anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›टेरर फंडिंग मामले में मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफ‍िज सईद पर आरोप तय

टेरर फंडिंग मामले में मुंबई हमले के मास्‍टरमाइंड हाफ‍िज सईद पर आरोप तय

By anupamsavera.com
December 11, 2019
59
0
Share:

लाहौर । Terror financing case on Hafiz Saeed Terror financing case on Hafiz Saeed टेरर फंडिंग मामले में मुंबई हमले के मास्‍टर माइंड हाफ‍िज सईद के खिलाफ लाहौर की आतंक निरोधी अदालत ने आरोप तय किए हैं। आतंकवाद निरोधी अदालत के जज मलिक अरशद भुट्टा ने हाफ‍िज सईद और उसके साथियों के खिलाफ पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में आतंकी संगठनों को फंडिंग करने का आरोप तय किया। मालूम हो कि पाकिस्‍तान के पंजाब प्रांत की पुलिस ने हाफ‍िज सईद और उसके साथ‍ियों के खिलाफ टेरर फंडिंग के आरोपों में पंजाब प्रांत के विभिन्न शहरों में 23 एफआईआर दर्ज किए थे। हाफ‍िज को 17 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था।

आतंकी संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफ‍िज सईद के खिलाफ शनिवार को ही लाहौर की आतंक निरोधी अदालत में आरोप तय होने थे लेकिन मामले का दूसरा आरोपी मलिक जफर को कोर्ट में हाजिर नहीं किया जा सका था जिससे मामले की सुनवाई 11 दिसंबर के लिए टल गई थी। फ‍िलहाल, हाफ‍िज सईद लाहौर की कोट लखपत जेल में बंद है। हाफ‍िज पर लाहौर, गुजरांवाला और मुल्तान में अल-अंफाल ट्रस्ट, दावातुल इरशाद ट्रस्ट और मुआज बिन जबाल ट्रस्ट समेत ट्रस्ट या गैर-लाभ संगठनों (NGO) के नाम पर रकम जुटाकर आतंकियों की फंडिंग करने का आरोप है।

एफएटीएफ समेत अन्‍य अंतरराष्ट्रीय संस्‍थाओं के दबाव में पाकिस्तानी प्राधिकारियों ने लश्कर-ए-तैयबा, जमात-उद-दावा और उसकी परमार्थ इकाई फलाह-ए-इन्सानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) द्वारा आतंकियों की फंडिंग किए जाने की शिकायतों पर उनकी संपत्तियों और ट्रस्टों के इस्तेमाल के मामलों की जांच करने का आरोप है। रिपोर्टों की मानें तो जमात-उद-दावा को लश्कर का प्रमुख संगठन माना जाता है। इसी संगठन ने साल 2008 में मुंबई में आतंकी हमलों को अंजाम दिया था। इन हमलों में 166 लोगों की मौत हो गई थी।

भारत पहले ही मुंबई हमले में हाफिज सईद और उसके संगठन के अन्य लोगों के हाथ होने के सुबूत पाकिस्तान को सौंप चुका है। हालांकि, एफएटीएफ और तमाम वैश्विक संस्‍थाओं के दबाव के बावजूद पाकिस्तान की सरकार सईद के खिलाफ कुछ करने के लिए तैयार नहीं दिख रही है। पिछली सुनवाई पर लाहौर की आतंकवाद निरोधी अदालत से सरकारी वकील अब्दुर रऊफ भट्टी ने मामले में जल्‍द से जल्‍द सुनवाई करके फैसला सुनाने का अनुरोध किया था। वहीं, हाफ‍िज सईद के वकील कहना है कि अभी सुबूतों को लेकर सुनवाई पूरी होनी बाकी है।

बीते दिनों ही अमेरिका ने पाकिस्तान को FATF की अहम बैठक से पहले दो टूक कह दिया था कि पाकिस्तान को अपनी धरती पर आतंकवादी समूहों के संचालन को रोकना चाहिए। अमेरिका ने यह भी कहा था कि अंतरराष्ट्रीय आतंकी हाफिज सईद समेत शीर्ष लश्कर-ए-तैयबा के गुर्गों पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए। हालांकि, हाफ‍िज को सजा होने तक पाकिस्‍तान की संजीदगी पर सवाल बरकरार रहेंगे। क्‍योंकि बीते दिनों पाकिस्‍तान की सरकार ने संयुक्‍त राष्‍ट्र से रोजमर्रा के खर्चों के लिए हाफिज सईद को अपने बैंक खाते का इस्तेमाल की इजाजत देने की गुहार लगाई थी जिसे अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍था ने मंजूर करते हुए फौरी राहत दे दी थी।

Previous Article

प्रियंका वाड्रा ने किसानों की समस्याओं पर ...

Next Article

कपिल शर्मा बने पापा तो ‘पुराने दोस्त’ ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    दक्षिण कोरिया ने की पुष्‍टि, ड्रिल के लिए पहुंचे F-22 स्‍टील्‍थ फाइटर्स

    May 2, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    नेपाल के नक्शा विवाद पर आंखें दिखाने वाला नेपाल झुका

    August 17, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    जर्मनी में पिछले 24 घंटों में कोराना वायरस से संक्रमित 454 नए मामलों की पुष्टि कुल संख्या 202,799 तक पहुंची

    July 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इटली चुनाव: त्रिशंकु संसद के आसार, फाइव स्टार मूवमेंट को भारी बढ़त

    March 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    एयर कंडीशनर के आयात पर लगी रोक, मोदी सरकार ने दिया चीन को एक और बड़ा झटका

    October 16, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    उत्तर कोरिया ने समुद्र में दो और बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं

    January 28, 2022
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश चुनाव 2018: BJP को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए शिवराज सिंह के साले संजय सिंह

  • मध्यप्रदेश

    एमपी दीनदयाल अंत्योदय उपचार योजना 2022

  • देश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जापान में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010