anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›Myanmar Elections: म्यांमार में कमजोर विपक्ष के बीच फिर से चुनाव जीत सकती है आंग सान सू की पार्टी

Myanmar Elections: म्यांमार में कमजोर विपक्ष के बीच फिर से चुनाव जीत सकती है आंग सान सू की पार्टी

By anupamsavera.com
November 10, 2020
53
0
Share:

कोरोना महामारी के बीच रविवार को म्यांमार में संसदीय चुनाव के लिए हुए मतदान में लोगों ने बढ़कर हिस्सा लिया। पिछले चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने वाली नोबेल शांति पुरस्कार विजेता आंग सान सू की की पार्टी नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी (एनएलडी) के हाथ में फिर सत्ता आ सकती है। 2015 के चुनाव में एनएलडी की जबरदस्त जीत के साथ देश से 50 साल के सैन्य शासन का अंत हुआ था।

देश की 90 से अधिक पार्टियों ने संसद के ऊपरी और निचले सदन के लिए उम्मीदार खड़े किए हैं। एनएलडी के सामने पांच साल पहले की तरह इस बार भी सैन्य समर्थित ‘यूनियन सॉलिडैरिटी एंड डेवलपमेंट पार्टी’ की सबसे बड़ी चुनौती है। सेना समर्थित इस पार्टी ने संसद में विपक्ष का नेतृत्व किया था। पिछले चुनाव में अधिकतर जातीय पार्टियों ने सू की एनएलडी को समर्थन किया था। हालांकि, इस बार जातीय पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि सोमवार सुबह से नतीजों की घोषणा शुरू हो सकती है, लेकिन अंतिम परिणाम आने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।

सू सबसे लोकप्रिय नेता
देश में लहर सू की एनएलडी पार्टी की है और वह दोबारा जीत सकती है। हालांकि, गरीबी दूर करने और जातीय समूहों के बीच तनाव को कम करने में नाकाम रहने के कारण इस बार उनकी पार्टी को अपेक्षाकृत कम मत मिलने के आसार हैं। सू देश में अब तक की सबसे लोकप्रिय नेता हैं और उनकी पार्टी का देशभर में मजबूत नेटवर्क है। स्टेट काउंसलर सू की सत्ताधारी पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती चुनाव सुधारों की दिशा में कदम बढ़ाना है। सेना ने 2008 में संविधान तैयार किया था। इसके तहत संसद की 25 फीसदी सीटें सेना को स्वत: मिल जाती हैं, जो सांविधानिक सुधारों में सबसे बड़ी बाधा है।

3.5 करोड़ में 5 लाख युवा मतदाता
देश में 3.7 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिसमें 5 लाख युवा हैं, जिन्होंने पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कोरोना महामारी के चलते 60 साल से ऊपर के मतदाताओं ने एक महीने पहले ही अपना वोट डाला था। 75 वर्षीय सू ने अपने गृह संसदीय क्षेत्र राजधानी नेपीता में अपना वोट डाला था।

देश में मजबूत विकल्प का अभाव
यंगून में रहने वाले राजनीतिक विश्लेषक रिजर्ड होर्सी ने कहा कि चुनाव में सात दर्जन से अधिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं, लेकिन देश में अब भी एक विश्वसनीय विकल्प का अभाव है। म्यांमार की बहुसंख्यक जातीय आबादी सू के समर्थन में है, इसलिए एनएलडी इस बार भी चुनाव जीत सकती है।

मिस्र में संसदीय चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण का मतदान समाप्त

वहीं, मिस्र में संसदीय चुनाव के दूसरे व अंतिम चरण के मतदान में राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी को बहुमत मिलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है। दूसरे चरण में मिस्र के 27 में से 13 प्रांतों में दो दिन मतदान हुआ। पिछले माह पहले चरण में 90 लाख (28 फीसदी) लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया था। चुनाव नतीजे इस सप्ताह के अंत में आने की संभावना है।

Previous Article

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मारी लंबी छलांग, लेकिन ...

Next Article

सालों भटकीं ‘ इस फोटो की तलाश ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    चीन के शंघाई शहर में दुनिया का सबसे लंबा मेट्रो रेल नेटवर्क है।

    December 31, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    US Elections Presidential Debate: अमेरिका के राष्ट्रपति चुनावों का आगाज,6 मुद्दों पर हुई बात, बार-बार नियम तोड़कर बोलते रहे ट्रंप

    September 30, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

    August 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    नेपाल के जानकी मंदिर प्रांगण में हुआ सामूहिक विवाह, 25 जोड़े शादी के बंधन में बंधे

    December 23, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    रूस-यूक्रेन जंग के सौ दिन पूरे, हजारों की हो चुकी है मौत, मलबे में तब्दील शहर

    June 3, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अवामी लीग की नेता शेख हसीना ने चौथी बार संभाली बांग्लादेश की कमान

    January 8, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    उत्तराखंड सरकार ने चारधाम मंदिर बोर्ड को भंग करने का फैसला किया,

  • मना॓रंजन

    संगीतकर श्रवण राठौड़ कोरोना के हुए शिकार हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती

  • व्यवसाय

    अमेरिका और भारत के बीच होगा 500 अरब डॉलर का कारोबार, USIBC ने तय किया लक्ष्‍य



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010