anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›अमेरिका शटडाउन : आठवें दिन भी ठप रहा सरकारी कामकाज, नहीं दिख रहे स्थिति सुधरने के आसार

अमेरिका शटडाउन : आठवें दिन भी ठप रहा सरकारी कामकाज, नहीं दिख रहे स्थिति सुधरने के आसार

By anupamsavera.com
December 29, 2018
138
0
Share:

अमेरिका में फिलहाल शटडाउन खत्म होने के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाने के लिए फंड की मांग पर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच बृहस्पतिवार को भी कोई समझौता नहीं हो सका है, जिसके बाद अगले सप्ताह भी सरकारी कामकाज ठप रहेगा। । क्रिसमस की आधिकारिक छुट्टी के बाद बुलाई गई सीनेट की बैठक में 3 जनवरी को बजट पर चर्चा करने का फैसला किया गया है। यह रिपब्लिकन के नियंत्रण वाली कांग्रेस का अंतिम दिन होगा, इसके बाद सीनेट में डेमोक्रेट्स बहुमत में आ जाएंगे। डेमोक्रेट्स ने ट्रंप की सीमा पर दीवार बनाने की परियोजना के 5 अरब डॉलर देने से इनकार कर दिया है।

वहीं राष्ट्रपति इस बात पर अड़े हैं कि जब तक उन्हें धन नहीं मिलेगा, तब तक वह सरकार का बजट पास नहीं करेंगे। इस संकट के चलते करीब 8,00,000 संघीय कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल पा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि शटडाउन पर खींचतान अभी लंबे समय तक जारी रह सकती है।

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने डेमोक्रेट्स पर अमेरिकी नागरिकों के बजाय अवैध शरणार्थियों की रक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रंप उस प्रस्ताव पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे, जिसमें हमारी देश की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाएगी।

ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर निशाना
राष्ट्रपति ट्रंप ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि डेमोक्रेट्स अवैध शरणार्थियों, खुली दक्षिणी सीमा और वहां से होने वाले अपराध को बढ़ावा देने चाहते हैं। मादक पदार्थ, मानव तस्करी, अमेरिका में अवैध तरीके से घुस रहे अपराधियों को रोकने की जरूरत है। वह दीवार बनाने में डेमोक्रेट सांसदों के बाधा डालने पर भी जमकर बरसे।

राष्ट्रपति ने सरकार को बंधक बनाया

विरोधियों ने ट्रंप पर राजनीतिक लाभ हासिल करने के लिए अवैध शरणार्थियों से खतरे को बढ़ा-चढ़ाकर पेश करने का आरोप लगया। वरिष्ठ डेमोक्रेट सीनेटर ने कहा, राष्ट्रपति ट्रंप ने दीवार बनाने के लिए 5 अरब डॉलर की बेहूदा मांग को लेकर हमारी सरकार को बंधक बना लिया है। यह दीवार बेकार और अप्रभावी साबित होगी।

Previous Article

चुनावी मैदान में उतरने से पहले किसानों ...

Next Article

Simmba: सिनेमाघर की छत पर चढ़कर नाचने ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    चीन को वापस लेना पड़ा कश्मीर पर चर्चा का प्रस्ताव, रूस-ब्रिटेन ने दिया भारत का साथ

    December 18, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कोविड-19 के कारण धवस्त हो गयी है राज्य की अर्थव्यवस्था

    May 20, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान-चीन कर रहे बड़ा नौसेना अभ्यास, भारत ने तैनात किया जंगी जहाज

    January 11, 2020
    By anupamsavera.com
  • खेलविदेश

    एशिया कप : चार मैच पाकिस्तान में, नौ श्रीलंका में

    June 15, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    दक्षिण कोरिया ने भारत से मांगी माफी

    February 9, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    LadengeCoronaSe: भारत आ रहे हैं ब्रिटेन से 600 चिकित्सकीय उपकरण, मिलेगी मदद

    April 26, 2021
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी ने वीडियो कॉल से अस्पताल में भर्ती मरीजों से जाने हाल-चाल

  • विदेश

    हम बातचीत के लिए तैयार हैं – रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

  • व्यवसाय

    SBI सहित यह बैंक दे रहे हैं Fixed Deposit पर ज्यादा ब्याज का फायदा

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010