anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›ताइवान को हथियारों की 2.37 अरब डॉलर की ब्रिकी के संबंध में अमेरिका ने की घोषणा

ताइवान को हथियारों की 2.37 अरब डॉलर की ब्रिकी के संबंध में अमेरिका ने की घोषणा

By anupamsavera.com
October 27, 2020
58
0
Share:

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाले प्रशासन ने ताइवान को 2.37 अरब डॉलर में हार्पून मिसाइल प्रणालियों की बिक्री संबंधी योजना के बारे में सोमवार को अधिसूचित किया। इससे कुछ ही घंटों पहले चीन ने बोइंग समेत अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंधों की घोषणा की थी। हार्पून सौदे में बोइंग मुख्य ठेकेदार कंपनी है।

चीन और ताइवान 1949 के गृहयुद्ध में विभाजित हो गए थे और उनमें कोई कूटनीतिक रिश्ता नहीं है। चीन दावा करता है कि लोकतांत्रिक नेतृत्व वाला द्वीप उसके मुख्य भू-भाग का हिस्सा है। चीन उस पर आक्रमण की धमकी देता रहता है।

विदेश मंत्रालय ने कहा, ”ताइवान जलडमरूमध्य में शांति एवं स्थिरता कायम रहने में अमेरिका का हित है और अमेरिका ताइवान की सुरक्षा को सीमावर्ती हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए अहम मानता है। उसने कहा कि इस बिक्री से क्षेत्र में सैन्य संतुलन नहीं बदलेगा। हार्पून मिसाइल पोतों और भूमि पर लक्ष्यों पर हमला करने में सक्षम है। बोइंग ने कहा कि यह मिसाइल 500 पाउंड आयुध ले जाने में सक्षम है। यह तटीय रक्षा स्थलों, सतह से वायु पर मिसाइल स्थलों, विमानों, बंदरगाहों में पोतों, बंदरगाहों और औद्योगिक केंद्रों पर निशाना साधने में सक्षम है।

इससे पहले, चीन ने सोमवार को कहा था कि वह ताइवान को हथियारों की आपूर्ति करने के कारण बोइंग और लॉकहीड मार्टिन समेत शीर्ष अमेरिकी रक्षा कंपनियों पर प्रतिबंध लगाएगा। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियान ने कहा था, ”चीन कई मौकों पर कह चुका है कि ताइवान को अमेरिकी हथियारों की बिक्री करना ‘चीनी नीति की अवहेलना करने के साथ ही संप्रभुता और सुरक्षा हितों को धता बताना है। हम इसकी कड़ी भर्त्सना करते हैं।

उन्होंने कहा था, ”अपने हितों की रक्षा के लिए हमने जरूरी कदम उठाने का फैसला किया है। हम हथियारों की बिक्री में शामिल अमेरिकी कंपनियों पर पाबंदी लगाएंगे। उन्होंने कहा था कि जिन कंपनियों पर प्रतिबंध लगाया जाएगा, उनमें बोइंग, लॉकहिड मार्टिन और रेथियॉन भी शामिल हैं।

Previous Article

30 नवंबर तक के लिए सरकार ने ...

Next Article

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- GDP ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    बांग्लादेश के डॉक्टरों ने कोरोना वायरस की दवा ढूंढने का किया दावा, कहा- ठीक हो रहे मरीज

    May 18, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    पाकिस्तान में आयोजित होगा अफगान शरणार्थियों पर दो द‍िवसीय अंतरराष्‍ट्रीय सम्‍मेलन

    February 10, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    US-Taliban Peace Talks: बनाई जाएगी इंट्रा-अफगान वार्ता टीम

    February 13, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    तुर्किये ने दिखाया अपना रंग भूकंप से उजड़े तुर्किये की भारत ने की मदद, फिर भी तुर्किये ने UNHRC में ...

    March 4, 2023
    By anupamsavera.com
  • ब्रेकिंग न्यूज़विदेश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अचानक लद्दाख पहुंचने से चीन को लगी मिर्ची

    July 3, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    दुनियाभर में 6.38 करोड़ से अधिक हुई कोरोना मरीजों की संख्या

    December 3, 2020
    By anupamsavera.com

  • देश

    अविश्वास प्रस्तावः अमित शाह आंध्र इकाई के साथ करेंगे बैठक, रणनीति बनाने में जुटी भाजपा

  • विदेश

    अमेरिकी सैन्य अड्डे पहुंचा संदिग्ध लिफाफा, खुलते ही 11 की तबियत हुई खराब

  • देश

    कैबिनेट विस्तार होगा, सबको प्रतिनिधित्व मिलेगा; मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बोले, नगर निगम चुनावों पर भी काम कर रही कांग्रेस



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010