anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›कैंसर थेरेपी विकसित करने वाले अमेरिकी और जापानी वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल

कैंसर थेरेपी विकसित करने वाले अमेरिकी और जापानी वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल

By anupamsavera.com
October 2, 2018
112
0
Share:

स्टॉकहोम । कैंसर के उपचार में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाले अमेरिका के जेम्स एलिसन और जापान के तासुकु होंजो को इस साल के चिकित्सा के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है। दोनों ने यह खोज की थी कि प्रतिरक्षा प्रणाली (इम्यून सिस्टम) किस तरह कैंसर से मुकाबला कर सकता है। बीती सदी के अंतिम दशक में वैज्ञानिकों की इस खोज से त्वचा कैंसर के सबसे घातक प्रकार मेलेनोमा और फेफड़े समेत कई तरह के कैंसर के लिए नए और प्रभावी इलाज के विकास की राह खुली, पहले इनका उपचार बेहद मुश्किल था।

स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में सोमवार को नोबेल समिति ने पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा, ‘दोनों पुरस्कार विजेताओं की मौलिक खोज कैंसर के खिलाफ हमारी लड़ाई में आधारशिला बनी।’ इस पुरस्कार के तहत दस लाख डॉलर (7.28 करोड़ रुपये) नकद और प्रतीक चिह्न दिए जाएंगे। एलिसन और होंजो ने यह खोज निकाला था कि रोगी की अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली शीघ्रता के साथ कैंसर से मुकाबला कर सकती है। इस खोज से उन प्रोटीन को साधने के लिए उपचार विकसित किए गए जिनकी उत्पत्ति कुछ इम्यून सिस्टम सेल्स द्वारा होती है। ये प्रोटीन कैंसर कोशिकाओं से बचाव में शरीर की स्वाभाविक प्रतिरक्षा में बाधक का काम करते हैं।

टोक्यो में होंजो ने कहा, ‘मैं नोबेल पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं लेकिन अभी तक मेरा काम पूरा नहीं हुआ है। मैं अपना शोध करता रहूंगा।’ जबकि एलिसन ने कहा, ‘पुरस्कार पाकर अभिभूत हूं। मैंने यह कभी नहीं सोचा था कि मेरा शोध कोई दिशा देगा।’

एलिसन ने की थी सीटीएलए- 4 प्रोटीन की पहचान
अमेरिका की टेक्सास यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर 70 वर्षीय एलिसन ने साल 1995 में सीटीएलए-4 नामक प्रोटीन की पहचान की थी। उन्होंने पाया कि अगर इस प्रोटीन को बाधित कर दिया जाए तो इम्यून सेल्स या टी सेल्स को ट्यूमर पर हमले के लिए प्रेरित किया जा सकता है।

होंजो ने की थी पीडी-1 प्रोटीन की पहचान
जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी के 76 वर्षीय प्रोफेसर होंजो ने 1984 में अलग खोज की थी। उन्होंने पीडी-1 नामक एक अन्य प्रोटीन की खोज की थी। उन्होंने पाया था कि यह भी प्रतिरक्षा प्रणाली के बाधक के तौर पर काम करता है।

Previous Article

आज हम 130 करोड़ भारतीय गांधी जी के ...

Next Article

KBC 10: बिनीता जैन की दर्द भरी ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    मरने के बाद, मेरे मृत शरीर को चिड़ियाघर के शेरों को खिलाया जाना चाहिए

    January 16, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    अमेरिका:ट्रंप ने H-1B वीजाधारकों को नौकरी देने से रोकने के आदेश पर किए हस्ताक्षर, आईटी पेशेवरों को झटका

    August 4, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ईरान परमाणु समझौते से मुँह मोड़ना ट्रंप की बड़ी गलती- ओबामा

    May 9, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    कश्मीर मुद्दे पर बातचीत के लिए भारत को आगे बढ़ना चाहिए: इमरान खान

    October 23, 2018
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    समुद्री इलाके में सैन्य अभ्यास करेगा चीन, पड़ोसी देश हुआ अलर्ट

    July 30, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीन को बड़ा झटकाः मलेशिया नहीं देगा साथ, अरबों की परियोजना से खींचे हाथ

    August 22, 2018
    By anupamsavera.com

  • व्यवसाय

    Google चीन की JD.com में करेगी 55 करोड़ डॉलर निवेश

  • खेल

    T20 World Cup 2021 के लिए इस दिन लान्च होगी टीम इंडिया की नई जर्सी, हो गया एलान

  • मध्यप्रदेश

    व्यापमं मामले में कमलनाथ, दिग्विजय और सिंधिया के खिलाफ एफआईआर के आदेश

  • Recent

  • Popular

  • Comments

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Advertisement

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010