anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›ट्र्रंप की 5.7 अरब डॉलर की जिद बन गई है अमेरिका के गले की फांस, जानें क्‍या है पूरा मामला

ट्र्रंप की 5.7 अरब डॉलर की जिद बन गई है अमेरिका के गले की फांस, जानें क्‍या है पूरा मामला

By anupamsavera.com
January 5, 2019
108
0
Share:

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (President Donald Trump) अब नए विवाद में हैं। इस बार विवाद की वजह अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर उनकी दीवार खड़ी करने की जिद बनी है। इसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं बल्कि देश के अंदर भी ट्रंप को काफी विरोध का सामना करना पड़ रहा है, बावजूद राष्ट्रपति अपने फैसले से टस से मस होने को तैयार नहीं हैं। जानें क्या है अमेरिकन-मेक्सिन वॉल का पूरा विवाद और क्यों जिद पर अड़े हैं अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप?

चुनावी वादा था दीवार
यूएस-मेक्सिको वॉल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह इस मुद्दे पर किसी भी कीमत पर समझौता नहीं करेंगे। दरअसल अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करने का उनका ये फैसला, 2016 के उनके चुनावी वादे में शामिल था। ट्रंप ने मंगलवार को इस संबंध में एक ट्वीट भी किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि डेमोक्रेट्स (विपक्षी दल) कंक्रीट वॉल बनाने को तैयार नहीं है। वह इसकी जगह फेंसिंग के लिए कह रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि दीवार में हम एक खास तरीके से डिजाइन किये गये स्टील स्लेट का इस्तेमाल करेंगे, जिससे दीवार के आरपार देखा जा सकेगा। ये दीवार खूबसूरत होने के साथ-साथ अमेरिका की सीमाओं को सुरक्षित भी करेगी।

ट्रंप के फैसले पर सहमत नहीं डेमोक्रेट्स
US-मेक्सिको सीमा पर दीवार खड़ी करने संबंधी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से विपक्षी दल डेमोक्रेट्स सहमत नहीं है। ट्रंप की रिपब्लिकंस ने गुरुवार को फंडिंग बिल पास कर दिया था। इसके बाद शुक्रवार (28-दिसंबर-2018) को सीनेट में इसके लिए वोटिंग हुई, जिसमें डेमोक्रेट्स ने सरकार का साथ नहीं दिया। डेमोक्रेट्स ये फंड जारी करने को तैयार नहीं है। दरअसल डेमोक्रेट्स मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने की जगह फेंसिंग बनाने को कह रहे हैं। ट्रंप को मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए 5.7 अरब डॉलर (लगभग 40,000 करोड़ रुपये) के फंड की जरूरत है। ट्रंप ने जनवरी-2017 में यूएस-मेक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किया था।

इसलिए अमेरिका में हुआ शटडाउन
डेमोक्रेट्स के रुख पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि अगर दीवार के लिए फंड जारी नहीं किया गया तो वह भी बजट पर साइन नहीं करेंगे। शुक्रवार (28-दिसंबर-2018) को ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि फंड जारी न होने पर उनकी सरकार शटडाउन करेगी। इसके बाद शुक्रवार मध्य रात्रि से शटडाउन हो गया था। इससे कई महत्वपूर्ण एजेंसियों का काम प्रभावित हुआ था। इसके पहले भी ट्रंप कह चुके हैं कि वह बॉर्डर सिक्योरिटी के लिए अपनी सरकार के शटडाउन के लिए भी तैयार हैं।

अमेरिका ने शरणार्थियों पर दागे आंसू गैस
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस रुख के बाद नववर्ष पर एक जनवरी की रात अमेरिका ने मेक्सिको के तिजुआना सीमा पर आंसू गैस के गोले दागे। अमेरिकी सीमा सुरक्षा बलों ने ऐसा घुसपैठ की कोशिश कर रहे शरणार्थियों को रोकने के लिए किया था। बताया जा रहा है कि नववर्ष की रात तकरीबन 150 शरणार्थी मेक्सिको सीमा पर फेंसिंग पार कर अमेरिका में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे थे। आंसू गैस के गोले दागने पर जवाब में घुसपैठियों की तरफ से पथराव भी किया गया। इस दौरान घुसपैठ कर रहे 25 शरणार्थियों को हिरासत में भी लिया गया, जबकि अन्य मेक्सिको में वापस लौट गए।

मेक्सिको संग कारोबार रोकने की भी चेतावनी
मालूम हो कि मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में बड़े पैमाने पर घुसपैठ हो रही है। अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों का अनुमान है कि हजारों शरणार्थी मेक्सिको के रास्ते अमेरिका में घुसपैठ करने का प्रयास कर रहे हैं। इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए चेतावनी दी थी कि अगर शरणार्थियों के चलते अशांति होती है तो वह मेक्सिको के साथ कारोबार पर रोक लगा देंगे। साथ ही अमेरिका-मेक्सिको सीमा को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। शरणार्थियों को रोकने के लिए ट्रंप ने सैनिकों को जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग करने का भी आदेश दिया है। इतना ही नहीं अमेरिका मेक्सिको सीमा के एक व्यस्त क्रॉसिंग को बैरियर लगाकर बंद भी कर चुका है।

क्या कहते हैं शरणार्थी
ट्रंप के प्रतिबंध के बावजूद लैटिन अमेरिकी देशों अल सल्वाडोर, ग्वाटेमाला और होंडूरास से हजारों शरणार्थी लगभग चार हजार किलोमीटर की यात्रा कर अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर पहुंच चुके हैं। इनका कहना है कि वह अपने देश में शोषण, गरीबी और हिंसा के चलते पलायन करने को मजबूर हैं। उधर ट्रंप ने इन्हें रोकने के लिए सीमा पर 5800 सैनिकों को तैनात कर दिया है।

Previous Article

असम के सिलचर में बोले PM मोदी- ...

Next Article

MP विधानसभा में कौन होगा नेता प्रतिपक्ष? ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    पवित्र ज्वालामुखी पर पहुंचे किम-मून, हाथ मिलाकर खिंचवाई तस्वीरें

    September 21, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दुनिया अभी भी एक खतरनाक अवस्था में है, विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम

    July 5, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    950 टन वजनी ब्रिज खुलने से पहले ही ढहा, 6 घंटे में बनकर हुआ था तैयार

    March 16, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    युद्ध के मुहाने पर खड़े चीन-फ‍िलीपींस

    April 5, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेशव्यवसाय

    मस्क ने जितने में टि्वटर खरीदा, अब बची उसकी एक तिहाई या 33 फीसदी कीमत

    May 31, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- कोरोना का टीका आया तो जनता के लिए होगा फ्री

    May 16, 2020
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    रश्मि देसाई ने ‘बिग बॉस 15’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री बनने से पहले क्यों मांगी माफी

  • मध्यप्रदेश

    मध्य प्रदेश में शिक्षक भर्ती में लड़कियों को मिलेगा 50 फीसदी आरक्षण : शिवराज सिंह चौहान

  • मना॓रंजन

    महाराष्ट्र चुनाव: बॉलीवुड में भी दिखा मतदान के प्रति जोश, आमिर खान, रवि किशन सहित हस्तियों ने डाला वोट

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010