anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›हांगकांग में प्रत्यर्पण कानून के विरोध में सड़क पर उतरे पांच लाख लोग

हांगकांग में प्रत्यर्पण कानून के विरोध में सड़क पर उतरे पांच लाख लोग

By anupamsavera.com
June 10, 2019
61
0
Share:

हांगकांग। हांगकांग में प्रस्तावित नए प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ रविवार को लाखों लोग सड़कों पर उतर आए। इस नए कानून में आरोपितों और संदिग्धों को मुकदमा चलाने के लिए चीन में प्रत्यर्पित करने का प्रावधान है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कानून से हांगकांग की स्वायत्तता और यहां के नागरिकों के मानवाधिकार खतरे में आ जाएंगे। इसी के चलते शुरुआत से ही इस कानून का विरोध हो रहा है।

रविवार को यहां विक्टोरिया पार्क से लेजिस्लेटिव काउंसिल के बीच हुई रैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है। बीते कई सालों में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में लोग किसी चीज के विरोध में साथ आए हैं। इससे हांगकांग की नेता कैरी लैम के प्रशासन पर दबाव बनेगा। रैली को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन वह बिल रद नहीं करने की बात कर चुकी हैं। बता दें कि 2003 में भी इसी तरह करीब पांच लाख लोग राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों को सख्त करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। बाद में उस कानून को हटाना पड़ा था। प्रत्यर्पण कानून पर बुधवार से बहस शुरू होगी।

विरोध में बुजुर्ग भी हुए शामिल
रैली में युवाओं के साथ बुजुर्गो ने भी हिस्सा लिया। कोई लोग अपने बच्चों के साथ रैली में शामिल हुए। लोगों का कहना है चीन में किसी को न्याय नहीं मिलेगा। वहां कोई मानवाधिकार नहीं है। रैली के दौरान कैरी के विरोध में भी नारे लगे। ‘लेट्स मेक हांगकांग ग्रेट अगेन’ लिखे पोस्टर भी लहराए गए जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लैम पर गोली चलाते दिखाया गया।

यूरोपीय संघ समेत कई देश जता चुके हैं चिंता
यूरोपीय संघ और अमेरिका समेत कई देश इस कानून पर चिंता जता चुके हैं। उनका कहना है कि 1997 में ब्रिटेन ने चीन को हांगकांग इसी शर्त पर सौंपा था कि उसकी स्वायत्तता बरकरार रहेगी लेकिन यह कानून उस पर खतरा बन सकता है।

Previous Article

पीएम मोदी की किर्गिस्तान यात्रा के लिए ...

Next Article

हवाई यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी, ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    अमेरिका में 50 साल पुराना गर्भपात का संवैधानिक अधिकार खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

    June 25, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    “पाकिस्तान M P जिसने 14 साल की लड़की से शादी की

    March 3, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    एफिल टावर की कहानी जिसे देखेंगे PM मोदी:राजीव ने यहां फहराया था तिरंगा; 70 लाख किलो लोहे से बना, हिटलर ...

    July 14, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका के ये राष्ट्रपति भी हैं हनुमान जी के बड़े भक्त, रोज करते हैं ये काम

    March 31, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    बूस्टर डोज लेने के बावजूद कमला हैरिस के लिए कोरोना पॉजिटिव था।

    April 28, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    FATF: टेरर फंडिंग पर लगाम लगाने में पूरी तरह से विफल रहा है पाकिस्‍तान, जानें- पूर्व राजदूत हक्‍कानी की राय

    October 21, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    मां, माटी और मानुष में भगवा सेंध! इस वजह से भाजपा से डरीं ममता बनर्जी

  • मध्यप्रदेश

    आपका बच्चा डॉक्टर बनेगा या इंजीनियर…बताएगा स्कूल शिक्षा विभाग

  • विदेश

    श्रीलंका: सांप्रदायिक हिंसा के बाद लगाया गया कर्फ्यू, सोशल मीडिया पर भी है प्रतिबंध

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010