anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बना रूस

विश्व में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बना रूस

By anupamsavera.com
March 9, 2022
67
0
Share:

मास्को। यूक्रेन पर सैन्य अभियान के कारण रूस दुनिया में सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बन गया है। न्यूयार्क स्थित प्रतिबंध निगरानी साइट कास्टेलम डाट एआइ ने कहा कि सबसे पहले अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने रूस पर 22 फरवरी को प्रतिबंध लगाया। इससे एक दिन पहले रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के दो विद्रोही क्षेत्रों डोनेत्स्क और लुहांस्क को ‘स्वतंत्र प्रांत’ घोषित किया था।

24 फरवरी को रूस ने अपने सैन्य अभियान की घोषणा की। उसके बाद सौ और प्रतिबंध लगा दिए गए। साइट ने कहा है कि 22 फरवरी के पहले रूस के खिलाफ 2,754 प्रतिबंध लगे हुए थे और हमले के बाद 2,778 प्रतिबंध और लगा दिए गए। दोनों को मिलाकर कुल 5,532 प्रतिबंध लगाए जा चुके हैं। इसके साथ ही रूस ने 3,616 प्रतिबंधों का सामना कर रहे ईरान को पीछे छोड़ दिया है। साइट के अनुसार, जिन देशों और क्षेत्रों ने प्रतिबंधों से रूस को निशाना बनाया है उनमें स्विट्जरलैंड (568), यूरोपीय संघ (518), कनाडा (454), आस्ट्रेलिया (413), अमेरिका (243), ब्रिटेन (35) और जापान (35) शामिल हैं।

रूस से तेल के आयात पर रोक लगाएंगे बाइडन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर हमले को लेकर रूसी अर्थव्यवस्था पर शिकंजा कसने के मद्देनजर रूस से तेल के आयात पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिका व पश्चिमी देशों से कई बार रूसी आयात में कटौती का अनुरोध किया था और इसी क्रम में अमेरिका यह कदम उठाने जा रहा है।रूस के वित्तीय क्षेत्रों पर कई कड़े प्रतिबंध लगाए जाने के बावजूद ऊर्जा निर्यात के जरिये उसके पास नकदी का प्रवाह जारी है।

जापान ने रूस पर और अधिक प्रतिबंध लगाए

जापान ने रूस और बेलारूस के 32 और व्यक्तियों की संपत्तियां फ्रीज कर दी हैं। जापान ने मंगलवार को रूस के जिन 20 व्यक्यिों की संपत्ति पर रोक लगाई उनमें चेचेन रिपब्लिक के प्रमुख रमजान कादिरोव, उप सेना प्रमुख, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की सरकार के प्रेस सचिव और स्टेट पार्लियामेंट के उपाध्यक्ष शामिल हैं।इसके अलावा जापान ने बेलारूस के जिन 12 अधिकारियों और बिजनेस एक्जीक्यूटिव पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें बेलारूस की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष विक्टर लुकाशेंको भी शामिल हैं। अधिकारियों ने कहा कि जापान रूस के लिए तेल रिफाइनरी उपकरण और बेलारूस के लिए सामान्य प्रयोजन के सामान के निर्यात पर भी प्रतिबंध लगा रहा है जिसका इस्तेमाल देश की सैन्य क्षमता को मजबूत करने के लिए किया जा सकता है।

Previous Article

अप्रैल से बढ़ जाएगा इन लाखों कर्मचारियों ...

Next Article

त्रिपुरा में विपक्ष पर बरसे अमित शाह, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    पाकिस्तान में नाव पलटने से मृतकों की संख्या पहुंची 21

    December 8, 2017
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अफगानिस्तान: तालिबान के आत्मघाती हमले में 6 पुलिसकर्मियों की मौत

    December 22, 2017
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    मारिया रसा और दिमित्री मराटोव ने 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था

    October 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत से वार्ता और NSG में सदस्यता के प्रयासों के लिए पाकिस्तान के साथ आया चीन

    November 5, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका हमारा सबसे बड़ा दुश्मन है —- हमने अमेरिकी शत्रुता का मुकाबला करने के लिए और अधिक शक्तिशाली हथियार प्रदान ...

    January 9, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    भारत-अमेरिकी सेना ने शुरू किया ‘युद्ध अभ्यास

    February 9, 2021
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    ओमिक्रॉन रोगियों को सरल, आसान उपचार से राहत मिल सकती है, – डॉ. एंजेलिक कोएत्ज़ी,

  • देश

    मुख्यमंत्री ने सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में विद्यार्थियों के साथ किया संवाद

  • देश

    सबसे बड़ा टाइगर रिजर्व:एनटीसीए की मंजूरी



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010