anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›श्रीलंका: सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू, सोशल मीडिया पर भी है प्रतिबंध

श्रीलंका: सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू, सोशल मीडिया पर भी है प्रतिबंध

By anupamsavera.com
May 15, 2019
103
0
Share:

कोलंबो: श्रीलंका में ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के लोगों द्वारा दुकानों और वाहनों को आग लगाये जाने की घटना में एक व्यक्ति की मौत के बाद देश के कई हिस्सों में अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया गया और इस संबंध में मंगलवार को कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया. सरकार ने मंगलवार को उत्तरपश्चिम प्रांत को छोड़कर सभी इलाकों में राष्ट्रव्यापी रात के कर्फ्यू में ढील देने की घोषणा की.

उत्तरपश्चिम प्रांत में सोमवार को भीड़ के हमले में एक मुस्लिम व्यक्ति की मौत हो गयी थी. श्रीलंका पुलिस ने उत्तर पश्चिम प्रांत में भड़की मुस्लिम विरोधी हिंसा के अन्य इलाकों में फैलने की आशंका के मद्देनजर सोमवार को देश भर में कर्फ्यू लगा दिया था. सिंहली समुदाय के लोगों ने मुसलमानों की दुकानों एवं वाहनों को आग लगा दी और लोगों ने मकानों एवं मस्जिदों में भी तोड़-फोड़ की.

कैबिनेट मंत्री एवं श्रीलंका मुस्लिम कांग्रेस के नेता रौफ हकीम ने मंगलवार को यह जानकारी दी. श्रीलंका सरकार ने हिंसक घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर भी फिर से प्रतिबंध लगा दिया है. सरकार ने फेसबुक और व्हाट्सऐप पर प्रतिबंध के अलावा ट्विटर पर भी प्रतिबंध लगा दिया है.

दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण ने कहा कि सोशल मीडिया पर यह प्रतिबंध अफवाहों और नफरत से प्रेरित बयानों को फैलने से रोकने के लिये लगाया गया है. पुलिस ने बताया कि उसने हिंसा को भड़काने वाले दो प्रमुख लोगों समेत 20 अन्य को गिरफ्तार किया है.

पुलिस प्रमुख चंदना विक्रमसिंघे ने बताया, ‘‘पुलिस दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी . उन्हें जमानत नहीं दी जायेगी और उन्हें 10 साल के लिये जेल में कैद किया जा सकता है.’’ मुस्लिमों ने कहा कि दंगाइयों ने उनकी संपत्ति को नष्ट कर दिया और कर्फ्यू के बावजूद आगजनी की.

सोमवार रात को प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा कि सेना को मुस्लिम विरोधी दंगे को काबू में करने का निर्देश दिया गया है और जनता से अनुरोध है कि वे स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिये सुरक्षा बलों के साथ सहयोग करें.

मुख्य विपक्षी नेता महिंदा राजपक्षे ने हिंसा को रोकने में सरकार पर नाकामी का आरोप लगाया. श्रीलंका सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल महेश सेनानायके ने चेतावनी दी कि अगर कोई भी हिंसा को भड़काते हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते पाया जाता है तो सेना किसी भी हिंसा को रोकने के लिये अधिक बल प्रयोग से नहीं हिचकेगी.

Previous Article

ममता दीदी आप 23 तारीख की राह ...

Next Article

तब्बू ने अजय देवगन और सलमान खान ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    ब्रिटेन में एक ही दिन में 10 हजार ओमिक्रॉन वैरिएंट केस

    December 22, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन में स्वाइप के साथ लद्दाख यात्रा के लिए पीएम मोदी ने कहा, समय बदल गया है

    July 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    इमरान खान ने 329 नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ संसद में ली शपथ

    August 14, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमरीका-ईरान लड़ाई में पिसेगा भारत

    May 10, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका ने दलाई लामा को 1959 से शरण देने के लिए भारत को दिया धन्यवाद

    July 7, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिकी रक्षा मंत्री भारत आ रहे हैं

    March 11, 2021
    By anupamsavera.com

  • मना॓रंजन

    ड्रग मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी गिरफ्तार

  • देश

    यूपी, उत्तराखंड, गोवा में मतदान समाप्त

  • मध्यप्रदेश

    ग्वालियर में एलिवेटेड रोड को कैबिनेट की मंजूरी:भोपाल में बनेगा फ्लाईओवर; निवाड़ी में कृषि विभाग के 19 नए पद स्वीकृत

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010