anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›इमरान का सांप्रदायिक कार्ड, कश्मीरी अगर मुस्लिम न होते तो पूरी दुनिया साथ देती

इमरान का सांप्रदायिक कार्ड, कश्मीरी अगर मुस्लिम न होते तो पूरी दुनिया साथ देती

By anupamsavera.com
August 31, 2019
83
0
Share:

कश्मीर पर अपना प्रोपेगैंडा फैलाने के लिए शुक्रवार को पाकिस्तान की सरकार ने ‘कश्मीरी ऑवर’ का आयोजन किया. कश्मीरी ऑवर में एक रैली को संबोधित करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने माना कि कश्मीर पर उन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय का बिल्कुल भी समर्थन हासिल नहीं हो रहा है.

पाक पीएम इमरान खान ने कश्मीर पर मुस्लिम कार्ड खेलते हुए कहा कि अगर कश्मीरी मुस्लिम नहीं होते तो पूरी दुनिया उनके साथ खड़ी होती. इमरान ने कहा, “दुनिया को कश्मीर के लिए खड़ा होना चाहिए था लेकिन धर्म इसमें अहम फैक्टर साबित हो रहा है. दुखद है कि जब मुस्लिमों का दमन हो रहा है तो पूरी दुनिया खामोश है. अगर कश्मीरी मुस्लिम नहीं होते तो दुनिया की प्रतिक्रिया ज्यादा मजबूत तरीके से सामने आती.”

इमरान खान ने कश्मीरी ऑवर में रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तानी कश्मीरियों के साथ खड़े हैं. इमरान खान ने कहा कि इस कार्यक्रम का मकसद दुनिया में यह संदेश भेजना था कि जब तक कश्मीरी अपनी आजादी हासिल नहीं कर लेते, पाकिस्तानी आखिरी सांस तक उनके साथ खड़े रहेंगे.

इमरान खान ने एक बार फिर परमाणु जंग की धमकी दे डाली. उन्होंने कहा, ‘मैं मोदी को बताना चाहता हूं कि अगर वे कश्मीर में कुछ भी करते हैं तो हमारी सेना पूरी तरह से तैयार है. दुनिया को मालूम होना चाहिए कि अगर दो परमाणु हथियार संपन्न देश आमने-सामने आते हैं तो पूरी दुनिया को नुकसान पहुंचेगा.’

इमरान ने आरोप लगाया कि भारत किसी फर्जी हमले को अंजाम दे सकता है लेकिन अगर ऐसा हुआ तो पाकिस्तानी सेना भी जवाब देने के लिए तैयार है. पाक पीएम ने कहा, हम दुनिया को चेतावनी दे रहे हैं कि भारत कश्मीर में कुछ गंभीर करने जा रहा है. लेकिन मैं मोदी को चेतावनी देता हूं कि अगर वह ऐसी किसी योजना को अंजाम देते हैं तो पाकिस्तान और हमारी सेना ज्यादा मजबूती से जवाब देगी.

इमरान खान ने न्यू यॉर्क टाइम्स में एक आर्टिकल भी लिखा है. इमरान ने इस लेख में कहा है कि अब भारत के साथ तभी बातचीत होगी, जब कश्मीर पर मोदी सरकार अपना फैसला वापस ले लेगी.

Previous Article

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को घेरा, ...

Next Article

भाई की बेटी संग घूमने निकले निक-प्रियंका

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    भारतीय मूल की ‘अंडरकवर एजेंट’ के नाम पर रखा गया लंदन में ‘काउंसिल हाउसिंग ब्लॉक’ का नाम

    December 27, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ट्रंप को मिला किम जोंग का पत्र, दोबारा मिलने की जताई इच्छा

    September 11, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कोरोना वैरस चरण 2022 में समाप्त हो रहा है, – माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स

    December 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत चीन पर राजनयिक पंच लगाने के लिए हांगकांग का उपयोग करता है

    July 2, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    वैश्विक भ्रष्टाचार धारणा सूचकांक में पाकिस्तान और फिसल गया है

    January 26, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    हम केवल अफगानिस्तान में मानवीय सहायता के लिए फंड देते हैं, – जो बिडेन

    February 12, 2022
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    1 सितंबर से आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर ,होने जा रहे हैं ये बड़े बदलाव

  • देश

    पुलिस ने 176 नशीले कैप्सुल के साथ गिरफ्तार किया 34 वर्षीय शख्स

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री शीर्ष उद्योगपतियों से वन-टू-वन और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010