anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›ओमान में बोले मोदी- यहां की धरती पर एक मिनी इंडिया देख रहा हूं

ओमान में बोले मोदी- यहां की धरती पर एक मिनी इंडिया देख रहा हूं

By anupamsavera.com
February 12, 2018
92
0
Share:

मस्कट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी धरती से एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है। रविवार को ओमान की राजधानी मस्कट में प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि पिछली सरकार के समय एक के बाद एक घोटालों से भारत की छवि खराब हो रही थी। कुशासन का तौर-तरीका बदलने के लिए उनकी सरकार को बहुत कठिन परिश्रम करना पड़ा है।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार शाम को दो दिवसीय यात्रा पर मस्कट पहुंचे। सुल्तान कबूस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकारें आती-जाती हैं। महत्वपूर्ण ये है कि सरकार किस तरह का प्रशासन दे रही है? योजनाएं कितनी जल्दी पूरी हो रही हैं?

पीएम ने इस बार बजट में पेश स्वास्थ्य बीमा योजना का जिक्र करते हुए कहा कि मीडिया ने इसे मोदी केयर का नाम दिया है। 90 पैसे और एक रुपये में गरीबों का बीमा कराया गया है। मैं चायवाला हूं। जानता हूं कि 90 पैसे में तो चाय भी नहीं आती। चार साल होने को आए और कोई नहीं पूछता कि मोदी कितना ले गया। लोग अब यह पूछते हैं कि कितना आया? पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि ओमान की धरती पर एक मिनी इंडिया देख रहा हूं। देश के अलग-अलग कोने से आए हुए भारतीय, अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले भारतीय एक भव्य तस्वीर का निर्माण कर रहे हैं।

मोदी-मोदी के नारे लगे –

प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान वहां मौजूद प्रवासी भारतीय भारत माता की जय और मोदी-मोदी नारे लगाते रहे। भाषण शुरू करने से पहले मोदी ने गुजराती समेत कई भारतीय भाषाओं में लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा कि अगर वे सभी भारतीय बोलियों में नमस्ते करने लगें, तो घंटे निकल जाएंगे। ऐसी विविधता कहीं और नहीं मिलेगी।

खाड़ी देशों के साथ नया रिश्ता –

मोदी ने कहा कि तीन वर्षों से हम एक नीति बनाकर खाड़ी के देशों के साथ भारत के पुराने रिश्ते को आज के समय के मुताबिक एक नया जामा पहना रहे हैं। अनेक आयामों के साथ जोड़ रहे हैं। भारत की बढ़ती प्रगति और साख के साथ-साथ खाड़ी देशों की भारत में रुचि दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। ऊर्जा, व्यापार, प्रवासियों की उपस्थिति, निवेश हर क्षेत्र में खाड़ी देशों और भारत के संबंध और भी महत्वपूर्ण होते जा रहे हैं।

पांच हजार साल पहले भी गुजरात से आते थे कारोबारी –

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ओमान के बीच संबंध सैकड़ों हजारों वर्ष पुराने हैं। पांच हजार साल पहले भी गुजरात के लोथल बंदरगाह से लकड़ी के जहाज ओमान तक आते थे। लौटते समय ये जहाज लोथल से भी आगे श्रीलंका तक जाते थे। हजारों साल में व्यवस्था बदल गई। भारत में गुलामी का समय आया। लेकिन, हमारे पुराने संबंध वैसे ही बने रहे।

Previous Article

लंदन सिटी एयरपोर्ट में मिला दूसरे विश्व ...

Next Article

First Look: वेलेंटाइन डे पर आएगी रणवीर ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    भारत के साथ अमेरिका के संबंध और मजबूत हो रहे हैं: व्हाइट हाउसभारत के साथ अमेरिका के संबंध और मजबूत ...

    July 26, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आपको अपने सैनिक का शव लेना ही होगा,- भारतीय सेना,

    January 4, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पर्वतारोहियों का माउंट एवरेस्ट फतह करने का जज्बा कोरोना वायरस से भी नहीं हो रहा कम

    May 29, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दुनिया के देशों ने हमारी प्राचीन संस्कृत भाषा में महारत हासिल की है, जिसे हम भूल गए हैं, —– भगवान ...

    January 8, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    जानिए, पाकिस्‍तान में इमरान की हुकूमत से आखिर क्‍यों बेचैन हुआ अमेरिका

    July 28, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका, चीन चाँद पर अधिकारों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, ये कदम कहाँ हैं? महान विनाश नहीं है?

    December 19, 2020
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    न कटेगा न फटेगा 100 रुपए का ये नया नोट, RBI बैठक में होने जा रहा है ऐलान

  • खेल

    आईपीएल : दिल्ली डेयरडेविल्स ने दिया गंभीर को झटका, पंत की कीमत लगी करोड़ों में

  • देश

    56 फीसदी लोग का मानना कि मोदी सरकार सही दिशा में कर रही है काम: सर्वे

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010