anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›रूस ने दी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता, दुनिया के अन्‍य देशों से की अपील

रूस ने दी अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता, दुनिया के अन्‍य देशों से की अपील

By anupamsavera.com
April 1, 2022
52
0
Share:

मास्को। रूस ने अफगानिस्तान की तालिबानी सरकार को मान्यता देते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय से काबुल में मौजूद नई सरकार को सक्रियता से सहयोग करने की अपील की है। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बताया कि रूस के विदेश मंत्रालय ने मास्को में भेजे गए पहले राजनयिक को मान्यता दे दी है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी इतरतास के अनुसार रूस पहला ऐसा देश बन गया है जिसने अफगानिस्तान को मान्यता दे दी है। रूस के विदेश मंत्रालय ने बताया है कि पिछले माह मास्को में तैनात हुए तालिबानी सरकार के पहले राजदूत को उनके देश ने मान्यता दे दी है। रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने यह जानकारी अपने सहयोगी देशों चीन, ईरान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान, तुर्केमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान से साझा की है।

रूसी विदेश मंत्री लावरोव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से की अफगान सरकार को मान्यता देने की अपील

चीनी शहर तुनेक्सी में अफगानिस्तान के पड़ोसी देशों के तीसरे मंत्री स्तरीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मास्को की ही तरह तालिबान सरकार तेहरान, दोहा, ओस्लो और अंतालिया में भी अपने विदेशी साझीदारों से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय स्तर पर संपर्क में रहती है। लावरोव ने कहा कि रूस ने महसूस किया है कि धीरे-धीरे अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने क्षेत्र के अन्य देशों के साथ आर्थिक सहयोग में सुधार किया है। इससे इस देश में रुचि बढ़ती है। इन संपर्कों से अफगानिस्तान के नए प्रशासन को अंतराष्ट्रीय मान्यता मिलने का रास्ता खुलता है।

उन्होंने बताया कि तालिबान सरकार के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी के साथ उन्होंने बैठक की है। हमें लगता है कि अन्य देशों को भी तालिबान सरकार को मान्यता देनी चाहिए, ताकि उसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता मिल सके। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 15 अगस्त को अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज होने के बाद से तालिबान अंतरराष्ट्रीय मान्यता हासिल करने के लिए छटपटा रहा है। लेकिन उसकी सरकार को अभी तक किसी भी देश ने औपचारिक रूप से मान्यता नहीं दी है। इस बीच, ब्रिटेन, जर्मनी और कतर के समर्थन वाले संयुक्त राष्ट्र के सहायता संयोजन कार्यालय ने अफगानिस्तान को 4.4 अरब डालर की सबसे बड़ी सहायता देने के लिए धन एकत्र करने की उम्मीद जताई है।

अफगानी खनिज के लालच में चीन की तालिबान सरकार को मान्यता की कोशिश

बीजिंग, एएनआइ : चीन तालिबान के नेतृत्व वाली अफगानिस्तान की सरकार को मान्यता देने की हड़बड़ी में नजर आ रहा है। उसकी नजर अब युद्धग्रस्त देश के खनिजों के खजाने पर है। इन दुलर्भ तत्वों और खनिजों की कीमत तीन लाख करोड़ डालर आंकी गई है। चीन अपने महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट के जरिये एक अवसरवादी देश के रूप में अफगानिस्तान के खराब हालात का भरपूर फायदा उठाते हुए अफगानिस्तान में भी इस योजना का जाल फैलाने का मन बनाया है।

Previous Article

Petrol-Diesel के नहीं बढ़े दाम, लेकिन ATF ...

Next Article

पीएम मोदी छात्रों के साथ आज करेंगे ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    हाफिज सईद की गिरफ्तारी पर पूर्व पाकिस्तानी राजनयिक का खुलासा

    July 25, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाक PM इमरान खान का भारत को लेकर बड़ा बयान, 2019 चुनाव के बाद करेंगे यह काम…

    October 24, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका की अपील, 6 साल की उम्र से कैद बौद्ध धर्म के 11वें पंचेन लामा को रिहा करे चीन

    May 15, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    बंदूक रखी, साथ फुटबॉल खेला और गाना गाया:क्रिसमस पर जंग छोड़ जर्मन सेना के गले मिले थे ब्रिटिश सैनिक; रूस-यूक्रेन ...

    December 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    रूस पर और अधिक कड़े प्रतिबंध लगाते समय बरती जाए पूरी सावधानी

    April 23, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन ने दुनिया को चेताया, हांगकांग में विदेशी दखल बर्दाश्त नहीं

    November 2, 2019
    By anupamsavera.com

  • देश

    हिंदुत्‍व के नाम पर भाजपा ने बाल ठाकरे को केवल ठगा

  • देश

    WHO ने भी माना भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति का लोहा

  • मना॓रंजन

    ब्रह्मास्त्र को लेकर आलिया भट्ट ने कही ये बड़ी बात



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010