anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›उत्तर कोरिया को जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने में रूस ने की मदद, दक्षिण कोरिया का बड़ा दावा

उत्तर कोरिया को जासूसी सैटेलाइट लॉन्च करने में रूस ने की मदद, दक्षिण कोरिया का बड़ा दावा

By anupamsavera.com
November 24, 2023
64
0
Share:

 दक्षिण कोरिया और जापान उत्तर कोरिया की ‘कारस्तानियों’ से हमेशा चिंतित रहते हैं। उत्तर कोरिया लगातार मिसाइल परीक्षण करके जापान और दक्षिण कोरिया पर सुदूर पूर्वी एशियाई इलाकों में दहशत बनाता रहता है। इसी बीच उत्तर कोरिया ने हाल ही में जासूसी सैटेलाइट लॉन्च किया है। ​इस पर दक्षिण कोरिया ने बड़ा दावा किया है कि किम जोंग के देश को जासूसी सैटेलाइट का सफल परीक्षण में रूस ने मदद की है। इस तरह एक बार फिर यह साबित हो गया है कि अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया के खिलाफ उत्तर कोरिया, चीन और रूस की तिकड़ी नए और अघोषित संगठन का आकार ले रही है।

दक्षिण कोरिया ने बड़ा दावा किया है कि उत्तर कोरिया ने रूस की मदद से टोही उपग्रह को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित कराया है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस वर्ष की शुरुआत में उत्तर कोरिया ने टोही उपग्रहों के प्ररीक्षण की कोशिश की थी, लेकिन वह इसमें नाकाम रहा था। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसने उपग्रह ‘मालिगयोंग-1’ को मंगलवार रात को कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। दक्षिण कोरिया ने इस बात की पुष्टि की है कि उपग्रह कक्षा में स्थापित हो गया है। साथ ही कहा कि अभी उसे यह पता लगाने में कई दिन लगेंगे कि उपग्रह ठीक से कम कर रहा है या नहीं।

रूस को भेजी गई थी रॉकेट ​की डिजाइन

दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसी ने गुरुवार को सांसदों को बताया कि प्रक्षेपण के सफल होने का मुख्य कारण रूसी सहायता है। ‘राष्ट्रीय खुफिया सेवा’ ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा उत्तर कोरिया के उपग्रह कार्यक्रम को समर्थन देने के पूर्व में दिए गए बयानों का जिक्र किया। इस बैठक में शामिल सांसद यू सांग-बुम ने बताया कि राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने यह भी कहा कि उसे सूचना मिली है कि उत्तर कोरिया ने अपने नए ‘चोलिमा-1’ रॉकेट की डिजाइन और अन्य आंकड़े रूस को भेजे थे। सांसद बुम ने कहा कि राष्ट्रीय खुफिया सेवा ने कहा कि उसे यह भी जानकारी मिली है कि रूस ने उत्तर कोरिया के आंकडों की समीक्षा के बाद उन्हें वापस भेज दिया था।

उत्तर कोरिया ने जारी नहीं की हैं सैटेलाइट की तस्वीरें

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्री शिन वोनसिक ने संसद की एक समिति को बृहस्पतिवार को बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि रूस उत्तर कोरिया के उपग्रह कार्यक्रम को टेक्नोलॉजी संबंधी सहयोग मुहैया करा रहा है। उत्तर कोरिया ने कहा कि उसका ‘मलिगयोंग-1’ उपग्रह एक दिसंबर को अपना काम शुरू करेगा। साथ ही उसने कहा कि उपग्रह ने गुआम में सैन्य प्रतिष्ठानों की तस्वीरें भेजी हैं और किम ने उन्हें देखा है। उत्तर कोरिया ने तस्वीरें जारी नहीं की हैं।

2018 के समझौते का पालन करने से दोनों देशों ने किया इनकार

कई विशेषज्ञों को इस पर संदेह है कि उपग्रह इतना आधुनिक है कि वह सेना के लिए टोह लेने जैसे कार्य कर सके। उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ तनाव के बीच अंतरिक्ष आधारित निगरानी तंत्र स्थापित करने की प्रतिबद्धता दोहराई। उत्तर कोरिया का कहना है कि उसे अमेरिका के नेतृत्व वाले सैन्य खतरों से निपटने के लिए टोही उपग्रह प्रक्षेपण का अधिकार है। इस जासूसी सैटेलाइट लॉन्चिंग के बाद उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया दोनों 2018 के समझौते का पालन नहीं करने के मूड में हैं।

Previous Article

भारत की पहली बुलेट ट्रेन का फर्स्ट ...

Next Article

एम्स भोपाल की शैक्षणिक समिति की बैठक ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    Pakistan: CM बनते ही एक्शन मोड में मरियम नवाज, पंजाब प्रांत में हिंसक विरोधों से निर्ममता से निपटने की कही ...

    March 8, 2024
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    सांसद उमर इल्हान के पाकिस्तानी दौरे से अमेरिका का किनारा

    April 22, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कनाडा में भारी तूफान से 8 की मौत

    May 24, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ब्रिटेन के शत्रुतापूर्ण कार्रवाई पर भड़का रूस, दी चेतावनी- जल्द जवाब मिलेगा

    March 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कोलंबिया के पश्चिम में आया भूस्खलन, कम से कम 18 लोगों की मौत और दर्जनों अन्य घायल

    January 13, 2024
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान के हाल और बेहाल, महंगाई 9 साल के सबसे उच्च स्तर पर, आम जनता परेशान

    December 5, 2019
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    रानिल विक्रमसिंघे बने श्रीलंका के प्रधानमंत्री, डेढ़ महीने से जारी गतिरोध खत्म

  • देश

    ‘गरीब कल्याण योजना का आदर्श मॉडल PM मोदी की गारंटी’ केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने योजनाओं को लेकर दी जानकारी

  • देश

    क्रिसमस के बारे में क्या खास है? आप क्रिसमस कैसे मनाते हैं?



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010