anupamsavera.com

Top Menu

  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

Main Menu

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
  • होम
  • देश
  • विदेश
  • मध्यप्रदेश
  • व्यवसाय
  • मना॓रंजन
  • खेल
  • सम्पर्क

anupamsavera.com

anupamsavera.com

  • मुख्यपृष्ठ
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मना॓रंजन
  • व्यवसाय
  • सम्पर्क
विदेश
Home›विदेश›यूक्रेन से सेना वापसी के रूस के दावे पर अमेरिका ने नहीं लगाई मुहर

यूक्रेन से सेना वापसी के रूस के दावे पर अमेरिका ने नहीं लगाई मुहर

By anupamsavera.com
February 16, 2022
69
0
Share:

वाशिंगटन। राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को कहा कि अमेरिका को रूस द्वारा किए गए सेना वापसी वाले दावे पर भरोसा नहीं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सीमा से रूसी सेना की वापसी की बात से अमेरिका सहमत नहीं है ओर उसे अब भी यूक्रेन पर बरकरार रूसी हमले की संभावना दिखाई दे रही है।

बता दें कि अमेरिका के साथ ही पश्चिमी देशों ने भी कहा हे कि रूस के दावे के ठोस सुबूत नहीं हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने कहा, ‘हमारी खुफिया जानकारी आश्वस्त करने वाली नहीं है।’

यूक्रेन की सीमा से हटे रूसी सैनिक

रूस ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन के पास सैन्य अभ्यास करने के बाद उसकी कुछ सैन्य इकाइयां अपने ठिकानों पर लौट रही हैं। रूस के इस दावे पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों की ओर से बेहद सतर्क और सधी हुई प्रतिक्रिया आई है। ब्रिटिश पीएम बोरिस जानसन ने कहा कि रूस के साथ कूटनीतिक वार्ता का रास्ता खुला है लेकिन जमीनी स्तर पर खुफिया जानकारी बहुत उत्साहजनक नहीं है।

नाटो को भी रूस के दावे पर नहीं है यकीन

नाटो ने भी कहा है कि उसे जमीनी स्तर पर अभी तक ऐसा कोई संकेत नहीं दिख रहा है। वहीं वार्ता के लिए मास्को पहुंचे जर्मन चांसलर ओलफ शुल्ज ने कुछ रूसी सैनिकों को मोर्चे से हटाए जाने का स्वागत किया। रूस की इस घोषणा का बाजार पर सकारात्मक असर दिखा है। रूस और यूक्रेन के शेयर बाजार में उछाल आया और तेल के भाव में गिरावट देखने को मिली। उल्लेखनीय है रूस ने पिछले कई दिनों से यूक्रेन की घेराबंदी कर रखी है। उसके करीब एक लाख तीस हजार सैनिक आधुनिक सैन्य साजो-सामान के साथ यूक्रेन के इर्द-गिर्द मोर्चाबंदी किए हैं। शीत युद्ध के बाद यूरोप में यह अब तक की सबसे तनावपूर्ण स्थिति मानी जा रही है। दुनिया को आशंका है कि रूस कभी भी यूक्रेन पर हमला कर सकता है।

इस बीच क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा कि हमने हमेशा कहा कि सैन्य अभ्यास के बाद हमारी सेनाएं लौट आएंगी। वैसा ही हो रहा है। उधर नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने मीडिया से कहा कि मास्को से संकेत मिल रहे हैं कि हमें कूटनीति जारी रखनी चाहिए। हम आशान्वित हैं लेकिन जमीनी स्तर पर अभी तक हमने रूस की ओर से सेनाएं हटाने का कोई संकेत नहीं देखा। संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थामस ग्रीनफील्ड ने कहा कि रूस ने सैनिक घटाने की बात कही है वह स्वागत योग्य है लेकिन अभी तक इस तरह का कोई सुबूत नहीं मिला है। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि कीव को रूस पर तभी भरोसा होगा जब वह रूसी सैनिकों को मोर्चे से पीछे हटते देखेगा।

Previous Article

IPL की नीलामी में मिली मोटी रकम, ...

Next Article

हम बातचीत के लिए तैयार हैं – ...

0
Shares
  • 0
  • +
  • 0
  • 0
  • 0
  • 0

Related articles More from author

  • विदेश

    “पाकिस्तान M P जिसने 14 साल की लड़की से शादी की

    March 3, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ईरान ने परमाणु प्रतिबंधों को मानने से किया इनकार, तेजी से यूरेनियम संवर्धन बढ़ाने की बात कही

    September 5, 2019
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    WHO ने कहा, बेहतर होगा कि कोरोना से बचाव के लिए ट्रंप जो दवा ले रहे हैं उसका टेस्‍ट किया ...

    May 22, 2020
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    हम प्योंगयांग से सैनिकों को वापस ले जा रहे हैं, — चीन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का बयान

    February 11, 2021
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अप्रैल के अंत में भारत दौरे पर

    April 5, 2022
    By anupamsavera.com
  • विदेश

    चीनी नागरिकों के लिए ई-वीजा सुविधा जारी रहेगी

    December 21, 2018
    By anupamsavera.com

  • विदेश

    भारत : 20 डॉक्टरों की टीम को इस वजह से पाकिस्तान भेजेगा

  • विदेश

    दुनियाभर में कोरोना की चपेट में 600,000 लोग, 27,982 की मौत, जानें दुनिया के बाकी मुल्‍कों का हाल

  • देश

    कांग्रेस में प्रशांत किशोर की भूमिका पर सोनिया गांधी लेंगी अंतिम फैसला, पार्टी पैनल ने सौंपी रिपोर्ट



      Your browser does not support the video tag.
  • Recent

  • Popular

  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • रूस ने अमेरिका के साथ तोड़ा करीब 36 साल पुराना समझौता, अब 5500 किमी मार ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • SA vs IND: साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों की खैर नहीं, मुंबई के 2 बल्‍लेबाज खोल देंगे ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Khatron Ke Khiladi 14: खतरनाक स्टंट करते हुए कृष्णा श्रॉफ का हुआ बुरा हाल, डर ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘पति को कहो, मेरे सामने बैठकर पीयो शराब….’, मंत्री नारायण कुशवाह की महिलाओं को अजीब ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • Hello world!

    By anupamsavera.com
    December 30, 2017
  • दिल्ली की उड़ानों के लिए किराए में न हो असामान्य वृद्धि, सरकार ने एयरलाइन कंपनियों ...

    By anupamsavera.com
    June 29, 2024
  • ‘ओखी’ ने तमिलनाडु में मचाई तबाही, 8 की मौत, स्कूल-कॉलेज बंद

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • दिल्ली के डिप्टी CM से आप कार्यकर्ताओं की बदसलूकी, किसी ने कंधा तो किसी ने ...

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017
  • थोक मार्केट में सस्ती हुई प्याज, जल्द रिटेल में भी घटेंगे दाम!

    By anupamsavera.com
    December 1, 2017

Editor: Anupma Singh
Email id: AnupamSavera.com@gmail.com
Mobile no: 8878099780
Address: Puskar 218, Aakriti city , near 11 mile hoshangabad road, 462047 bhopal MP Dist.-
BHOPAL-462010