anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›कीव मेट्रो स्टेशन के पास आई धमाके की आवाज, गुरुवार को रूस व यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की होगी वार्ता

कीव मेट्रो स्टेशन के पास आई धमाके की आवाज, गुरुवार को रूस व यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की होगी वार्ता

By anupamsavera.com
March 3, 2022
62
0
Share:

कीव। यूक्रेन व रूस के बीच संघर्ष जारी है। गुरुवार को दोनों देशों के बीच पोलैंड बेलारूस बार्डर पर वार्ता होगी। इस बीच मास्को ने कहा है कि यूक्रेन में इसके 498 सैनिक मारे जा चुके हैं। रूस ने बुधवार को यूक्रेन के साथ सीजफायर पर वार्ता की संभावना जताई। संयुक्त राष्ट्र द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक यूक्रेन में 227 मौतें हो चुकी हैं वहीं 525 लोग जख्मी हैं।

खेरसन पर रूस का कब्जा- न्यूयार्क टाइम्स

कीव के मेट्रो स्टेशन Druzhby Narodiv मेट्रो स्टेशन पर स्थानीय समयानुसार बुधवार को धमाके की आवाज सुनी गई। कीव, कीव ओब्लास्ट, माइकोलेव, लवीव, झाइतोमिर व अन्य इलाकों में एयर रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है ताकि लोग नजदीकी शिविरों में पहुंच जाएं। इस बीच रूसी सैनिकों के अहम शहर खेरसन (Kherson) पर कब्जा करने की खबर है। यह जानकारी यूक्रेनी अधिकारियों के हवाले से न्यूयार्क टाइम्स ने दी है।

रूस में अब ओरैकल ने भी रोका अपना काम

चीन ने रूस से यूक्रेन में जारी जंग को ओलंपिक्स तक रोकने की मांग की है वहीं बिजनेस साफ्टेयर दिग्गज ओरैकल ने बुधवार को यूक्रेन में अपने सभी आपरेशन व बिजनेस को बंद करने का फैसला ले लिया है।

रूस में अपने सभी प्रोग्राम पर वर्ल्ड बैंक ने लगाई रोक

वर्ल्ड बैंक ने बुधवार को कहा कि तत्काल प्रभाव से यह अपने सभी आपरेशन रूस और बेलारूस में बंद कर रहा है। साथ ही बैंक ने यह भी कहा कि रूस में नए लोन या निवेश को मंजूरी नहीं दी गई।

यूक्रेन की मदद को आया स्पेन

स्पेन की ओर से यूक्रेन को सहायता के तौर पर हथियारों की एक खेप शुक्रवार तक मिल जाएगी। इसमें ग्रेनेड लांचर्स और मशीनगन समेत हथियारों की खेप भेजी जाएगी।

वार्ता के लिए रवाना हो चुके दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल

यूक्रेन से इस वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल रवाना हो चुका है लेकिन रूस के विदेश मंत्री दमित्रो कुलेबा ने कहा कि कीव अल्टीमेटम स्वीकार नहीं करेगा। बता दें कि 24 फरवरी से यूक्रेन में शुरू किए गए रूस की सैन्य कार्रवाई के कारण तबाही का मंजर है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- हमलों को रोके रूस ताकि हो सके वार्ता

काला सागर के बंदरगाह खेरसन पर रूस के कब्जे वाली बात से यूक्रेन ने इन्कार कर दिया। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि बम और हवाई हमलों से उनके देश को हथियाने में क्रेमलिन कामयाब नहीं होगा। राष्ट्रपति ने कहा रूस को हमलों पर रोक लगा देनी चाहिए ताकि सीजफायर पर अर्थपूर्ण वार्ता की शुरुआत हो सके। वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि इस युद्ध की जिम्मेदारी अकेले पुतिन की होगी।

बम विस्फोट से दहला कीव रेलवे स्टेशन

बुधवार शाम को एक बम धमाके ने कीव रेलवे स्टेशन को दहला दिया जहां हजारों महिलाएं और बच्चों को निकाला गया। बता दें कि बुधवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने रूस से यूक्रेन में हमलों पर रोक लगाने को कहा। पश्चिमी देशों की तरह ही क्रूज आपरेटर रायल कैरिबियन ग्रुप और वाइकिंग क्रूज ने बुधवार को रूस में अपने आपरेशन को रद करने का ऐलान कर दिया। इससे पहले यूक्रेन के कई शहरों पर रूसी सेना ने बम बरसाए और खार्कीव की सड़कों पर दोनों देशों की सेना आपस में भिड़े हुए थे।

बुधवार को जंग का सातवां दिन

जंग के सातवें दिन तक यूक्रेन से हजारों लोग अपना देश छोड़ बाहर चले गए वहीं पश्चिमी देशों ने रूस पर अनेकों प्रतिबंध लगा दिए जिसके कारण वहां की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। पूर्वी यूक्रेन से हुए हमले की शुरुआत करने वाले रूसी सैनिकों ने पहले राजधानी कीव फिर खार्कीव और अब झाइतोमिर (Zhytomyr) पर हमलों की शुरुआत की दी है जो यहां का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। बुधवार को एक वीडियो संदेश में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा रूसी सैनिक हमारे देश को मिटा देना चाहते हैं, हम सबको खत्म करदेना चाहता है। 44 वर्षीय राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुनिया भर से आवाज उठाने की मांग की।

Previous Article

सोने का रेट आज हुआ कम, चांदी ...

Next Article

चुनाव में मुफ्त के वादों पर आज ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    5जी नेटवर्क के कारण अमेरिका जाने वाली एयर इंडिया की उड़ानें रुकी

    January 20, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    डोनाल्ड ट्रम्प, कैपिटल हिल पर हमले का कारण, —- लोकतांत्रिक प्रतिनिधि ने अदालत में मुकदमा दायर किया

    February 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका, चीन चाँद पर अधिकारों के लिए प्रतिस्पर्धा करते हैं, ये कदम कहाँ हैं? महान विनाश नहीं है?

    December 19, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    Imran Khan Visit to Saudi: क्राउन प्रिंस से की मुलाकात, ईरान के बाद सऊदी पहुंचे इमरान

    October 16, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    तूफान रॉय के तूफान ने फिलीपींस में 137की जान ली

    December 20, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के लिए नैतिक सिद्धांतों को अपनाएगा पेंटागन

    February 26, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    वाराणसी में बीजेपी अध्यक्ष: कार के आगे कचरे का ढेर आया, भड़क गए अमित शाह

  • देश

    अमित शाह की बढ़ाई गई सिक्योरिटी, सुरक्षा में लगाए जा सकते हैं NSG के ब्लैक कैट कमांडो

  • व्यवसाय

    Flipkart ने ANS कॉमर्स का किया अधिग्रहण, कंपनी को बिक्री में करेगी मदद



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010