anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›पाकिस्तान में अजीबोगरीब Lockdown पर भड़के डॉक्टर, स्कूल बंद लेकिन मस्जिद चालू

पाकिस्तान में अजीबोगरीब Lockdown पर भड़के डॉक्टर, स्कूल बंद लेकिन मस्जिद चालू

By anupamsavera.com
April 24, 2020
76
0
Share:

कराची: पाकिस्तान (Pakistan) में कोरोना (Coronavirus) मरीजों की संख्या 11 हजार पार कर गई है. जबकि अब तक 237 लोगों की मौत हो चुकी है. बावजूद इसके सरकार कोई ठोस कदम उठाने में नाकाम है. दरअसल, कोरोना को रोकने के लिए पाकिस्तान में लॉकडाउक की घोषणा तो की गई है लेकिन इसमें काफी ढील भी दी गई है जिसका वहां के डॉक्टरों ने विरोध किया है. पाकिस्तान में लॉकडाउन के दौरान स्कूल-कॉलेज तो बंद हैं लेकिन मस्जिदों में सामूहिक नमाज अदा करने की छूट है.

पाकिस्तान में चिकित्सकों ने कहा है कि अगले चार हफ्ते देश में कोरोना वायरस महामारी के संदर्भ में बेहद नाजुक होने जा रहे हैं. उन्होंने कहा है कि अभी जो लॉकडाउन चल रहा है, वह लॉकडाउन का मजाक है. इससे काम नहीं चलेगा, देश में अगले एक महीने के लिए बेहद सख्त लॉकडाउन को लागू करने की तुरंत जरूरत है. पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कुछ वरिष्ठ चिकित्सकों ने प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही.

उन्होंने कहा कि अगर सुरक्षात्मक उपाय तत्काल सख्ती से पूरे देश में नहीं लागू किए गए तो 15 मई तक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार तक जा पहुंचेगी. तब देश को नाजुक मरीजों के लिए कम से कम सात हजार वेंटिलेटर की जरूरत होगी लेकिन देश में इसका आधा ही अभी उपलब्ध है.

चिकित्सकों ने देश में लॉकडाउन में दी गई छूट पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि इसके नतीजे बेहद घातक हो सकते हैं. उन्होंने कहा कि मस्जिदों में सामूहिक नमाज की इजाजत नहीं दी जानी चाहिए. किसी भी शॉपिंग माल, सुपर मार्केट व किसी भी स्थान पर कम से कम एक से दो महीने के लिए लोगों का जमावड़ा नहीं होने दिया जाए.

गौरतलब है कि इससे पहले पाकिस्तान के बीस डाक्टरों ने उलेमा और सरकार को पत्र लिखकर आग्रह किया कि रमजान में मस्जिदों में सामूहिक नमाज की दी गई इजाजत को तुरंत वापस ले लिया जाए.

Previous Article

शेयर बाजार की शुरुआत लाल रंग में, ...

Next Article

MP: प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    बौखलाया चीन, ट्रंप ने हांगकांग के प्रदर्शनकारियों के समर्थन देने वाले कानून को दी मंजूरी

    November 29, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के Director-General टेड्रोस अथानम ने ओमिक्रॉन वैरस में बदलाव पर चिंता व्यक्त की है

    May 6, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    रॉयल स्वीडिश अकादमी ने रसायन विज्ञान में 2021 के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की है।

    October 7, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अरुणाचल प्रदेश में अवैध गाँव के आरोप, —- चीन जवाब देता है

    January 22, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दक्षिण कोरिया की सलाह, अमेरिका और उत्तर कोरिया गिले शिकवे भूलकर वार्ता शुरू करें

    February 27, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र में एक नया प्रतिनिधि नियुक्त किया है।

    September 23, 2021
    By anupamsavera.com

  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    लापता हुए मुंबई के अस्पतालों से कोरोना मरीजों के 6 शव

  • देश

    भारत ने इंग्लैंड को स्पष्ट कर दिया है कि वह वित्तीय अपराधियों का प्रत्यर्पण करना चाहता है

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा मुख्यमंत्री निवास में ध्वजारोहण

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010