anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›कोरोना के डर से चीन, पाकिस्तान समेत कई देशों ने शुरू की खाद्यान्न की जमाखोरी

कोरोना के डर से चीन, पाकिस्तान समेत कई देशों ने शुरू की खाद्यान्न की जमाखोरी

By anupamsavera.com
October 15, 2020
58
0
Share:

कोरोना के डर से दुनिया के कई देशों ने खाद्यान्न की जमाखोरी शुरू कर दी है। दुनियाभर के देश कोरोना से आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होने और खाद्यान्न की कमी को पूरा करने के लिए यह जमाखोरी कर रहे हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, काहिरा, पाकिस्तान, जॉर्डन, मिस्र, ताइवान, चीन समेत कई देशों ने हाल के दिनों में बड़े पैमाने पर खाद्यान्न की जमाखोरी शुरू की है। जॉर्डन ने अप्रैल से अब तक वैश्विक बाजार से 50 फीसदी अधिक गेहूं की खरीद की है। यह रुझाने आने वाले दिनों में बढ़ सकता है।

आसमान छू सकती है महंगाई

रिपोर्ट में आशंका जताई गई है कि जिस रफ्तार से दुनियाभर के देशों में खाद्यान्न की जमाखोरी की जा रही है उससे आने वाले दिनों में महंगाई में बड़ा उछाल आ सकता है। इसकी एक और वजह यह भी है कि कई देशों ने अपने यहां से निर्यात को रोक दिया है। इसका भी असर वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला पर पड़ेगा। ये कीमत बढ़ाने का काम करेंगे। हालांकि, अभी से ही महंगाई तेजी से बढ़नी शुरू हो गई है। चीन, पाकिस्तान समेत कई देशों में महंगाई हाल के दिनों में कई उत्पादों पर 20 फीसदी तक बढ़ी है।

भारत में थोक महंगाई सितंबर में बढ़कर 1.32 प्रतिशत हुई

खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते थोक कीमतों पर आधारित महंगाई सितंबर 2020 में बढ़कर 1.32 प्रतिशत हो गई। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, मासिक डब्ल्यूपीआई (थोक मूल्य सूचकांक) पर आधारित मुद्रास्फीति की वार्षिक दर सितंबर में 1.32 प्रतिशत (अनंतिम) रही, जो पिछले साल की समान अवधि में 0.33 प्रतिशत थी। थोक कीमतों पर आधारित मुद्रास्फीति अगस्त में 0.16 प्रतिशत थी।

इससे पहले डब्ल्यूपीआई पर आधारित मुद्रास्फीति लगातार चार महीनों में नकारात्मक (अप्रैल में नकारात्मक 1.57 प्रतिशत, मई में नकारात्मक 3.37 प्रतिशत, जून में नकारात्मक 1.81 प्रतिशत और जुलाई में नकारात्मक 0.58 प्रतिशत) थी। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार खाद्य वस्तुओं की महंगाई 8.17 प्रतिशत रही, जबकि अगस्त में यह 3.84 प्रतिशत थी। समीक्षाधीन अवधि में अनाज की कीमतों में गिरावट आई, जबकि दालें महंगी हुईं। इस दौरान सब्जियों के महंगा होने की दर 36.54 प्रतिशत के उच्च स्तर पर थी। आलू की कीमत एक साल पहले के मुकाबले 107.63 प्रतिशत अधिक थी, हालांकि प्याज की कीमतों में कुछ गिरावट देखने को मिली।

Previous Article

पूर्व मध्य रेलवे चलाएगी 14 जोड़ी पूजा ...

Next Article

Unlock 5: आज सिनेमा हॉल में देख ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    चीन, अब दुनिया का सबसे अमीर देश, मैकिन्से एंड कंपनी अध्ययन

    November 17, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पुलवामा विस्फोट में पाकिस्तान ने माना हाथ

    October 29, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    एलिजाबेथ बॉर्न को फ्रांस का नया प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया है

    May 17, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका ने अफ्रीका में चीन को मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए फिर चेताया

    June 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    Coronavirus: चीन में कुल 10,844 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से मिली छुट्टी

    February 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    एयर कंडीशनर के आयात पर लगी रोक, मोदी सरकार ने दिया चीन को एक और बड़ा झटका

    October 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    Sarkari Naukri 2023: बिजली विभाग में नौकरी पाने का युवाओं के लिए सुनहरा अवसर ,मिलेगी अच्छी सैलरी

  • विदेश

    म्यांमार: सेना के केरन प्रांत में सशस्त्र समूह पर हवाई हमले, तीन हजार लोग थाईलैंड भागे

  • विदेश

    अमेरिकी-मेक्सिको सीमा दीवार विवाद: बैठक बीच में छोड़कर चले गए डोनाल्ड ट्रंप



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010