anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›ब्रिटेन के सांसदों ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे के ब्रेक्जिट समझौते को संसद में खारिज किया

ब्रिटेन के सांसदों ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे के ब्रेक्जिट समझौते को संसद में खारिज किया

By anupamsavera.com
March 30, 2019
109
0
Share:

ब्रिटेन के सांसदों ने प्रधानमंत्री टेरेसा मे द्वारा संसद में प्रस्तावित ब्रेक्जिट समझौते को तीसरी बार शुक्रवार को खारिज कर दिया। इससे ब्रिटेन की यूरोपीय संघ से अलग होने की योजना में अव्यवस्था पैदा हो गई है। इस बीच, यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को अपने नेताओं की आपात बैठक बुलाई और चेतावनी दी कि ब्रिटेन के अब बिना ब्रेक्जिट समझौते के सूमह से बाहर निकलने की संभावना है।

सांसदों ने हाउस ऑफ कॉमन्स में ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से तथाकथित अलग होने की शर्तों को 286 के बदले 344 मतों से खारिज कर दिया। ब्रिटिश संसद से इस समझौते को मंजूरी मिल जाने पर सभी संबंधित कानूनों को पारित कराने के लिए 22 मई तक का वक्त मिल जाता। यह अहम मतदान ऐसे दिन हुआ जब ब्रिटेन को पहले के कार्यक्रम के हिसाब से शुक्रवार को यूरोपीय संघ से बाहर हो जाना था। हालांकि, यूरोपीय संघ के नेताओं ने ब्रिटेन को बाद में इसके लिये और वक्त दे दिया।

यूरोपीय संघ के अनुसार, ब्रिटेन को 12 अप्रैल तक ईयू से अलग होने के लिये वैकल्पिक प्रस्ताव पेश करना है। चूंकि सांसदों ने एक बार फिर प्रधानमंत्री के प्रस्ताव को खारिज कर दिया इसलिए प्रधानमंत्री को अब 12 अप्रैल तक नयी योजना पेश करनी होगी। टेरेसा मे ने कहा था कि अगर उनकी ब्रेक्जिट योजना संसद से पारित हो गई तो वह प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगी।

मतदान के नतीजे पर टिप्पणी करते हुए प्रधानमंत्री मे ने सांसदों से कहा कि सदन के फैसले के परिणाम गंभीर हैं। मुझे डर है कि हम सदन में इस प्रक्रिया की सीमा पर पहुंच रहे हैं। यह सरकार व्यवस्थित ब्रेक्जिट के लिये दबाव जारी रखेगी, जो जनमत संग्रह की मांगों का नतीजा है। उन्होंने कहा कि सांसद वैकल्पिक प्रस्ताव पर अगले सप्ताह चर्चा करेंगे।

मतदान के नतीजे पर प्रतिक्रिया देते हुए यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष डोनाल्ड टस्क ने अपने ट्वीट में कहा कि हाउस ऑफ कॉमन्स द्बारा यूरोपीय संघ से अलग होने के समझौते को खारिज किए जाने के मद्देनजर मैंने 10 अप्रैल को यूरोपीय परिषद की बैठक बुलाने का फैसला किया है। हाउस ऑफ कॉमन्स के प्रधानमंत्री टेरेसा मे की ओर से प्रस्तावित ब्रेक्जिट समझौते को खारिज किये जाने के तुरंत बाद यूरोपीय परिषद के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह किये गए फैसले के अनुरूप ब्रेक्जिट को 12 अप्रैल तक टाला जाएगा।

उम्मीद है कि प्रधानमंत्री टेरेसा मे उससे पहले व्यवस्थित ब्रेक्जिट के लिये एक वैकल्पिक योजना तैयार करेंगी और उनसे आपात बैठक में यूरोपीय संघ के 27 सहयोगियों के सामने उसे रखने को कहा जाएगा। परिषद के एक सूत्र ने बताया कि हम ब्रिटेन से अपेक्षा रखते हैं कि वह तब तक आगे के रास्ते का संकेत देगा ताकि यूरोपीय परिषद उसपर विचार करे। ब्रिटिश प्रधानमंत्री मे को बैठक की शुरुआत में आमंत्रित किया जाएगा।

यूरोपीय आयोग की एक प्रवक्ता ने लंदन पर व्यवस्थित ब्रेक्जिट के लिए एक योजना के साथ आने के लिये दबाव बढ़ा दिया, अन्यथा उसे बिना समझौते के ही अचानक से यूरोपीय संघ से बाहर निकलना होगा। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को कोई समझौता नहीं होने का परिदृश्य अब एक संभावना है।

यूरोपीय संघ दिसंबर 2017 से इसकी तैयारी कर रहा है और 12 अप्रैल की मध्यरात्रि को बिना समझौते वाले परिदृश्य के लिये अब पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ईयू एकजुट रहेगा। अलग होने के संबंध में समझौते के लाभ को किसी भी परिस्थिति में कोई समझौता नहीं होने की स्थिति में नहीं दिया जाएगा। क्षेत्रवार लघु समझौता विकल्प नहीं है। इन लाभों में परिवर्तन अवधि भी शामिल है।

Previous Article

अनंतनाग में मुठभेड़ शुरू

Next Article

उमाभारती ने कहा- दिग्विजय सिंह के भ्रष्टाचार ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    वैश्विक महामारी कोरोना वायरस : दुनियाभर में 2.28 करोड़ अधिक संक्रमित, 7.98 लाख की मौत

    August 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    तीन अमेरिकियों को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

    October 12, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका ने अफ्रीका में चीन को मानवाधिकारों के उल्लंघन के लिए फिर चेताया

    June 2, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाक PM ने आतंकी हाफिज सईद को कहा ‘साहब’

    January 17, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    “”” बांग्लादेश के कंटेनर डिपो विस्फोट में 49 की मौत,”””

    June 7, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के मामले की ‘‘निष्पक्ष सुनवाई’’ हो : अमेरिका

    February 9, 2018
    By anupamsavera.com

  • मध्यप्रदेश

    मुख्यमंत्री श्री कमल नाथ को मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने सौंपे प्रदेश को मिले राष्ट्रीय पुरस्कार

  • देश

    गोवा राज्य सरकार ने घोषणा की है कि गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह राणे को आजीवन कैबिनेट का दर्जा दिया जाएगा

  • मना॓रंजन

    अक्षय की पत्नी ट्विंकल बोलीं- पीरियड्स का बहाना बनाकर छुट्टी न लें महिलाएं!

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010