anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›चीन और अमेरिका व्यापार युद्ध में फिर आमने-सामने, जानें चीन ने क्या उठाए कदम

चीन और अमेरिका व्यापार युद्ध में फिर आमने-सामने, जानें चीन ने क्या उठाए कदम

By anupamsavera.com
September 22, 2018
109
0
Share:

बीजिंग: चीन ने अमेरिका के साथ अगले सप्ताह होने वाली व्यापार वार्ता रद्द कर दी है और अपने उप प्रधानमंत्री लियू ही को वार्ता के लिए नहीं भेजने का फैसला किया है. समाचार पत्र वॉल स्ट्रीट जनरल ने यह जानकारी दी है. समाचार पत्र ने सूत्रों के हवाले से कहा कि चीन लियू की योजनाबद्ध यात्रा से पहले अमेरिका में मध्यस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी नहीं भेज रहा है. चीन सरकार ने इस संबंध में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है.

चीन और अमेरिका दोनों के बीच व्यापार युद्ध चल रहा है और दोनों पक्ष एक-दूसरे के अरबों डॉलर के उत्पादों पर आयात शुल्क लगा रहे हैं. इस सप्ताह की शुरुआत में अमेरिका ने चीन के 200 अरब डॉलर के उत्पादों पर 10 फीसदी का अतिरिक्त आयात शुल्क लगाया और साथ में चीन के 267 अरब डॉलर के सामान पर भी आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी.

अमेरिका के इस रुख पर प्रतिक्रियास्वरूप बीजिंग ने अमेरिका के 60 अरब डॉलर के सामान पर आयात शुल्क लगा दिया. इससे पहले भी दोनों देश एक-दूसरे के 50 अरब डॉलर के उत्पादों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगा चुके हैं.

दोनों देशों में तकरार जोरदार
अमेरिका द्वारा चीन के 279 उत्पादों पर नया शुल्क लगाया जाएगा, जिसमें रासायनिक उत्पाद, मोटरसाइकिल, स्पीडोमीटर और एंटीना शामिल हैं. वहीं, चीन रासायनिक सामानों और डीजल ईंधन सहित अमेरिकी सामानों पर शुल्क लगाएगा. सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका इस साल चीन पर तीसरे दौर का प्रतिबंध भी लगा सकता है.

दोनों देशों के बीच 636 अरब डॉलर का व्यापार
अमेरिका और चीन के बीच 636 अरब डॉलर का व्यापार होता है. इसमें चीन 375 अरब डॉलर के व्यापार अधिशेष की स्थिति में है. हाल में चीन के वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि अमेरिकी कदम स्पष्ट रूप से विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) नियमों का उल्लंघन है. इसका नुकसान हो सकता है. उसने कहा कि वह डब्ल्यूटीओ की विवाद समाधान प्रणाली के तहत मुकदमा करेगा.

भारतीय कंपनी हिंडाल्को को चिंता
भारत की एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी हिंडाल्को इंडस्ट्रीज ने हाल ही में अमेरिका और चीन के बीच जारी व्यापार युद्ध को लेकर चिंता जताई है. कंपनी को आशंका है कि इस व्यापार युद्ध के कारण एल्युमीनियम का आयात बढ़ेगा जिससे घरेलू एल्युमीनियम बाजार को जबरदस्त झटका लगेगा. कंपनी के मुताबिक एल्युमीनियम की कुल घरेलू मांग में से करीब 50 फीसदी की पूर्ति एल्युमीनियम कबाड़ से की जा रही है और इसलिए यह हिंडाल्को के घरेलू कारोबार के लिए एक बड़ी चिंता की बात है.

Previous Article

प्रशांत किशोर को लेकर अमित शाह से ...

Next Article

Box Office: शाहिद-श्रद्धा का मीटर चालू, पहले ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    पाकिस्‍तानी सेना को बड़ा झटका, विद्रोहियों के हमले में 4 सैनिकों की मौत

    February 12, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    950 टन वजनी ब्रिज खुलने से पहले ही ढहा, 6 घंटे में बनकर हुआ था तैयार

    March 16, 2018
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    पाकिस्तान और कितना गिरेगा : अब खूबसूरत लड़कियों का बनाया गिरोह, निशाने पर भारतीय अधिकारी; युवतियों की फोटो जारी

    June 30, 2023
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    China Defense Budget: चीन के संसद सत्र में नए प्रधानमंत्री की होगी घोषणा ,अपना रक्षा बजट बढ़ाने के दिए संकेत

    March 4, 2023
    By Anupam Savera
  • विदेश

    ट्रम्प-फॉसी विवाद गहराया: राष्ट्रपति ने मेडिकल विशेषज्ञ को बर्खास्त करने के Tweet को किया Retweet

    April 14, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका-भारत मिलकर बनाएंगे मिसाइलों से लैस सैन्य वाहन:चीन का मुकाबला करने के लिए सीमा पर होंगे तैनात; नई दिल्ली में ...

    November 14, 2023
    By anupamsavera.com

  • देश

    पीएनबी घोटालाः मेहुल चोकसी ने कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, कहा- मैंने कुछ भी गलत नहीं किया, जरूर लौटाऊंगा आपका पैसा

  • मना॓रंजन

    Coronavirus Pandemic: अब सलमान खान और ऋतिक रोशन ने इंटरनेशनल टूर किया रद्द!

  • देश

    अगर आप गोवा में सत्ता में आती है, तो 300 यूनिट मुफ्त बिजली, — दिल्ली के सीएम, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010