anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›नेपाल में नई सरकार के लिए एक हफ्ते का समय:देउबा के पास सबसे ज्यादा सीटें, पूर्व PM प्रचंड बोले- मेरे पास सरकार की चाबी

नेपाल में नई सरकार के लिए एक हफ्ते का समय:देउबा के पास सबसे ज्यादा सीटें, पूर्व PM प्रचंड बोले- मेरे पास सरकार की चाबी

By anupamsavera.com
December 19, 2022
60
0
Share:

नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने सरकार बनाने के लिए पार्टियों को एक हफ्ते का समय दिया है। पार्टियों को 25 दिसंबर, सुबह 11.15 बजे से पहले सरकार बनाने के लिए दावा करना होगा। नवंबर में हुए चुनाव में प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा की नेपाली कांग्रेस को सबसे ज्यादा 89 सीटें मिलीं। हालांकि, पूर्व पीएम और सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ भी पीएम पद के लिए दावा कर रहे हैं। शनिवार को ‘प्रचंड’ ने देउबा से मिलकर नेपाल का नया प्रधानमंत्री बनने की इच्छा व्यक्त की।

दरअसल, प्रचंड और देउबा की पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा था। चुनाव से पहले दोनों नेताओं के बीच समझौता हुआ था कि सरकार बनने पर वे बारी-बारी से प्रधानमंत्री बनेंगे। अब प्रचंड ने पहले उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की मांग की है। चुनाव से पहले भी नेपाल में इसी गठबंधन की सरकार थी और शेर बहादुर देउबा पीएम थे।

प्रचंड का दावा- मेरे पास सरकार की चाबी
पुष्प दहल की पार्टी को चुनाव में सिर्फ 32 सीटों पर जीत मिली है, फिर भी वे प्रधानमंत्री बनने के लिए दावा कर रहे हैं। कुछ समय पहले प्रचंड ने कहा था कि उनके पास नई सरकार की चाबी है। दरअसल, पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली ने दहल से वादा किया है कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ में उनकी पार्टी दहल का समर्थन करेगी। ओली की सीपीएन-यूएमएल और उसकी सहयोगी पार्टियों ने चुनाव में 104 सीटें जीती हैं।
शेर बहादुर देउबा (बाएं) और पुष्प दहल ‘प्रचंड’ (दाएं)। चुनाव से पहले एक कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते हुए।
सरकार बनाने के लिए 138 सीटों की जरूरत

राष्ट्रपति ने अपने बयान में कहा- संसद का कोई भी सदस्य जो दो या उससे अधिक पार्टियों के समर्थन से बहुमत हासिल कर सकता है, वह प्रधानमंत्री पद के लिए दावा कर सकता है। इन चुनावों में किसी भी पार्टी को सरकार बनाने लायक बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में यह तय है कि गठबंधन सरकार ही बनेगी। नेपाली संसद में 275 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 138 सांसदों के समर्थन की जरूरत होगी।

नेपाली कांग्रेस का गठबंधन बना सकता है सरकार

चुनाव में 89 सीटें जीतकर नेपाली कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उसके गठबंधन में शामिल सीपीएन-माओवादी सेंटर को 32, सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट को 10, लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी को 4 और राष्ट्रीय जनमोर्चा को 1 सीट पर जीत मिली है। इन सभी पार्टियों ने मिलकर 47 सीटें जीती हैं।

20 सीटें जीतने वाली राष्ट्रीय स्वतंत्रता पार्टी ने भी इस गठबंधन को समर्थन देने का प्रस्ताव रखा है। ऐसे में एक बार नेपाली कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सरकार बना सकता है। लेकिन अभी तक यह फैसला नहीं हो पाया है कि गठबंधन सरकार का मुखिया कौन होग

चुनाव में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने के बाद आम जनता का अभिवादन करते शेर बहादुर देउबा और पुष्प दहल प्रचंड
देउबा ने नहीं दिया स्पष्ट जवाब

सीपीएन-माओवादी सेंटर पार्टी के नेता नारायण काजी श्रेष्ठ ने बताया- दहल ने देउबा से पूछा है कि वे आगे कैसे बढ़ना चाहते हैं। जिसके जवाब में देउबा ने कहा कि सभी गठबंधन सहयोगियों को अपनी-अपनी पार्टियों के अंदर निर्णय लेने चाहिए। एक सूत्र के अनुसार देउबा ने पीएम पद को लेकर दहल को स्पष्ट जवाब नहीं दिया है।

वहीं नेपाली कांग्रेस के प्रवक्ता प्रकाश शरण ने कहा कि हमें उम्मीद थी कि दहल ऐसी मांग करेंगे। लेकिन सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली नेपाली कांग्रेस सरकार का नेतृत्व करेगी तो ज्यादा अच्छा होगा।

Previous Article

रणवीर के गाने करंट लगा पर लगे ...

Next Article

अन्ना की मांग 11 साल बाद महाराष्ट्र ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    उत्तर कोरिया ने एक और मिसाइल लॉन्च की

    March 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    स्‍वीडन में मिली मस्जिद के सामने कुरान जलाने की इजाजत, दुनियाभर में मच सकता है हड़कंप, जानें पूरा मामला

    June 29, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    हैती में पिछले शनिवार को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है

    August 19, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    सीरिया के रासायनिक युद्ध में मदद दे रहा है उत्तर कोरिया!

    February 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    यूक्रेन से जंग में सर्दी को हथियार बना रहा रूस:हिटलर-नेपोलियन मौसम की वजह से जीती बाजी हारे, परमाणु अटैक से ...

    December 10, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तानी सेना पर बलूच लिब्रेशन आर्मी का हमला, मारे गए 16 जवान

    February 20, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    एसपीएस अफसर चाहते हैं आईपीएस के खाली पदों पर हो उनकी तैनाती

  • मध्यप्रदेश

    राष्ट्रहित में जीने का संकल्प लें युवा तो भारत विश्वगुरु बन उभरेगा : मोहन भागवत

  • खेल

    पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अफरीदी का विराट कोहली पर विवादित बयान, उठाए खेलने पर सवाल



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010