anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›यूक्रेनी डॉक्टरों ने अंधेरे में की बच्चे की हार्ट सर्जरी:रूसी हमले से बिजली गुल हुई, इमरजेंसी लाइट में ऑपरेशन पूरा किया

यूक्रेनी डॉक्टरों ने अंधेरे में की बच्चे की हार्ट सर्जरी:रूसी हमले से बिजली गुल हुई, इमरजेंसी लाइट में ऑपरेशन पूरा किया

By anupamsavera.com
November 26, 2022
60
0
Share:

सोशल मीडिया पर यूक्रेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें कुछ डॉक्टर्स अंधेरे में एक बच्चे की हार्ट सर्जरी कर रहे हैं। दरअसल, रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन की एनर्जी सप्लाई तबाह कर दी। करीब एक करोड़ लोग बिना बिजली के रहने के लिए मजबूर हो गए हैं।

वीडियो 24 नवंबर का है। इरीना वोइचुक नाम की महिला ने इसे पोस्ट करते हुए लिखा- रूस ने कीव पर मिसाइल से हमला किया। इससे कीव हार्ट इंस्टीट्यूट की बिजली गुल हो गई। यहां डॉक्टर्स एक बच्चे की सर्जरी कर रहे थे। जिसके बाद इमरजेंसी लाइट की मदद से सर्जरी पूरी की गई।

2 मिनट के इस वीडियो में हार्ट सर्जन्स को हेडलैंप पहने और इमरजेंसी लाइट पकड़े देखा जा सकता है।
तंज कसते हुए डॉक्टर बोले- रूस यही तो चाहता है
वीडियो में एक डॉक्टर ने बनाया है। इसे बताने हुए उन्होंने कहा- आज हमें इस तरह से अंधेरे में सर्जरी करनी पड़ रही है। हमें नहीं पता कि क्या हुआ लेकिन एकदम लाइट चली गई और अंधेरा हो गया। हम सर्जरी को बीच में रोक नहीं सकते थे तो इमरजेंसी लाइट के इस्तेमाल से इसे पूरा किया गया। उन्होंने तंज कसते हुए रूस से कहा- खुशी मनाओ, बहुत अच्छा काम किया है। आप ये ही तो चाहते थे।

इस तस्वीर में अस्पताल में अंधेरा देखा जा सकता है। तस्वीर में दिख रहे डॉक्टर का कहना है कि एनर्जी क्राइसिस के कारण यहां ठंड से लाखों लोगों की जान का खतरा है।
डॉक्टर्स की सराहना हो रही
सोशल मीडिया पर लोग डॉक्टर्स की सराहना कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें ‘हीरो’ कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ये सर्जन्स हीरो हैं। अच्छे दोस्त हैं। परेशानी के समय भी लोगों की मदद करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- जंग के बीच ये डॉक्टर्स शांत हैं। ये मेहनती और प्रोफेशनल्स हैं, जो मुश्किल हालात में भी लोगों का इलाज कर रहे हैं।

रूस ने 23 नंवबर को दागीं 70 मिसाइलें
रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर 70 मिसाइलें दागीं। हमले में 10 लोगों की मौत हो गई। 30 लोग घायल हो गए। रूसी हमले के चलते न्यूक्लियर पावर प्लांट्स 40 सालों में पहली बार पावर ग्रिड से डिस्कनेक्ट हो गए हैं। कीव में एक करोड़ लोग बिना बिजली के रहने को मजबूर हैं, जबकि 30 लाख लोग ठंड से बचने के लिए अपना घर छोड़ सकते हैं। यूक्रेन में ठंड जानलेवा हो सकती है। एक अनुमान के मुताबिक इस साल वहां के कई इलाकों का तापमान -20 डिग्री से भी कम जा सकता है। इससे बिना बिजली के निपटना नामुमकिन है।

8 अक्टूबर को यूक्रेन ने रूस का अहम ब्रिज उड़ाया, फिर पुतिन ने बदला लिया
24 फरवरी को शुरू हुई रूस-यूक्रेन जंग 8 अक्टूबर को तेज हो गई। इस दिन यूक्रेन ने रूस का कर्च ब्रिज उड़ा दिया था। ये ब्रिज रूस को क्रीमिया से जोड़ता है। इसका बदला लेते हुए रूस ने 48 घंटे बाद 10 अक्टूबर को यूक्रेन पर 83 मिसाइलें दाग दी थीं। इस दौरान यूक्रेन का पारकोवी ब्रिज भी तबाह हो गया था। यह नाइपर नदी पर पैदल यात्रियों के लिए बनाया गया था। इसके अलावा रूस ने कर्च ब्रिज उड़ाने के आरोप में यूक्रेन के 8 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Previous Article

अगले साल से कम होगी महंगाई:गेहूं और ...

Next Article

फेसबुक-गूगल की मनमानी को रोकने ऑस्ट्रेलिया-कनाडा को ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    नवाज के दामाद की गिरफ्तारी से सिंध में बवाल, शीर्ष अफसरों ने दी छुट्टी की दरख्वास्त

    October 21, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आखिर रूस जर्मनी और इटली से क्‍यों रूबल में चाहता था गैस का भुगतान

    March 31, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    आखिरकार पाकिस्तान ने स्वीकारा, भारत के खिलाफ इस्तेमाल किया था F-16 विमान

    April 2, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    हिलेरी पति बिल क्लिंटन के बचाव में उतरीं, कहा- मोनिका से अफेयर नहीं था सत्‍ता का दुरुपयोग

    October 15, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    POK में पाक, लद्दाख में चीन एकसाथ क्यों ऐक्टिव? क्या है कोई बड़ी साजिश? करगिल जंग की भी दिला रहा ...

    May 23, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक सड़क तैयार, बैटरी से होगी चार्ज

    April 17, 2018
    By anupamsavera.com

  • देश

    ‘पतंजलि’ की हुई जीत, कोरोनिल’ पर छिड़ी जंग में सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला

  • व्यवसाय

    देशभर में केंद्र के अस्पतालों में 12 घंटे ओपीडी चलाने की तैयारी

  • देश

    मोदी 1500 करोड़ रुपये से अधिक का परियोजना लेकर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे ।



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010