anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›वेनेजुएला में सुलह के संकेत, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो वार्ता के लिए हुए तैयार

वेनेजुएला में सुलह के संकेत, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो वार्ता के लिए हुए तैयार

By anupamsavera.com
January 31, 2019
139
0
Share:

काराकस । राजनीतिक संकट से गुजर रहे दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में बुधवार को सियासी दलों के बीच सुलह के संकेत मिले। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने कहा है कि वह विपक्ष के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। वह देश में जल्द संसदीय चुनाव कराने के पक्ष में भी हैं। मादुरो ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी हत्या करने का आदेश दे दिया है। दूसरी ओर, रूस ने एक बार फिर संकट सुलझाने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की है। वहीं, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने स्वघोषित राष्ट्रपति जुआन गुएडो के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।

रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी रिया नोवोस्ती को दिए साक्षात्कार में मादुरो ने कहा कि वेनेजुएला की भलाई के लिए वह विपक्ष के साथ बातचीत करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द संसदीय चुनाव कराने के पक्ष में भी हैं, क्योंकि समस्याओं के राजनीतिक समाधान का यह सबसे बेहतर तरीका होगा। लेकिन उन्होंने समय से पहले राष्ट्रपति चुनाव कराने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। अमेरिका का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि अगर कोई राष्ट्रपति चुनाव करवाना चाहता है तो उसे 2025 तक इंतजार करना होगा। मादुरो पिछले साल मई में राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुने गए थे।

दूसरी ओर, वेनेजुएला के सुप्रीम कोर्ट ने गुएडो के देश से बाहर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। अदालत का फैसला आने से कुछ समय पहले मुख्य अभियोजक तारेक विलियम साब ने एलान किया था कि वह गुएडो के सरकार विरोधी गतिविधियों की आपराधिक जांच शुरू करेंगे। उन्होंने अदालत से उनके बाहर जाने पर रोक लगाने का अनुरोध भी किया था।

इससे पहले, नेशनल असेंबली के बाहर गुएडो ने कहा कि उन्हें व्यक्तिगत खतरे की आशंका थी। लेकिन वह इससे डरने वाले नहीं है। वेनेजुएला में बदलाव होकर रहेगा, यहां के हालात को लेकर दुनिया चिंतित है। वहीं, अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने बुधवार को मादुरो सरकार को चेताया कि गुएडो को किसी तरह का नुकसान पहुंचा तो उसके गंभीर परिणाम होंगे।

इससे पहले, ट्रंप ने भी गुएडो को फोन कर उनके प्रति दोबारा समर्थन व्यक्त किया था। वहीं, गुएडो ने यूरोपीय संघ से मादुरो सरकार के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाने की अपील की है। गुएडो के प्रतिनिधियों और अमेरिकी अधिकारियों के बीच अमेरिका स्थित वेनेजुएला की संपत्ति को अधिकार को लेकर भी बातचीत हुई है।

Previous Article

बजट सत्र आज से, हंगामे के आसार ...

Next Article

कमलनाथ ने बदला शिवराज का एक और ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    युवा रक्त के साथ भविष्य के युद्धों में विजय, – चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

    December 1, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमरीका ने उ.कोरिया के परमाणु हथियार नष्ट करने का बनाया प्लान, डेडलाइन तय

    July 3, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अब से, भारत के साथ युद्ध नहीं करना चाहते हैं, — पाक सेना प्रमुख सेना प्रमुख जावेद बाजवा का बयान

    February 4, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाक चुनाव आयोग ने दो सीटों से इमरान खान की जीत की अधिसूचना रोकी

    August 8, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    जहरीले पत्र के साथ ट्यूनीशियाई राष्ट्रपति कैस सईद की हत्या की साजिश

    January 30, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    उत्तर कोरिया ने एक साथ 8 मिसाइलें दागीं

    June 7, 2022
    By anupamsavera.com

  • देशब्रेकिंग न्यूज़

    130 KM प्रति घंटे तक बढ़ाई जाएगी ट्रेनों की स्पीड,दिल्ली से पटना, कोलकाता, मुंबई की यात्रा होगी आसान

  • देश

    28-29 जुलाई को गुजरात, तमिलनाडु का दौरा करेंगे पीएम मोदी

  • विदेश

    ट्रंप को मिला किम जोंग का पत्र, दोबारा मिलने की जताई इच्छा

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010