरान : इमरान का हेलिकॉप्टर प्रेम पहले से उजागर है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान भी हे‍लिकॉप्टर का काफी इस्तेमाल किया था। पाकिस्तान सरकार के पास सात हेलिकॉप्टर हैं, जिनमें से दो का इस्तेमाल प्रधानमंत्री करते हैं। इस वक्त इमरान आमतौर पर अगुस्ता वेस्टलैंड एडब्ल्यू139 इस्तेमाल कर रहे हैं, जो 15 सीटर मीडियम ट्विन इंजन वाला हेलिकॉप्टर है।

घर और पीएम हाउस में इतनी दूरी : पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास से इमरान के घर तक जाने के तीन रास्ते हैं। सबसे छोटा रास्ता 13.8 किलोमीटर का है, जो जिन्ना रोड होकर जाता है। इससे 26 मिनट में सफर पूरा हो सकता है। दूसरा रास्ता थर्ड एवेन्यू होते हुए निकलता है, जो 16.4 किलोमीटर का है। इससे सफर करने पर 36 मिनट का वक्त लगता है। वहीं, मुरी रोड वाले रास्ते की दूरी 17.5 किलोमीटर है। इससे इमरान के घर 30 मिनट में पहुंचा जा सकता है। हेलिकॉप्टर से यह दूरी आठ से 10 नॉटिकल माइल्स (करीब 15 से 18 किलोमीटर) है।

इतने रुपए फालतू खर्च कर रहे इमरान : इस हेलिकॉप्टर पर प्रति नॉटिकल माइल्स 1600 पाकिस्तानी रुपए खर्च होते हैं। ऐसे में इमरान को प्रधानमंत्री आवास से बानी गाला पहुंचने में करीब 12 हजार 800 से 16 हजार रुपए का खर्च आता है। वहीं, सड़क मार्ग से 350 से 750 रुपए खर्च होने का अनुमान है।

Previous Article

देश का सबसे बड़ा पेमेंट बैंक आज ...

Next Article

मिस दीवा मिस यूनिवर्स इंडिया के रेड ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    PAK: चुनाव बाद संसद की पहली बैठक आज, बहुमत साबित करेंगे इमरान

    August 13, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ट्रंप के साथ भारत आएगा 12 सदस्यीय अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, NSA समेत कई अधिकारी शामिल

    February 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    US ने बताया लश्कर-ए-तैयबा और तहरीक-ए-तालिबान को अपने लिए खतरा

    October 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दुनियाभर में 6.38 करोड़ से अधिक हुई कोरोना मरीजों की संख्या

    December 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी, छठी कक्षा के छात्र की मौत

    January 9, 2024
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन में फिर हाहाकार! कोरोना के बाद अब इस नई बीमारी ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

    November 28, 2023
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    GST काउंसिल के टेक्सटाइल पर इनवर्टेड ड्यूटी स्ट्रक्चर को सही करने से कम होगा गारमेंट्स पर टैक्स का बोझ: AEPC

  • व्यवसाय

    EPFO ने कर्मचारी की मौत पर मिलने वाली रकम की डबल

  • ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेश

    पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू:लोकल टूरिज्म को बढ़ावा देने वाटर स्पोर्टस सहित विभिन्न सुविधाओं के लिए बनाएं कार्ययोजना

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010