anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›30 सदस्यीय एंथोनी अल्बनीज सरकार में शामिल हुईं 13 महिलाएं

30 सदस्यीय एंथोनी अल्बनीज सरकार में शामिल हुईं 13 महिलाएं

By anupamsavera.com
June 1, 2022
63
0
Share:

कैनबरा : आस्ट्रेलिया की नवनिर्वाचित सरकार में पहली मुस्लिम महिला समेत रिकार्ड 13 महिलाओं को शामिल किया गया है। गर्वनर जनरल डेविड हर्ले ने प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के शपथग्रहण के 11 दिन बाद बुधवार को राजधानी कैनबरा में आयोजित समारोह में इन मंत्रियों को शपथ दिलाई। कंजरवेटिव पार्टी को हराकर लेबर पार्टी को सत्ता दिलाने वाले प्रधानमंत्री अल्बनीज ने ट्विटर पर लिखा, ‘एक समावेशी सरकार का नेतृत्व करते हुए गर्व है, जो आस्ट्रेलिया की ही तरह विविधताओं से भरी है।’

ऐनी एली हैं आस्ट्रेलिया की पहली मुस्लिम महिला मंत्री

मंत्रिमंडल में शामिल ऐनी एली आस्ट्रेलिया की पहली मुस्लिम महिला मंत्री, जबकि एद हसिक कैबिनेट में सेवा देने वाले पहले मुस्लिम बन गए हैं। वहीं स्वदेशी मामलों की मंत्री के रूप में लिंडा बर्नी पहली महिला हैं। बता दें कि विदेश मंत्री पेनी वांग ने प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बनीज के साथ ही शपथ ली थी। मौजूदा 30 सदस्यीय कैबिनेट में करीब आधी महिलाएं हैं, जिनका 23 प्रमुख विभागों में से 10 पर कब्जा है।

हमारे इतिहास में सबसे अनुभवी लेबर सरकार- अल्बानीज

लेबर पार्टी ने 150 सीटों वाले सदन में बहुमत हासिल करने के लिए पर्याप्त सीटें हासिल की हैं। अल्बानीज के मंत्रिमंडल में कुछ नए चेहरों के साथ-साथ कुछ ऐसे सांसद भी शामिल हैं, जिन्होंने नौ साल पहले सत्ता में रही पिछली लेबर सरकार में सेवा की थी। अल्बानीज ने कहा,’हमारे पास संसद में हमारे पक्ष में कई प्रतिभाशाली सांसद हैं। यह हमारे इतिहास में सबसे अनुभवी लेबर सरकार है।’ अल्बानीज को ब्रिटिश गायक-गीतकार बिली ब्रैग से समर्थन मिल रहा है। ब्रैग ने ट्विटर पर लिखा कि वह यह जानकर मुग्ध हो गए कि आस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री ने अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में मेरे गीतों का उल्लेख किया। ब्रैग ने कहा कि उन्हें हैरानी नहीं हुई क्योंकि वह 20 से अधिक वर्षों से अल्बानीज के दोस्त हैं। ब्रैग ने कहा कि अल्बानीज से उनकी मुलाकात सिडनी में एक थिएटर में हुई थी और दोनों ही संगीत एवं संहानुभूतिपूर्ण राजनीति में विचार साझा करते हैं।

बता दें कि इससे पहले स्काट मारिसन की सरकार में मात्र सात महिलाएं थीं। बता दें कि अल्बानीज ने 21 मई के चुनाव के दो दिनों बाद ही अंतरिम मंत्रालय का गठन किया ताकि वे जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले क्वाड मीटिंग में शामिल हो सकें। इस बैठक में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और जापान व भारत के प्रमुखों ने भी हिस्सा लिया था। उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स होंगे जो विदेश मंत्रालय में पेन्नी वोंग के साथ अंतरिम मंत्रालय का हिस्सा थे।

Previous Article

एचडीएफसी ने बढ़ाई होम लोन की ब्याज ...

Next Article

हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    कोरोना वायरस के “जन्म” पर विश्व स्वास्थ्य संगठन की महत्वपूर्ण घोषणा

    February 10, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    COVID-19: 9/11 हमले से अधिक खतरनाक हुआ मामला, मृतकों का आंकड़ा 4,000 के पार

    April 1, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    उत्तर कोरिया ने हटाया देशव्यापी लाकडाउन, कोरोना वायरस की स्थिति सामान्य होने के बाद लिया फैसला

    May 30, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    विश्व शांति की स्थापना के लिए ,भारत भारी मदद

    January 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    LadengeCoronaSe: भारत आ रहे हैं ब्रिटेन से 600 चिकित्सकीय उपकरण, मिलेगी मदद

    April 26, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान में हिंदू मंदिरों के संरक्षण के लिए हिंदू नेताओं के साथ समिति, इमरान सरकार ने खुलासा किया

    December 30, 2021
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    बिजली कंपनी के सहायक यंत्री के घर छापा

  • मना॓रंजन

    स्टूडेंट का मजाक उड़ाने पर प्रोफेसर पर भड़के ऋतिक रोशन, बददिमाग बंदर से की तुलना

  • मध्यप्रदेश

    दिग्विजय सिंह का दावा, इस्तीफा नहीं दे रहे मध्य प्रदेश कांग्रेस के कार्यकर्ता



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010